CMP_Help _Desk
前往频道在 Telegram
सीएमपी डिग्री कॉलेज (इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संघटक कालेज) से जुड़ी कोई भी सूचना सबसे पहले पाने के लिए जूड़िए। Channel Link:- https://t.me/cmp_help_desk Disscussion Group Link:-https://t.me/+rAhzFg8yORtkOWQ1 Team @CMP_Help_Desk
显示更多2 584
订阅者
+124 小时
-87 天
-1430 天
帖子存档
2 584
*आप सभी इस सूचना को सावधानी पूर्वक पढ़ें। इससे सम्बन्धित कोई Chat/Call ना करें।*
आप सभी Digi Shakti Scheme से सम्बन्धित सूचना को देखकर उसी प्रकार प्रतिक्रिया दे रहे हैं
*जिस प्रकार किसी के कहने पर कि कौवा कान लेकर भाग रहा है सभी सुनने वाले (बिना इस बात को समझे कि कौवा किसका कान लेकर भाग रहा है) कौए के पीछे भागने लगे थे।*
आप सभी उस सूचना को ध्यान से पढ़ते तो आपको पता चलता कि सूचना केवल और केवल विभाग-संयोजक (विभागाध्यक्ष) के लिए थीं। जिसमें सभी विभागाध्यक्षों से Research Scholar (शोधार्थी) और Post Graduate (स्नातकोत्तर) छात्र एवं छात्राओं से सम्बंधित कुछ जानकारी मांगी गई थीं।
मतलब यदि आप सीएमपी महाविद्यालय के Under Graduate (स्नातक), Post Graduate (स्नातकोत्तर) या Research Scholar (शोधार्थी) छात्र या छात्रा हैं तो आप से इस योजना के लाभ के लिए कुछ नहीं मांगा गया था। क्योंकि आपका सभी Data (प्रविष्टि) सीएमपी महाविद्यालय के पास (प्रवेश के समय से ही) सुरक्षित है जिसको योजना के निर्देशानुसार Digi Shakti Portal पर अपलोड किया जा चुका है।
*इसके संदर्भ में आप सभी को व्यक्तिगत रूप से कोई फॉर्म / प्रार्थना पत्र / सिफारिश भरने या जमा करने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है।*
आप सभी आश्वस्त रहें कि प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में कोई छात्र या छात्रा इस योजना से वंचित नहीं रहेगा। आपका महाविद्यालय इस काम को प्राथमिकता से कर रहा है। आपका चयन यदि इस योजना के तहत होता है तो आपको सूचित किया जायेगा।
फिर भी यदि महाविद्यालय को लगता है कि आपकी कोई जानकारी अधूरी है तो महाविद्यालय आपसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगा। आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।
एक बात और इस योजना से सीएमपी महाविद्यालय में 2022-23 सत्र के दौरान अध्यनरत सभी छात्र एवं छात्राएं पहले चरण में लाभान्वित होंगे।
*आप सभी अपने अज्ञानता (सूचना को सही तरह से नहीं पढ़ना) का परिचय ना दें। सूचना को पूरा और सही तरीके से पढ़ें।
आप सभी अपना सहयोग दें ताकि योजना को सही तरीके से क्रियान्वित किया जा सके।
सीएमपी महाविद्यालय।........
