ch
Feedback
Success Classes By Amit Dhakad

Success Classes By Amit Dhakad

前往频道在 Telegram

📈 Telegram 频道 Success Classes By Amit Dhakad 的分析概览

频道 Success Classes By Amit Dhakad (@successclasses) 印地语 语言赛道中的 是活跃参与者。目前社区聚集了 30 060 名订阅者,在 教育 类别中位列第 6 319,并在 印度 地区排名第 13 310

📊 受众指标与增长动态

невідомо 创建以来,项目保持高速增长,吸引了 30 060 名订阅者。

根据 21 九月, 2026 的最新数据,频道保持稳定运转。过去 30 天订阅人数变化为 485,过去 24 小时变化为 -23,整体触达仍然可观。

  • 认证状态: 未认证
  • 互动率 (ER): 平均受众互动率为 30.04%。内容发布后 24 小时内通常能获得 13.32% 的反应,占订阅者总量。
  • 帖子覆盖: 每篇帖子平均可获得 9 031 次浏览,首日通常累积 4 003 次浏览。
  • 互动与反馈: 受众积极参与,单帖平均反应数为 30

📝 描述与内容策略

作者将该频道定位为表达主观观点的平台:
APP- https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny INSTAGRAM - https://www.instagram.com/amitdhakadad?igsh=YzljYTk1ODg3Zg== FACEBOOK - https://www.facebook.com/amt.dhakad WHATSAPP - https://whatsapp.com/channel/0029VaOE5nH7oQhbIY7n...

凭借高频更新(最新数据采集于 22 九月, 2026),频道始终保持新鲜度与高覆盖。分析显示受众积极互动,使其成为 教育 类别中的关键影响点。

30 060
订阅者
-2324 小时
-627 天
+48530 天
帖子存档
वर्ग 3 पात्रता परीक्षा 2026-27 टॉपर्स सुपर नोट्स + वीडियो नोट्स Special Batch वर्ग 3 के प्रत्येक विषय के नोट्स NCERT आधारित ब
वर्ग 3 पात्रता परीक्षा 2026-27 टॉपर्स सुपर नोट्स + वीडियो नोट्स Special Batch  वर्ग 3 के प्रत्येक विषय के नोट्स NCERT आधारित बनाए गए है। इसमें सभी विषयों को NCERT के साथ लिया गया है। बहुत ही गहन विश्लेषण और गहराई के साथ यह नोट्स है। सभी अभ्यर्थी इन्हें पढ़कर परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो तैयारी को लेकर पूर्णतः गंभीर है केवल वही इन्हें पढ़ें। TOPPERS SUPER NOTES के लिए Success Classes Pro Application Download कीजिए। https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny

अब दिसंबर में होगी TET, 5 अक्टूबर तक आवेदन।
अब दिसंबर में होगी TET, 5 अक्टूबर तक आवेदन।

परीक्षा का मोड: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑफलाइन मोड में। अनिवार्यता: सरकारी स्कूलों के वे प्राथमिक/माध्यमिक शिक्षक जिन्हों
परीक्षा का मोड: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑफलाइन मोड में। अनिवार्यता: सरकारी स्कूलों के वे प्राथमिक/माध्यमिक शिक्षक जिन्होंने RTE पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। छूट: CTET पास शिक्षकों को परीक्षा देना जरूरी नहीं। प्राइवेट स्कूल: अशासकीय स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026 (कर्मचारी चयन मंडल पोर्टल के माध्यम से)। परीक्षा केंद्र: शिक्षक के कार्यरत जिले का मुख्यालय (पांढुर्णा का छिंदवाड़ा और मऊगंज का रीवा में)।

जिला शिक्षा अधिकारी जी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलते ही मानो मेरी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। इस पूरी यात्रा में, मैं उन सभी का
जिला शिक्षा अधिकारी जी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलते ही मानो मेरी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। इस पूरी यात्रा में, मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मेरा साथ दिया। विशेष रूप से आदरणीय अमित धाकड़ सर जी के अमूल्य मार्गदर्शन, कक्षाओं और मॉक टेस्ट से मुझे अपार सहायता मिली। हमारे ऐसे वरिष्ठ शिक्षक को मैं पुनः हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ। "सपनों को साकार करने के लिए उम्र कभी मायने नहीं रखती; मायने रखता है तो बस अटूट हौसला, निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन।" #आपका मार्गदर्शन मिलता रहे, तहे दिल से शुक्रिया! — विजय कुमार मिश्र

पात्रता परीक्षा: प्रदेश के शासकीय व अशासकीय स्कूलों में पहले से कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए ऑफलाइन शिक्षक प
पात्रता परीक्षा: प्रदेश के शासकीय व अशासकीय स्कूलों में पहले से कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए ऑफलाइन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन होगा। ​परीक्षा योजना: 31 अगस्त 2028 तक प्रतिवर्ष 2 परीक्षाएं, यानी कुल 6 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. ​नोडल एजेंसी: इस परीक्षा के संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र., भोपाल को अधिकृत अभिकरण घोषित किया गया है।

पात्रता परीक्षा: प्रदेश के शासकीय व अशासकीय स्कूलों में पहले से कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए ऑफलाइन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन होगा। ​परीक्षा योजना: 31 अगस्त 2028 तक प्रतिवर्ष 2 परीक्षाएं, यानी कुल 6 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. ​नोडल एजेंसी: इस परीक्षा के संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र., भोपाल को अधिकृत अभिकरण घोषित किया गया है।

🌸 मेरी MPTET वर्ग 3 चयन तक की कहानी 🌸 हर सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा होता है। मेरी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। तमाम व्यक्तिगत समस्याओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैंने हार नहीं मानी। कई बार परिस्थितियाँ ऐसी थीं कि मन करता था सब छोड़ दूँ, लेकिन मैंने खुद को संभाला और अपनी पढ़ाई जारी रखी। मेरे सामने मुश्किलें बहुत थीं, लेकिन शिक्षक बनने का सपना उनसे कहीं बड़ा था। कई रातें ऐसी गुजरीं जब थकान और परेशानियों के बावजूद पढ़ाई की। कभी मन भारी था, कभी परिस्थितियाँ साथ नहीं थीं, लेकिन मैंने अपने दर्द को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उसे अपनी ताकत बनाया और खुद से बस यही कहा—मुझे रुकना नहीं है। मेहनत, धैर्य और खुद पर विश्वास के साथ मैंने MPTET वर्ग 3 की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद परिणाम का इंतज़ार भी अपने आप में एक अलग संघर्ष था। फिर 27 February को परिणाम आया, और मेरी मेहनत को पहली बड़ी जीत मिली। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया हुई। हर कदम पर दिल में एक ही उम्मीद थी कि अब मंज़िल बहुत करीब है। आखिरकार वह दिन भी आया जब मेरिट लिस्ट में मेरा नाम आया और मेरे हाथ में नियुक्ति पत्र था। उस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरे हाथ में वह नियुक्ति पत्र सिर्फ एक कागज़ नहीं था। वह मेरी हर रात की मेहनत का परिणाम था। वह मेरी हर परेशानी का जवाब था। वह उन दिनों का जवाब था जब मैंने खुद को संभालकर फिर से पढ़ाई की। और वह मेरे कभी न झुकने वाले हौसले की जीत थी। आज जब पीछे मुड़कर देखती हूँ तो लगता है कि अगर उस समय मैंने हार मान ली होती, तो शायद आज यह दिन देखने को नहीं मिलता। इस सफर ने मुझे सिखाया कि— मुश्किलें आपको रोकने नहीं, मजबूत बनाने आती हैं। बस जरूरत है खुद पर विश्वास रखने की और आखिरी कदम तक लड़ते रहने की। आज मैं गर्व से कह सकती हूँ— 👩‍🏫 MPTET वर्ग 3 में मेरा चयन हुआ है। यह सिर्फ नौकरी नहीं है, यह मेरे संघर्ष की जीत, मेरे धैर्य का परिणाम और मेरे सपने के सच होने की कहानी है। ❤️ मैंने मुश्किलों से हारना नहीं सीखा, मैंने मुश्किलों के बीच जीतना सीखा है। 🌸

🌸 मेरी MPTET वर्ग 3 चयन तक की कहानी 🌸
🌸 मेरी MPTET वर्ग 3 चयन तक की कहानी 🌸

वर्ष 2015 में 12वीं उत्तीर्ण करने के साथ ही एक सपना देखा था—शासकीय सेवा में जाने का। आज 11 वर्षों के अथक परिश्रम, अनगिनत असफलताओं और धैर्य की अग्निपरीक्षा के बाद वह सपना सच हो गया। 2 सितंबर 2026 को मैंने प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) के पद पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय, खटका में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। असफलताओं से भरा संघर्ष का सफर: 2018: सहायक ग्रेड-3 स्टेनो टाइपिस्ट परीक्षा में मात्र 0.45 अंक से चयन चूका। 2020–2022: विपरीत परिस्थितियों के चलते पढ़ाई छोड़ गांव लौटना पड़ा और खेतों में हाथ बंटाया। 2022: एक नई शुरुआत की; SSC Stenographer (Grade C & D) प्री पास किया, लेकिन फाइनल मेरिट में बाहर हुआ। 2023: MP प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं; CRPF SI/ASI स्टेनो परीक्षा में मेंस तक का सफर तय किया। 2024: सहायक ग्रेड-3 में नॉर्मलाइजेशन के कारण अंक घटे, परिणाम स्वरूप 87% फॉर्मूले में प्रतीक्षा सूची और 13% में होल्ड मिला। 2025: माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा पास की, परंतु फाइनल मेरिट में स्थान नहीं बन सका। हर बार एक-दो नंबर या कुछ प्वाइंट्स से बाहर होने का दर्द असहनीय था, लेकिन हार मानना कभी सीखा ही नहीं। सीखने और खुद को गढ़ने का दौर: इन असफलताओं के समानांतर मैंने खुद को लगातार तराशा। B.Sc. (गणित), M.A. (अंग्रेजी), D.El.Ed., DCA, CPCT और स्टेनो (80 व 100 WPM) की योग्यताएं हासिल कीं। साथ ही, 2019 से 1 सितंबर 2026 तक अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देते हुए अपनी पढ़ाई भी निरंतर जारी रखी। 2025 की प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा ने आखिरकार 11 वर्षों के इस लंबे संघर्ष को एक सुखद मुकाम दिया। मेरी इस पूरी यात्रा में सबसे बड़ा संबल मेरे पूज्य माता-पिता, आदरणीय ताऊ जी और मेरे बड़े भाई (प्राथमिक शिक्षक) रहे, जिन्होंने सबसे कठिन दिनों में भी मुझ पर अटूट भरोसा बनाए रखा। समस्त गुरुजनों का मार्गदर्शन और सभी शुभचिंतकों का स्नेह व दुआएं ही मेरी वास्तविक पूंजी रहीं। विनीत, सुग्रीव कुशवाह प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय, खटका

संघर्ष से सफलता तक: 11 वर्षों की तपस्या और एक नया सवेरा
संघर्ष से सफलता तक: 11 वर्षों की तपस्या और एक नया सवेरा

TET: नवंबर में प्राइमरी और दिसंबर में माध्यमिक शिक्षकों की होगी परीक्षा सेवारत शिक्षक UPDATE
TET: नवंबर में प्राइमरी और दिसंबर में माध्यमिक शिक्षकों की होगी परीक्षा सेवारत शिक्षक UPDATE

मेरा नाम निशा नंदिनी है (उम्र 26 वर्ष)। आज मेरा चयन प्राथमिक शिक्षक के पद पर हुआ है, और इस मुकाम तक पहुँचने का यह सफर मेरे लिए बेहद खास और संघर्षपूर्ण रहा है। मेरे इस सफर की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। वर्ष 2022 की परीक्षा में मैं कुछ ही अंकों से चूक गई थी, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत जारी रखी। इसके बाद मैंने 2024 में पुनः परीक्षा दी और अंततः वर्ष 2025 में आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से सफलता हासिल की। इस पूरी यात्रा में, विशेषकर 2025 के उस कठिन दौर में जब परीक्षा बार-बार टल रही थी, तब अमित भैया का दैनिक मार्गदर्शन और मोटिवेशन मेरे लिए सबसे बड़ा सहारा बना। उन्होंने मुझे सिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी निरंतरता (Consistency) कैसे बनाए रखनी है। उनकी Test Series ने मेरी तैयारी को सही दिशा दी और मुझे परीक्षा के वास्तविक स्तर के लिए पूरी तरह तैयार किया। उनके टेस्ट सिर्फ प्रश्नों का संकलन नहीं, बल्कि सफलता की सच्ची कुंजी साबित हुए। अगर उनका सटीक मार्गदर्शन न होता, तो शायद यह सपना साकार न हो पाता। अमित भैया के लिए विशेष आभार: मेरे लिए अमित भैया केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि बड़े भाई की तरह मार्गदर्शक रहे हैं। परीक्षा टलने के दौरान भी उन्होंने मेरा हौसला कभी टूटने नहीं दिया। उनके निरंतर सहयोग, प्रेरणा और टेस्ट सीरीज़ के लिए मैं दिल से उनका धन्यवाद करती हूँ। 😊🙏🙏

सफलता की कहानी: निशा नंदिनी की ज़ुबानी
सफलता की कहानी: निशा नंदिनी की ज़ुबानी

लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार मिली मंजिल
+1
लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार मिली मंजिल

मेरा नाम शिवम गुप्ता है। मैं शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के दिनारा कस्बे का निवासी हूँ। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में मुझे 79.12 अंक प्राप्त हुए हैं और मेरी कंसोलिडेटेड रैंक 100 रही है। जिले स्तर पर मेरी 4th रैंक और करैरा-नरवर क्षेत्र में 1st रैंक आई है। मेरा चयन शासकीय प्राथमिक विद्यालय, अंबारी में हुआ है, जो मेरे घर से मात्र 5 किमी की दूरी पर है। मेरी शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की यात्रा काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही: 2013: 12वीं उत्तीर्ण 2016: साइंस कॉलेज, ग्वालियर से B.Sc. पूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं: इसके बाद SSC (CHSL, MTS, CGL) के कई प्रयास किए, जहाँ कुछ अंकों के अंतर से चयन रुकता रहा। अन्य प्रयास: MP पटवारी भर्ती में 138 अंक हासिल किए और शिक्षक वर्ग-2 मुख्य परीक्षा भी दी, लेकिन अंतिम सफलता नहीं मिल सकी। बार-बार असफलता मिलने के बावजूद मैंने हिम्मत नहीं हारी। मन में हमेशा यही सकारात्मक सोच रही कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और ईश्वर ने हमारे लिए भी कुछ बेहतर तय कर रखा होगा। निरंतर धैर्य और प्रयास का ही परिणाम है कि आज एक लंबे संघर्ष के बाद मुझे यह शासकीय सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।

MPTET सेवारत शिक्षक कक्षा 1 से 8 वीं तक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
MPTET सेवारत शिक्षक कक्षा 1 से 8 वीं तक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

​Thank you so much, Amit Sir ​आपकी हर वीडियो से हमेशा एक नई प्रेरणा और सही मार्गदर्शन मिला। ​मेरा यह सफर 2019 में शुरू हुआ था
​Thank you so much, Amit Sir ​आपकी हर वीडियो से हमेशा एक नई प्रेरणा और सही मार्गदर्शन मिला। ​मेरा यह सफर 2019 में शुरू हुआ था, और उसी साल मेरी शादी भी हो गई। शादी के बाद घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी, साथ ही अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूल की जॉब। स्कूल में पूरी ईमानदारी से पढ़ाना, घर आकर कामकाज संभालना और फिर बचे हुए समय में पढ़ाई करना आसान नहीं था। समय बहुत कम मिलता था, इसलिए अक्सर घर के काम निपटाते हुए भी पढ़ाई जारी रखनी पड़ती थी। ​इस दौरान MPTET वर्ग 3 और वर्ग 2 की परीक्षाएं दीं। कई बार असफलताएं मिलीं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ती रही। आखिरकार, 2026 में वह सुखद दिन आ ही गया जब वर्षों की मेहनत, धैर्य, संघर्ष और सबकी दुआओं का सबसे खूबसूरत परिणाम मिला। ​Finally, I joined as a Government Teacher ​आज जब पीछे मुड़कर उन पुराने संघर्षों को देखती हूँ, तो समझ आता है कि हर परीक्षा और हर असफलता मुझे इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए ज़रूरी थी।

MP शिक्षक पात्रता परीक्षा: 31 दिसंबर से पहले होगी केवल एक ही परीक्षा।
MP शिक्षक पात्रता परीक्षा: 31 दिसंबर से पहले होगी केवल एक ही परीक्षा।

परिवीक्षा में 70-80-90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था रद्द। 25 नवंबर 2019 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन।
परिवीक्षा में 70-80-90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था रद्द। 25 नवंबर 2019 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन।

जिंदगी का सफर संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन हौसलों ने कभी हार मानना नहीं सीखा। ​मैं देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील के एक छोटे
+2
जिंदगी का सफर संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन हौसलों ने कभी हार मानना नहीं सीखा। ​मैं देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील के एक छोटे से गांव लसूडिया कुल्मी का रहने वाला हूँ। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है—कच्ची सड़कें, जिन पर बारिश के दिनों में चलना भी मुहाल हो जाता था, उन्हीं रास्तों से चलकर मैंने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। 12वीं तक की शिक्षा पास के गांव जमुनिया से हुई और फिर देवास से कॉलेज की डिग्री हासिल की। ​कॉलेज पूरा करने के बाद लगभग 5 से 6 साल एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। अध्यापन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। कोरोना काल के दौरान मैंने पुलिस भर्ती परीक्षा दी और वर्ष 2022 में पुलिस सेवा में चयन हुआ। पुलिस की कठिन ड्यूटी और व्यस्त दिनचर्या के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मन में एक सपना था जिसे टूटने नहीं दिया। ड्यूटी के बाद जो भी वक्त मिलता, उसे किताबों को समर्पित कर दिया। ​कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का ही नतीजा रहा कि आखिरकार शिक्षक भर्ती (वर्ग-3) में चयन हुआ और आज मैं अपने पसंदीदा क्षेत्र—शिक्षा जगत में सेवा दे रहा हूँ।