6 472
订阅者
-2124 小时
-227 天
-2630 天
帖子存档
6 472
📌 ग्रुप अनुशासन नियमावली (Rule & Regulation)
सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि यह ग्रुप शैक्षणिक सूचना, विश्वविद्यालय अपडेट एवं छात्र हित को ध्यान में रखकर संचालित किया जाता है। ग्रुप की गरिमा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित नियमों का पालन अनिवार्य है—
🔹 1. अनुशासन एवं व्यवहार
सभी सदस्य एक-दूसरे से सभ्य, सम्मानजनक और मर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे।
किसी भी प्रकार की अशोभनीय, आपत्तिजनक या अपमानजनक भाषा वर्जित है।
🔹 2. Personal Message (PM) पर प्रतिबंध
किसी भी सदस्य को बिना अनुमति निजी संदेश (Personal Message) भेजना सख़्त मना है।
उल्लंघन की स्थिति में संबंधित सदस्य को तुरंत ग्रुप से हटाया (Ban) जा सकता है।
🔹 3. छात्राओं की सुरक्षा
किसी भी छात्रा को परेशान करना, अनावश्यक मैसेज करना या अनुचित टिप्पणी करना गंभीर अपराध माना जाएगा।
ऐसे मामलों में बिना चेतावनी सीधे बैन किया जाएगा।
🔹 4. फर्जी सूचना एवं अफवाह
बिना पुष्टि के कोई भी सूचना, स्क्रीनशॉट या नोटिस साझा न करें।
फर्जी/भ्रामक सूचना फैलाने वाले सदस्य पर कड़ी कार्रवाई होगी।
🔹 5. विज्ञापन एवं प्रचार निषेध
किसी भी प्रकार का प्रमोशन, लिंक, चैनल प्रचार, बिज़नेस या निजी विज्ञापन साझा करना मना है।
अनुमति के बिना पोस्ट करने पर सदस्य को हटाया जा सकता है।
🔹 6. राजनीतिक/धार्मिक/असंबंधित पोस्ट
ग्रुप में राजनीतिक, धार्मिक, व्यक्तिगत या असंबंधित विषयों पर चर्चा प्रतिबंधित है।
🔹 7. एडमिन का निर्णय अंतिम
ग्रुप एडमिन द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
बार-बार नियम तोड़ने वाले सदस्य को स्थायी रूप से बैन किया जाएगा।
🔹 8. शिकायत एवं सहायता
यदि किसी सदस्य को किसी प्रकार की परेशानी, धमकी या अनुचित संदेश प्राप्त होता है, तो वे सीधे एडमिन से संपर्क करें।
आपकी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
(नए सेशन में नामांकन लीये सभी लड़कियों से अनुरोध है कि अपना कोई जनकारी अंजान के साथ साझा ना करे )
📌 Admin Contact:
👉 R K JHA (@jha09299)
6 472
🎓 Bihar CET B.Ed 2026 की 3rd Round Seat Allotment जारी कर दी गई है।
📅 23 जुलाई 2026: 3rd Round Merit List जारी
💳 23–26 जुलाई 2026: ₹3000 Seat Confirmation Fee जमा करें।
🏫 24–27 जुलाई 2026: आवंटित कॉलेज में Document Verification एवं Admission कराएं।
🔗 Login: https://cetbed.ucanapply.com/univer/public/secure?app_id=UElZMDAwMDEwMA==�
#BiharBED #CETBED2026 #3rdRound #Admission2026
6 472
📢 LNMU UG Semester-II Practical Exam 2026
LNMU ने UG Semester-II (Session 2025–29) के Major/Minor/MDC विषयों की Practical/Viva परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
📅 परीक्षा तिथि: 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026
🏫 परीक्षा अपने-अपने कॉलेज (Home Centre) पर आयोजित होगी।
#LNMU #UGSemester2 #PracticalExam #LNMUNews
6 472
आज, 22 जुलाई भारतीय इतिहास का एक अत्यंत गौरवशाली दिन है। इसी दिन 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने स्वतंत्र भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) को आधिकारिक रूप से अपनाया था। 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के साथ यही तिरंगा देश का राष्ट्रीय ध्वज बना।
केसरिया रंग – साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक। सफेद रंग – सत्य, शांति और ईमानदारी का प्रतीक। हरा रंग – समृद्धि, विकास, कृषि और प्रकृति का प्रतीक। अशोक चक्र (24 तीलियाँ) – धर्म, न्याय, प्रगति और निरंतर गतिशील जीवन का प्रतीक।
राष्ट्रीय ध्वज हर राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता और सम्मान का प्रतीक होता है।
यह केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत के करोड़ों लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और बलिदानों का प्रतीक है।
इस ध्वज के नीचे न कोई राजा है, न कोई रंक; यह हम सबको एक समान पहचान देता है।
🇮🇳 तिरंगा हमारा गौरव
तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है। यह उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और सपनों का प्रतीक है जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। 🇮🇳जय हिंद! 🇮🇳
6 472
📢 LNMU BLIS Spot Round Admission 2026
LNMU के BLIS (Bachelor of Library & Information Science) में रिक्त सीटों पर Spot Round Admission का नोटिस जारी।
📅 नामांकन तिथि: 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026
📍 प्रवेश First Come, First Served के आधार पर होगा।
💰 नामांकन शुल्क: ₹26,000
#LNMU #BLIS #SpotAdmission #Admission2026 #LNMUNews
6 472
📢 LNMU UG Admission 2026–30 (2nd Selection List)
LNMU ने UG Session 2026–30 की 2nd Selection List जारी कर दी है।
📅 नामांकन तिथि: 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026
📄 Selection List PDF: https://www.lnmu.ac.in/upload/Notice/18-Jul-20266696.pdf
🔗 Selection Letter Download: https://lnmuadm.samarth.edu.in/index.php/site/login
📌 चयनित छात्र-छात्राएँ निर्धारित तिथि के भीतर आवंटित कॉलेज में नामांकन अवश्य कराएं।
#LNMU #UGAdmission #UG202630 #2ndMeritList #LNMUNews
6 472
📢 Lalit Narayan Mithila University Darbhanga
🎓 UG Admission Session 2026–30
✅ Second Merit List जारी
📄 द्वितीय मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) जारी कर दी गई है। अब सभी अभ्यर्थी PDF खोलकर अपना नाम, आवेदन संख्या (Application ID) या आवंटित कॉलेज अवश्य जांच लें।
🔍 कैसे देखें?
1️⃣ PDF/Open Merit List पर क्लिक करें।
2️⃣ Search (🔎) विकल्प खोलें।
3️⃣ अपना नाम या Application ID.दर्ज करें।
4️⃣ यदि आपका नाम सूची में है, तो आवंटित कॉलेज में निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन अवश्य कर लें। ⏳
📌 PDF OPEN करके अपना नाम जरूर चेक करें।
🎉 जिन छात्रों का नाम 2nd Merit List में आया है, उन्हें समय पर Admission प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
6 472
PG 2026 में Selection होने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई 👏
जिन्होंने Admission ले लिया है उन सभी का स्वागत है।
Science, Commerce और History के सभी छात्रों को यहां पूरी मदद मिलेगी। Syllabus, PYQ, Exam Tips... हर चीज में सपोर्ट रहेगा 👍
6 472
LNMU - UG Semester-IV Exam Form (Session 2024-28)
लित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा UG Semester-IV (Session 2024-28) का परीक्षा फॉर्म भरने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
Exam Form भरने के लिंक:
Regular Students:
https://lnmuniversity.com/lnmuexama_2529/Home/StudentLogin_4sem_2428
Back / Fail / Promoted Students:
https://lnmuniversity.com/lnmuexama_2529/Home/StuLoginBack_IV
महत्वपूर्ण निर्देश:
1. अगर Login करने पर "CIA Marks Not Uploaded" या "Submitted" दिख रहा है तो घबराएं नहीं।
2. अभी कई कॉलेजों में Internal/CIA Exam नहीं हुआ है, इसलिए सभी छात्रों के Marks पोर्टल पर Update नहीं हुए हैं।
3. जिन कॉलेजों में Internal Exam बाकी है, वहां बहुत जल्द Exam लिया जाएगा और उसके बाद College द्वारा CIA Marks पोर्टल पर Upload कर दिए जाएंगे।
4. कृपया किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।
📢 सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है:
समय-समय पर University Portal और अपने College की सूचना देखते रहें।
