ch
Feedback
Adhunik Information

Adhunik Information

前往频道在 Telegram
952
订阅者
-124 小时
+107
+2030
帖子存档
आज विद्यालय खुला रहेगा। हल्की-फुल्की बारिश के कारण आज सभी छात्र-छात्राएँ प्रातः 8:30 बजे के स्थान पर 9:30 बजे तक भी विद्यालय आ सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। आप सभी सावधानी एवं सुरक्षा के साथ विद्यालय आएँ। अपनी कॉपियों एवं पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए बैग में पॉलिथीन अवश्य रखें, ताकि रास्ते में बारिश होने पर आपकी किताबें और कॉपियाँ भीगें नहीं तथा आपको जल्दबाज़ी में इधर-उधर भागना न पड़े।

आज स्कूल खुला है । 10 और 12 के जो बच्चे इस टाइम नहीं आ रहे थे वे आज अनिवार्य रूप से स्कूल आए । अगर आज भी आप लोग अनुपस्थित रहेंगे तो आपका नाम उपस्थिति रजिस्टर से हटा दिया जाएगा ।

जो बच्चे इस बार क्लास 10th में है वह अपनी 9th की हिंदी की कॉपी जो पिछले साल बनाई थी वह कल लेकर आएंगे जिनके पास है।

*सूचना* समस्त *अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं* को सूचित किया जाता है कि विद्यालय के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ अभिभावक अपने व्यक्तिगत कारणों से आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि अथवा अन्य विवरणों में संशोधन करा रहे हैं। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का *संशोधन* कराने से पूर्व विद्यालय में प्रवेश के समय जमा कराए गए छात्र के समस्त अभिलेखों एवं विवरणों का विद्यालय कार्यालय में आकर भली-भांति सत्यापन अवश्य कर लें। कृपया ध्यान दें कि विद्यालय में प्रवेश के समय प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर दर्ज विवरणों में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। यदि अभिभावक विद्यालय में उपलब्ध अभिलेखों का सत्यापन किए बिना अपने आधार कार्ड अथवा छात्र के आधार कार्ड में कोई संशोधन कराते हैं, जिसके कारण भविष्य में अभिलेखों में असंगति उत्पन्न होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अभिभावक की होगी। विद्यालय द्वारा किसी भी परिस्थिति में अभिलेखों में संशोधन नहीं किया जाएगा। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार का आधार संशोधन कराने से पूर्व विद्यालय कार्यालय में उपस्थित होकर अपने पाल्य के विवरण का सत्यापन अवश्य कर लें। आज्ञा से *प्रधानाचार्य*

सूचना कक्षा 12 के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनके अंकपत्र बोर्ड से विद्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। सभी छात्र-छात्राएँ कल प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे के मध्य विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना अंकपत्र प्राप्त कर लें। नोट: टी.सी. (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) एवं चरित्र प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु निर्धारित शुल्क के साथ हाई स्कूल के अंकपत्र की छायाप्रति तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। आज भी आकर मार्कशीट ले सकते है ।

आज स्कूल खुला है।

आज स्कूल खुला है।

सूचना समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 01.07.2026, दिन बुधवार को विद्यालय प्रातः 8:20 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक खुलेगा।

photo content
+1

photo content

https://t.me/Adhunikdigitalclasses कक्षा 9 से 12 के बच्चों को क्लास नोट्स के लिए स्कूल का एक चैनल है Adhunik Digital Classes, अगर किसी बच्चे को नोट्स चाहिए तो चैनल ज्वाइन कर सकते है। आज क्लास 9 तथा 10 की social Science का चैप्टर 1 भेजा जाएगा ।

कल से कुछ कक्षाओं के टेस्ट है लेकिन सभी बच्चों को बैग और लंच लेकर स्कूल आना है । जिनके टेस्ट है उनको भी बैग लाना है ।

कक्षा 9 के शेष (जिन्होंने बोर्ड पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है) छात्र व छात्राओं को सूचित किया जाता है कि *दिनांक 17-05-2026 को बालिकाओं एवं बालकों* के बोर्ड पंजीकरण फॉर्म भरे जाने हैं इसके बारे में पूर्व में आपको आपके कक्षाचार्यों के द्वारा फॉर्म भरने संबंधित निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में आप सभी निर्धारित तिथि व समय पर आप अपने *अभिभावकों के साथ* विद्यालय में उपस्थित हों। *पंजीकरण फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज* - 1- कक्षा 8 का अंक पत्र 2- आधार कार्ड छात्र, माता-पिता 3- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T C)- ( *केवल नए छात्रों के लिए जिन्होंने अभी तक अपना स्थानांतरण प्रमाण पत्र विद्यालय में जमा नहीं किया है।* ) 4- दो फोटो (पासपोर्ट साइज विद्यालय के वेश में हल्के आसमानी रंग के बैकग्राउंड के साथ) 5- शुल्क जमा रसीद *समय - प्रातः 09:30 बजे से 01:00 बजे तक* * बोर्ड पंजीकरण फॉर्म शुल्क – 100 रुपये* *नोट- जिन छात्र/छात्राओं का बोर्ड पंजीकरण फॉर्म भर गया है उन्हें कल नहीं आना है*

कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके एवं कक्षा 11 में पहुँच चुके सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आप सभी की कक्षाएँ नियमित रूप से प्रारम्भ हो चुकी हैं। कक्षा 11 हिंदी मीडियम एवं इंग्लिश मीडियम बालिका सेक्शन तथा कक्षा 11 हिंदी मीडियम एवं इंग्लिश मीडियम बालक सेक्शन की कक्षाएँ अब पूर्ण रूप से अलग-अलग चार सेक्शन में संचालित की जा रही हैं। सभी छात्र-छात्राएँ नियमित रूप से विद्यालय आएँ। सिलेबस प्रारम्भ कर दिया गया है । अतः आप सभी कल से अनिवार्य रूप से विद्यालय आएँ।

*आप की गिनती हुई क्या ???* दिनांक 7 से 21 मई, 2026 तक स्व गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज कराएं और जनगणना में भागीदारी करें। *हमारी जनगणना, हमारा विकास* *जनगणना से जनकल्याण*

📢 श्रीमान अभिभावक को सूचित किया जाता है कि यदि आप विद्यालय से ऑनलाइन होमवर्क प्राप्त करना चाहते हैं तो विद्यालय के Telegram Channels को फॉलो कर लें। सभी कक्षाओं के Telegram Channels के लिंक नीचे दिए जा रहे हैं। जिस कक्षा में आपका बच्चा पढ़ता है केवल उसी कक्षा के Channel को फॉलो करें। वहाँ पर आपको प्रतिदिन होमवर्क प्राप्त होता रहेगा। 🌈 ① Play Group https://t.me/AdhunikPGHomework 🧸 ② LKG https://t.me/ClassLKGHomework 🎈 ③ UKG https://t.me/adhunikUKG 📘 ④ Class 1 https://t.me/AdhunikClass1Homework 📗 ⑤ Class 2 https://t.me/AdhunikClass2Homework 📙 ⑥ Class 3 https://t.me/AdhunikClass3 🖍 ⑦ Class 4 https://t.me/Adhunikclass4 🎓 ⑧ Class 5 https://t.me/Adhunikclass5

कक्षा 9 के सभी छात्र व छात्राओं को सूचित किया जाता है कि *दिनांक 09-05-26 को बालिकाओं व 10-05-26 को बालकों के लिए* को आपके बोर्ड पंजीकरण फॉर्म भरे जाने हैं इसके बारे में पूर्व में आपको आपके कक्षाचार्यों के द्वारा फॉर्म भरने संबंधित निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में आप सभी निर्धारित तिथि व समय पर आप अपने *अभिभावकों के साथ* विद्यालय में उपस्थित हों। *पंजीकरण फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज* - 1- कक्षा 8 का अंक पत्र 2- आधार कार्ड छात्र, माता-पिता 3- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T C)- ( *केवल नए छात्रों के लिए जिन्होंने अभी तक अपना स्थानांतरण प्रमाण पत्र विद्यालय में जमा नहीं किया है।* ) 4- दो फोटो (पासपोर्ट साइज विद्यालय के वेश में हल्के आसमानी रंग के बैकग्राउंड के साथ) 5- शुल्क जमा रसीद

बारिश और खराब मौसम के कारण आज स्कूल बन्द रहेगा ।

आज स्कूल खुलेगा या बंद रहेगा इसकी सूचना 7 बजे दी जाएगी । अगर 7 बजे तक मौसम सही होता है तो स्कूल खुलेगा ।