5 435
订阅者
+224 小时
+247 天
+4230 天
帖子存档
1). हर घंटे 45 मिनट पढ़ो
और 15 मिनट का ब्रेक लीजिये !
2). आपको पता होना चाहिए कि कब पढ़ना है और कितना पढ़ना है और पढ़ाई को कभी कल पर मत टालो !
3). केवल इसलिए मत पढ़ो की परीक्षा के लिए याद करना है बल्कि इसलिए भी पढ़ो कि आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा !
4). पढ़ते वक्त किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या फिर ऐसा कुछ जो आपको डिस्टर्ब कर सकता है उसे अपने कमरे से बाहर रखो !
5). आप अपनी इमैजिनेशन स्किल्स से विषय को गंभीरता से समझने की कोशिश कीजिए !
इन बातों को ध्यान रखना ।
╭─❀⊰
भारत के महान वैज्ञानिक,मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति और इन सबसे बढ़कर एक महान व्यक्तित्व के स्वामी, भारतरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की जन्मदिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन! वंदन!
यह ऋणी राष्ट्र आपको सदैव स्मरण रखेगा।
आप के निधन के समय भावुक मन से, छलकती आंखों से आपके लिए कुछ लिखा था-
निज स्वार्थ में व्यस्त है यहाँ हर व्यक्ति,
राष्ट्रहित में जीने वाले हैं बहुत ही कम।
तब देश की खातिर ही जिए जो सदा,
उनकी याद कर जाती है आंखे नम।
नहीं रुकेगा कार्य आप के सपनों का,
जब तक भी दम में रहेगा हमारे दम।
करते है हम ये प्रण,आपके सपनों का
भारत बनाकर ही दम लेंगे अन्ततः हम।
- नवनीत " नवाञ्चल "
2 अक्टूबर हर भारतीय के लिए एक अति विशिष्ट तारीख़ है। आज, अपनी विराट संकल्प-शक्ति द्वारा स्वदेशी और स्वराज जैसी सुंदर संकल्पनाओं को साकार करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती है तथा इस दिवस को मॉं भारती के लाड़ले पुत्र व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती होने का भी गौरव प्राप्त है। पराधीन भारत के दौरान समूचे देश की राजनीतिक चेतना को अपनी तपस्या जैसी जीवन-शैली से चमत्कृत करने वाले पूज्य बापू तथा स्वतंत्र भारत के स्वाभिमान को विश्व पटल पर विराट रूप में उकेरने वाले शास्त्री जी, दोनों का ही जीवन-संदेश इस युग के लिए एक बेहद आवश्यक आदर्श है। राष्ट्र-यज्ञ के दोनों सर्व-स्वीकृत महापुरुषों को इस विशेष दिवस पर अशेष प्रणाम! 🙏🏻🇮🇳
साभार - डॉ कुमार विश्वास की wall से
