शारीरिक शिक्षक समूह, राजस्थान
前往频道在 Telegram
6 392
订阅者
-424 小时
-87 天
-5230 天
帖子存档
🔥 सभी पीटीआई साथियों के नाम एक भावुक और प्रभावशाली संदेश 🔥
प्रिय साथियों,
जब भी विद्यालय में खेल का मैदान सजता है, जब भी कोई विद्यार्थी पदक जीतकर स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करता है, उसके पीछे एक पीटीआई का पसीना, मेहनत और समर्पण होता है।
लेकिन विडंबना देखिए, जो दूसरों का भविष्य संवारता है, आज वही अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है।
साथियों, यह समय चुप रहने का नहीं है। यह समय एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का है। हमारी वर्षों की सेवा, संघर्ष और त्याग का सम्मान मिलना ही चाहिए।
याद रखिए— "हक कभी मांगा नहीं जाता, हक एकजुट होकर हासिल किया जाता है।"
अगर आज हम बिखरे रहे तो हमारी आवाज़ कमजोर पड़ जाएगी, लेकिन अगर हम एक हो गए तो हमारी आवाज़ को कोई अनसुना नहीं कर सकेगा।
एक सवाल खुद से पूछिए—
क्या हमने वर्षों तक मेहनत नहीं की? क्या हमने बच्चों को खेल और अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ाया? क्या हमने अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से नहीं निभाया?
अगर जवाब "हाँ" है, तो फिर हमें हमारा अधिकार भी मिलना चाहिए।
आइए संकल्प लें—
न कोई पीछे रहेगा, न कोई अकेला लड़ेगा।
हर पीटीआई, हर जिले से, हर विद्यालय से एक आवाज़ उठेगी।
"हम भीख नहीं मांग रहे, अपने परिश्रम का सम्मान मांग रहे हैं।"
"हम उपकार नहीं मांग रहे, अपना अधिकार मांग रहे हैं।"
"एकता हमारी ताकत है, स्थायीकरण हमारी मंजिल है।"
जिस दिन सभी पीटीआई एक मंच पर खड़े हो जाएंगे, उस दिन हमारी जीत तय होगी।
अब नहीं तो कभी नहीं।
एकजुट होइए, संघर्ष कीजिए और अपने अधिकार को प्राप्त कीजिए।
✊ पीटीआई एकता अमर रहे!
✊ स्थायीकरण हमारा अधिकार है!
✊ एक आवाज़ – एक संघर्ष – एक लक्ष्य!
"जब मैदान का खिलाड़ी हार नहीं मानता, तो पीटीआई भी अपने अधिकार की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा।"
- Mukesh Sinwar
✊✊✊
जोधपुर टीम तीसरे दिन पर धरने पर रुकी हुई है...👌🏻👌🏻
जोधपुर टीम बहुत अच्छा काम कर रही है
इनका संघर्ष काबिले तारीफ है
जब इनको मंजिल मिल जाएगी तो इनको पुराने दिन याद करके बहुत अच्छा लगेगा 😍
पीटीआई साथी जागो घर का काम ऐसे ही चलता रहेगा हमारा संघर्ष हमारे लिए है हम किसी और के लिए संघर्ष नहीं कर रहे...
👏
डॉ राम प्रकाश सांगवा सर हमारे लिए निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं उनके निर्देशन में ही हमारा धरना चल रहा है 🤝🤝
90%✊ तो हम हासिल कर चुके हैं 10% 🤏बचा है उसके लिए जो शारीरिक शिक्षक चयनित हुए हैं उनके सहयोग की जरूरत है इसलिए आप घर से निकले और हमारा साथ दो👏👏👏
यह आज एक शारीरिक शिक्षक का दूसरे शारीरिक शिक्षक से निवेदन है👏
✊✊✊
शिक्षा निदेशालय बीकानेर निदेशक डॉ. सीताराम जाट से कार्य समाप्ति से पूर्व हम आपसे उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते कम से कम जो व्यक्ति सही है उसका स्थायीकरण और जो गलत है उसको भर्ती से बाहर करने की कृपा करें....
✊✊✊
साथियों जयपुर के आस पास वाले जिले जो जयपुर धरने के लिए allot है उन सभी साथियों से करबद्ध 🙏🙏🙏🙏🙏 निवेदन है कि सोमवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर शिक्षा संकुल पहुंचना है।
अपने छोटे छोटे प्रयास ही हमारी सफलता है घूमना फिरना ये बाद मे भी हो जाएगा जो साथी अब तक घर से नहीं निकले वो अपनी अंतरात्मा को जगा कर धरने पर आए....
✊✊✊
शीर्षक: शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों का स्थायीकरण एवं अन्य मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन।
बालोतरा,राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ (रजि.) ने शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों के स्थायीकरण और वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बालोतरा सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा।
संघ के वरिष्ठ प्रदेशाध्यक प्रहलाद राम चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान सरकार को भेजे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि भर्ती 2022 में जिन शारीरिक शिक्षकों के दस्तावेज जांच में सही पाए गए हैं, उनका स्थायीकरण व वेतन नियमितीकरण तुरंत किया जाए। दस्तावेज जांच के नाम पर सही अभ्यर्थी मानसिक व आर्थिक पीड़ा झेल रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है।
प्रमुख मांगें:
1. जिनकी दस्तावेज जांच पूरी हो चुकी है उनका तुरंत स्थायीकरण किया जाए। संदिग्ध मामलों को अलग रखकर कार्रवाई हो।
2. ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती रद्द कर छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाई जाएं।
3. भर्ती 2022 में उत्तीर्ण 60 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के नाम पर रोका गया है, उन्हें तुरंत स्थाई किया जाए।
.....
