1 131
订阅者
-124 小时
-17 天
+130 天
帖子存档
1 131
मिलेंगे नये आसमां तुम्हे मेरे बाद
तुम्हारे बाद संग मुस्कुराने वाले मुझे भी मिलेंगे
कसक रहेगी एक के जो चाहा सो नहीं मिलेगा
ज़माना भर भले साथ हो
मैंने उसे चाहा , मुझे वो नहीं मिलेगा 🦋🐸
1 131
मुश्किलें हैं कि मुझे सताने में लगी है
दुआएं हैं कि मुझे बचाने में लगी है
एक दिल है , जो छिपाए बैठा गम हज़ार है
और ये आंखें हैं कि सब बताने में लगी है।। 💔
1 131
जिंदा हूं मगर ज़िंदगी से दूर हूं
आज क्यूं आखिर इस कदर मजबूर हूं
बिना गलती की मिली है ये सज़ा मुझे
किससे कहूं कि मैं बेकसूर हूं 🥺
1 131
अंत का भी अंत होता है
कुछ भी कहां अनंत होता है
पतझड़ भी आयेगी ही
बारह महीने कहां बसंत होता है ....🌸🍂
1 131
काबिलियत की दस्तक दूर तक जाएगी जनाब
बुलंदियों से कहना , सिफारिशों से पल्ला झाड़ लें ।।🦋🌈
1 131
उतावली हो जाए
तो लगाम मत लगाना
ये ख्वाहिशें ही तो हैं
जो शख्स को शख्सियत बनाती हैं 🌸
1 131
ये कैसी ख्वाहिश है मेरे दिल की कि मिटती ही नहीं
जी भर कर देख लिया तुम्हे मगर ये नज़र है कि हटती ही नहीं ।।🩷
1 131
एक अजीब सा मंज़र नज़र आता है
हर एक पल समंदर नज़र आता है
कहां बनाऊं मैं घर शीशे सा
हर किसी के हाथ में पत्थर नज़र आता है ।। 🍂🦋
1 131
शाम होने को है अब घर जाते हैं
अब बुलंदी से उतर जाते हैं
ज़िंदगी सामने मत आया कर
हम तुझे देख कर डर जाते हैं
ख़्वाब क्या देखे थके हारे लोग
ऐसे सोते हैं कि मर जाते हैं 🍂
1 131
हिसाब मैं रखती नहीं
कितना पाया , क्या गंवाया
बस चाहत इतनी सी है कि
दुख वहां से ना मिले , जहां प्यार लुटाया 🌸
1 131
थामना यूं कस के मुझे बाहों के घेरे में कि
कुछ और सुनाई ही ना दे
मैं बंद करूंगी आंखें अपनी , तुम चूमना मेरा माथा कि कुछ और दिखाई ही ना दे
तेरे करीब रहूं , तेरे दिल में मुझे कैद मिले
थक जाए ज़माना सारा ,मगर तू मुझे रिहाई ही ना दे
❤️
1 131
थामना यूं कस के मुझे बाहों के घेरे में कि
कुछ और सुनाई ही ना दे
मैं बंद करूंगी आंखें अपनी , तुम चूमना मेरा माथा कि कुछ और दिखाई ही ना दे
तेरे करीब रहूं , तेरे दिल में मुझे कैद मिले
थक जाए ज़माना सारा , मगर तू मुझे रिहाई ही ना दे ❤️
1 131
नज़र मिलने पे एक बार फिर मैंने किसी और को देखा ही नहीं
खैर , अब मुझे सिर्फ़ तुम्हारे ख्यालों में नहीं
तुम्हारे दिल में भी रहना है
काफ़ी वक्त से छिपा रखी हैं मैंने गज़लें तुम्हारे नाम की
ज़रा एक मौका दो
सुनो मुझे तुमसे कुछ कहना है .... 🫠
1 131
काश मेरी याद में तुम इस तरह उलझ जाओ
यहां मैं सोचूं तुम्हारे बारे में और वहां तुम समझ जाओ ।। ❤️
1 131
I have kind nature , Curly hair and poetry
And if that is not enough than what is enough ?1 131
.....और वो कहता है
मैं अपने दिल का ताज पहना के रखूंगा तुम्हे
तुम में गुरुर रानियों जैसा तो होगा ना
खुली किताबों के अल्फाजों सी बातें करती हो तुम
तुम्हारा इश्क़ भी कहानियों जैसा तो होगा ना 🦋
1 131
रोज़ रात आते हो तुम ख्वाबों में मेरे
जो कभी दिन में आये तो भरम ही लगता है
एक बार देखूं , सौ बार देखूं
तुम्हे जितना देखूं , कम ही लगता है।।🥹🫠
