ch
Feedback
Bedigital

Bedigital

前往频道在 Telegram

आप सभी का स्वागत है हमारे चैनल पर | आपको संविदा भर्ती, Govt Job, Technical Video, कैरियर निर्माण एवं सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी एवं सहायता प्रदान किया जाता है। For Business Inquiry sanjaylearner2@gmail.com

显示更多
7 139
订阅者
-424 小时
-187 天
-11230 天
帖子存档
कार्यालय: सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) पत्रांक: उ०वि०शि०प०/डी०एल०एड०प्र०प०2026/विज्ञप्ति 01/300-304/2026-27 दिनांक 15 सितम्बर 2026 द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमैन्ट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सूचना शासनादेश संख्या: 428491/XXIV-A-1/2026-39646, बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 देहरादून दिनांक 03 सितम्बर 2026 में वर्णित प्राविधानों के क्रम में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 18 नवम्बर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक राज्य के 29 परीक्षा शहरों में बने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रस्तावित है। राज्य में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) में संचालित द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) की वेबसाइट www.ukdeled.com पर दिनांक 15 सितम्बर 2026 से दिनांक 06 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अन्तिम तिथि एवं समय के बाद आवेदन पत्र एवं शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् हैं: ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 15 सितम्बर 2026 (प्रातः 11:00 बजे से) ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन/परिवर्तन करने की तिथि: 09 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु आवेदक के पास मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई०डी० होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई०डी० पर एक ही आवेदक का पंजीकरण/आवेदनपत्र स्वीकार होगा। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर "प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 : सूचना विवरणिका Two Year Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) Entrance Exam 2026 : INFORMATION BROCHURE" को डाउनलोड कर उसमें दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि वह द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु पात्रता के सभी निर्धारित मापदण्डों को पूरा करता है। अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के उपरान्त ही वह आवेदन करें। पात्रता पूर्ण न होने की स्थिति में अभ्यर्थन/चयन निरस्त होने पर वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। प्रवेश परीक्षा शुल्क का विवरण: परीक्षा से सम्बंधित विस्तृत निर्देश उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) की वेबसाइट www.ukdeled.com पर उपलब्ध हैं। (हस्ताक्षर) सचिव उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल)

photo content

photo content

photo content

photo content

कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल का b.Ed एंट्रेंस एग्जाम का जिन लोगों ने काउंसलिंग कराया था उनका सीट एलॉटमेंट लेटर आ गया है

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content