ch
Feedback
@𝗜𝗻𝗳𝗶𝗻𝗶𝘁𝘆 𝗖𝗹𝗮𝘀𝘀𝗲𝘀 𝗗𝗲𝘃𝗸𝗮𝗹𝗶 𝗔𝘆𝗼𝗱𝗵𝘆𝗮

@𝗜𝗻𝗳𝗶𝗻𝗶𝘁𝘆 𝗖𝗹𝗮𝘀𝘀𝗲𝘀 𝗗𝗲𝘃𝗸𝗮𝗹𝗶 𝗔𝘆𝗼𝗱𝗵𝘆𝗮

前往频道在 Telegram

We provide best competative oneday exam based study material

显示更多
1 986
订阅者
-224 小时
-47
+330
帖子存档
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती कुल पद: 4543 SI नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) – 4242 प्लाटून कमांडर PAC/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (पुरुष) – 135 प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक विशेष सुरक्षा बल (पुरुष) – 60 महिला बटालियन हेतु महिला SI (PC) – 106
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ: 12.08.2025 अंतिम तिथि: 11.09.2025
शुल्क:
सामान्य/OBC/EWS – ₹500 | SC/ST – ₹400
योग्यता:
स्नातक (Graduation)
आयु सीमा:(1जुलाई 2025 से)
21 से 31 वर्ष (UP राज्य के SC/ST/OBC- 8 वर्ष छूट)
फिजिकल मानक (PST)
पुरुष: ऊँचाई 168 सेमी (ST – 160), छाती 79-84 सेमी (ST – 77-82) महिला: ऊँचाई 152 सेमी (ST – 147), वजन ≥ 40 किग्रा
फिजिकल दक्षता (PET)
पुरुष: 4.8 किमी – 28 मिनट महिला: 2.4 किमी – 16 मिनट
लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
कुल प्रश्न: 160 | अंक: 400 | समय: 2 घंटे 1. सामान्य हिंदी — 40 प्रश्न / 100 अंक 2. सामान्य ज्ञान/संविधान/मूलविधि — 40 प्रश्न / 100 अंक 3. संख्यात्मक व मानसिक योग्यता — 40 प्रश्न / 100 अंक 4. मानसिक अभिरुचि/तार्किक परीक्षण — 40 प्रश्न / 100 अंक न्यूनतम 35% प्रत्येक सेक्शन व 50% कुल  आवश्यक 🔗 आवेदन लिंक: https://www.upprpb.in/#/auth/landing

अति आवश्यक सूचना:- आप सभी विद्यार्थियों को जिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार था उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती उसका नोटिफिकेशन आ चुका है जिसमें कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातें है जो मैं आपसे करने जा रहा हूँ...... 1. सभी को आयु में 3 वर्ष की छूट मिली है जिससे बहुत सारे नौजवान साथी जो इस परीक्षा से बाहर हो गए थे उनको संजीवनी मिली है और ध्यान रहे आपकी मनोदशा ही आपको विजय दिलाएगी...... 2. महिला अभ्यर्थी को 20% का आरक्षण दिया गया है जिससे लड़कियों को इस भर्ती में पूरा मौका मिला है अतः आप सभी बहनों को इस भर्ती में खुद को साबित करना है .... @ मेरा सभी विद्यार्थियों से कहना है कि किसी कारण से जो पिछली पुलिस की भर्ती में कसर रह गई थी इस भर्ती में न रहने दीजिए आप सभी के लिये ये भर्ती नही एक संघर्ष है और हमें इसे जीतना ही है चाहे दिन-रात एक ही क्यों न करना पड़े पर इस बार दरोगा में 1 सीट पक्की करना ही है..... याद रहे मन के हारे हार है और मन के जीते जीत.......... अतः लग जाओ और दिखा दो दुनिया को की तुम बिल्कुल भी कमजोर नही हो क्योंकि आपकी असफलता पर जो लोग आपकी उपेक्षा किये थे उनको इससे जबरदस्त जवाब और कभी नही दिया जा सकता है👍👍👍👍👍👍👍👍

🔰 इस बार ऑनलाइन परीक्षा नहीं ली जाएगी 👉 इस बार आपकी परीक्षा अत्यधिक पारदर्शिता कै साथ ऑफलाइन ली जाएगी, पहले यह परीक्षा ऑनलाइन हुआ करती थी

महत्वपूर्ण सूचना बारिस के कारण आज 2:00pm की बैच स्थगित है

INFINITY CLASSES रक्षाबंधन: प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पावन और भावनात्मक त्योहार है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ भाई-बहन इस दिन को मनाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती है, तिलक करती है और उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देता है और जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि एक पवित्र बंधन होता है जिसमें भावनाएँ, बचपन की यादें और एक-दूसरे के प्रति समर्पण छिपा होता है। राखी का यह त्योहार सिर्फ खून के रिश्तों तक सीमित नहीं है। यह उन सभी रिश्तों में मनाया जा सकता है जहाँ स्नेह और सुरक्षा का भाव होता है — चाहे वह चचेरे-फुफेरे भाई-बहन हों, मित्र हों, या कोई ऐसा हो जिसे आप दिल से अपना मानते हों। रक्षाबंधन का सामाजिक महत्व भी बहुत बड़ा है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि रिश्ते केवल जन्म से नहीं, बल्कि भावनाओं से भी बनते हैं। यह एक ऐसा अवसर है, जब पारिवारिक बंधन मजबूत होते हैं और लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं। आज के बदलते दौर में जहाँ रिश्तों में व्यस्तता और दूरी बढ़ रही है, ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, अपनापन और आत्मीयता का अनुभव कराते हैं। रक्षाबंधन एक याद दिलाता है कि कोई है जो हमारे लिए सदा खड़ा रहेगा, और हम भी किसी के लिए हमेशा एक ढाल बनकर रहते है 9044835300

आवश्यक सूचना *INFINITY CLASSES* विषय - रक्षाबंधन अवकाश सभी छात्र/छात्राओ को सूचित किया जाता है कि दिनांक 09/08/2025 दिन शनिवार तथा 10/08/2025 दिन रविवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में संस्थान मे अवकाश रहेगा अतः दिनांक 11/08/2025 (सोमवार) को सभी क्लासेज अपने समय सें चलेगी आप सभी छात्र/छात्राओं एवं गुरुजनों को रक्षाबंधन की ढेर सारी सुभकामनाये एवं बधाई ♾️सादर ♾️ INFINITY CLASSES FOR MORE INFORMATION Contact - 9044835300, 8604003686 Telegram https://t.me/InfintyClassesDevkaliAyodhya Location -: https://maps.app.goo.gl/uJ49LHbTXyPvW96v8?g_st=aw

📢 विशेष सूचना विषय - कोचिंग कक्षा समय परिवर्तन संबंधित बैच - SSC+STATE EXAM (02:00pm से 06:00pm) प्रिय छात्रगण, आपको सूचित किया जाता है कि दोपहर 02:00 बजे की बैच के समस्त छात्रगण आपकी कक्षा विशेष कारणवश कल दिनांक 08/08/2025 को सुबह 10:30 बजे से चलेगी! कृपया ध्यान दें कि यह परिवर्तन केवल एक दिन के लिए है, इसके पश्चात कक्षा पुनः अपने नियत समय दोपहर 02:00 बजे ही संचालित होगी। आपकी उपस्थिति समय पर अनिवार्य है। ♾️ सादर ♾️ मैनेजमेंट टीम [INFINITY CLASSES]

महत्वपूर्ण सूचना सायं 02:00 बजे वाली बैच अपने निर्धारित समय से चलेगी

महत्वपूर्ण सूचना प्रिय विद्यार्थियों, आपको सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 4 अगस्त की सुबह की सभी कक्षाएं भारी बारिश के कारण स्थगित की जाती हैं। इंफिनिटी क्लासेज आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। कृपया मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित रहें। बारिस बंद होने पर अगले बैच की ओपनिंग की जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी। धन्यवाद। - INFINITY CLASSES, अयोध्या

महत्वपूर्ण सूचना बारिस के कारण आज की मैराथन क्लास स्थगित कर दी गई है