शारीरिक शिक्षक समूह, राजस्थान
前往频道在 Telegram
6 384
订阅者
无数据24 小时
-127 天
-5330 天
帖子存档
द्वितीय चरण के लिए, खेलकूद प्रतियोगिता पोर्टल को 9 सितंबर, 2024 को पुनः ओपन किया गया है। इस संबंध में पुनः निर्देशित किया जाता है कि:
1. प्रथम चरण में भरे गए खेलकूद प्रतियोगिता फॉर्म उसी स्थिति में अनलॉक करने हैं यदि उसमें खेल/वेट केटेगरी /इवेंट खाली/ब्लैंक आ रहे हैं।
2. किसी भी स्थिति में age कैटेगरी परिवर्तन के लिए प्रथम चरण में भरे गए फॉर्म का अनलॉक नहीं किया जाए।
3. यदि किसी कारणवश जेंडर मेल की जगह फीमेल या फीमेल की जगह मेल आ रहा है तो अनलॉक किया जा सकता है।
4. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनलॉक किए गए समस्त फॉर्म हेतु विद्यालय से लिखित पत्र लिया जाना है तथा अनलॉक किए गए फार्म का रजिस्टर मेंटेन किया जाना है। किसके द्वारा अनलॉक किया गया यह भी मेंटेन किया जाना है। किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में समस्त जिम्मेदारी अनलॉक करने वाले कार्मिक की होगी।
द्वारा : खेलकूद अनुभाग, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर।
शाला दर्पण खेलकूद प्रतियोगिता माड्यूल मैं द्वितीय चरण हेतु आवेदन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल को दिनांक 9 सितंबर, 2024 को सुबह 7:00 से ओपन किया जा रहा है। खेलकूद द्वितीय चरण हेतु खेलकूद आवेदन फॉर्म 14 सितंबर, 2024 11:59 PM तक भरे जा सकते हैं।
प्रथम चरण में भरे गए फॉर्म में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अनलॉक करके पुनः सही किया जा सकता है परंतु यहां सुनिश्चित करें कि विद्यालय के लेटरहेड पर लिखित निवेदन पर ही प्रथम चरण के फॉर्म को अनलॉक किया जाना है। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में लिखित निवेदन को प्रस्तुत करने की आवश्यकता हो सकती है अतः प्रतियोगिता फॉर्म को अनलॉक कराए जाने के विद्यालय के लिखित निवेदन की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुरक्षित रखी जानी है।
द्वारा: खेलकूद अनुभाग, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर।
#sportsDuniya 💗
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक साथी जवाहरलाल पंवार पानी में पैर फिसलने से दुर्घटना वश घायल हो गए है और अभी वसुंधरा अस्पताल में भर्ती है जिनकी हालत चिंताजनक है , भगवान से प्रार्थना है कि जल्दी वो स्वस्थ होकर अपने घर लौटे ऐसी हम कामना करते है...
हापुराम चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ
Best Wishes All of u🌺♥️
68 जिला स्तर खेल-कूद प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और सभी साथी शारीरिक शिक्षक को जिनकी सालो की मेहनत रंग लाई गी और उनके सभी बच्चे अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगे।
- आप सभी खिलाड़ी अपना ध्यान जरूर रखे बारिश का समय है ध्यान पूर्वक प्रतियोगिता स्थल पर आए और ध्यान पूर्वक अपने घर या जहा आपकी टीम रुकी हुई है वहां रह जाए..
- जो भी टीम अपने अपने वाहनों से आएगी वो भी समय को देखते हुए अपने स्थानों से जल्दी निकले ताकि आपको गाडियों को तेज ना चलानी पड़े।
- आप सभी अच्छा खेले और अपने विद्यालय, अपने कोच और अपने माता पिता का नाम रोशन करे..
#sportsDuniya 💗
महेंद्र खडगावत होंगे माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर : खडगावत को राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है...
