ch
Feedback

不要被骗子欺骗!Telemetrio 会找到并标记这些频道 👉 如果想查看标记,请订阅 👈

VAB GROUP OF EDUCATION CHHATARPUR

VAB GROUP OF EDUCATION CHHATARPUR

前往频道在 Telegram

वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय छतरपुर

显示更多
932
订阅者
无数据24 小时
-57 天
-2030 天
帖子存档
New Doc 03-26-2026 16.10.pdf6.28 KB

परीक्षा_फॉर्म_तिथि_परिवर्तन_के_संबंध_में.pdf1.34 MB

*वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आगाज, हावर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए , आयरलैंड ,सिंगापुर के विद्वान हुए शामिल* वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय में विजन विकसित भारत 2047 के *अंतर्गत “विजन विकसित भारत 2047के लिए विज्ञान एवं नवाचार”विषय* पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आज भव्य शुभारंभ हुआ। यह सेमिनार *23 मार्च से 25* मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश जैसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए , आयरलैंड, सिंगापुर , मलेशिया के विद्वान् शोधार्थी एवं शिक्षाविद सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण ज्ञान, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। *संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती ऋचा रिछारिया* एवं उनकी टीम ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शुभम दीक्षित द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों एवं सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. आगा मुथु परितंबे (सनवे यूनिवर्सिटी, मलेशिया)ने अपने उद्बोधन में ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि 👉 “नवाचार का वास्तविक अर्थ तभी है, जब हम वेस्ट मटेरियल को उपयोगी संसाधन में बदल सकें। विकसित भारत के लिए यह एक अनिवार्य दिशा है।” प्रो. अखिलेश कुमार पांडे (पूर्व कुलगुरु, विक्रम विश्वविद्यालय) ने विज्ञान एवं नवाचार को इको-फ्रेंडली उत्पादों से जोड़ते हुए कहा कि 👉 “भविष्य का विकास तभी संभव है, जब हम पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और उत्पादों को प्राथमिकता दें।” प्रो. जे.पी. मिश्रा (पूर्व कुलसचिव) ने युवाओं के लिए महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि 👉 “आज के समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्किल की आवश्यकता है। स्केल के साथ स्किल डेवलपमेंट ही सफलता की कुंजी है।” अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. राकेश कुशवाहा (कुलगुरु, एमसीबीयू) ने कहा कि 👉 “युवाओं को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।” *इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. अशोक दीक्षित द्वारा एक छोटे से शैक्षणिक प्रयास से लेकर आज वीरांगना अवंती बाई ग्रुप ऑफ एजुकेशन जैसे विशाल संस्थान की स्थापना तक की प्रेरणादायक यात्रा को सभी अतिथियों ने सराहा।* यह उदाहरण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने साइंस एग्जीबिशन का अवलोकन किया, जिसमें वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय, पंडित देव प्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल एवं पोस्टर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। 🏆 सम्मान एवं कीनोट सत्र कीनोट सत्र में प्रो. आगा मुथु एवं प्रो. अखिलेश पांडे ने अपने शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस अवसर पर— प्रो. आगा मुथु को वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योगदान हेतु प्रो. अखिलेश पांडे को फंगल बायोटेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट कार्य हेतु *लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड* से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. दीप्ति मिश्रा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस सफल आयोजन में डायरेक्टर डॉ. अशोक दीक्षित, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शुभम दीक्षित, प्राचार्य डॉ. दीप्ति मिश्रा एवं आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक कुमार अवस्थी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुसंगठित संचालन खुशी करवरिया द्वारा किया गया। देश-विदेश से आए विद्वानों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता ने इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं सार्थक बना दिया। यह आयोजन विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

*राष्ट्रीय युवा दिवस पर वीरांगना अवंती बाई ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न* वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय परिसर में आज दिनांक 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना रहा। कार्यक्रम में वीरांगना अवंती बाई ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित वीरांगना अवंती बाई डिग्री कॉलेज, वीरांगना अवंती बाई नर्सिंग कॉलेज एवं वीरांगना अवंती बाई लॉ कॉलेज के समस्त विभागाध्यक्षों, सहायक अध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। यह कार्यक्रम संस्था के आदरणीय डायरेक्टर महोदय डॉ. अशोक दीक्षित जी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शुभम दीक्षित जी, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीप्ति मिश्रा जी, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल तिवारी जी, डिग्री कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार अवस्थी जी तथा नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य श्री राजकुमार साहू जी की गरिमामयी उपस्तिथि रही । इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायी विचारों को स्मरण करते हुए डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीप्ति मिश्रा जी ने कहा कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए”—यह संदेश आज के युवाओं के लिए जीवन पथ का मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार जैसे योग अभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आत्मबल, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का भी विकास करते हैं, जो स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन का मूल आधार है। इसी क्रम में डिग्री कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार अवस्थी जी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “वीरांगना अवंती बाई युवा अवार्ड फॉर विकसित भारत (2026-2047)” की घोषणा की गई। यह पुरस्कार संस्था के किसी भी होनहार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्रा को प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को नवाचार, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण ऊर्जा, अनुशासन, सकारात्मकता एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया तथा सभी प्रतिभागियों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, योग को दिनचर्या में शामिल करने तथा सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता हुआ अत्यंत सफल एवं प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ।

जिन छात्रों ने अभी तक ई प्रवेश पर अपना प्रमोशन नहीं कराया है वो अपना प्रमोशन करा सकते हैं हायर एजुकेशन की लिंक खुली है

📢 *आवश्यक सूचना* *वीरांगना अवंती बाई ग्रुप ऑफ एजुकेशन* हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी *पंडित बी.पी. दीक्षित मेमोरियल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट – 2026* का भव्य आयोजन करने जा रहा है। 🏏🏐 *आयोजित खेल प्रतियोगिताएँ* क्रिकेट कबड्डी बैडमिंटन वॉलीबॉल कैरम चेस (शतरंज) रेस (दौड़) 👉*क्रिकेट के अतिरिक्त उपरोक्त सभी खेल प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्राएँ दोनों भाग ले सकते हैं*। 🎓 *प्रतिभागिता संबंधी नियम* यह स्पोर्ट्स टूर्नामेंट केवल वीरांगना अवंती बाई ग्रुप ऑफ एजुकेशन से संबद्ध संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए ही आयोजित किया जा रहा है, जिनमें— ➡️VAB डिग्री कॉलेज ➡️VAB लॉ कॉलेज ➡️VAB नर्सिंग कॉलेज ➡️PDSCT इंजीनियरिंग कॉलेज ➡️बी.पी. दीक्षित कॉलेज, नौगांव ➡️पंडित देव प्रभाकर शास्त्री फार्मेसी कॉलेज ➡️पंडित देव प्रभाकर शास्त्री बी.एड. कॉलेज ➡️पंडित देव प्रभाकर शास्त्री आईटीआई कॉलेज ➡️बालाजी कॉलेज नौगांव एवं समूह की अन्य संस्थाएँ सम्मिलित हैं। ⚠️ समूह के बाहर के किसी भी कॉलेज / संस्था के छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता मान्य नहीं होगी। 📝 *नामांकन (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया* *नामांकन प्रारंभ*: 26 दिसंबर2025 *नामांकन की अंतिम तिथि*: 11 जनवरी2026 👉 11 जनवरी के पश्चात किसी भी खेल प्रतियोगिता के लिए नाम स्वीकार नहीं किए जाएँगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु खेल समिति के निम्न प्रभारी के पास जाकर नियत तिथि के भीतर संपर्क कर सकते हैं। यश खरे - 8109519249 अजय सोनी - 9754018338 खुशी करवरिया - 9109289022 नीरज द्विवेदी (विधि) - 9754748656 राजकुमार साहू (नर्सिंग)- 8770067045

Photo from naresh773571
Photo from naresh773571

Exam from start 24/10/2025 to 8/11/2025 3rd, 5th, 7th, 9th semester

K3xVUjfkHtacrbn507529669.pdf7.44 KB

सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सभी छात्र ऑनलाइन अगली क्लास में 15 दिन के अंदर अपना प्रमोशन अनिवार्य रूप से करवा लें किसी भी साइबर कैफे से यह प्रमोशन करवाया जा सकता है