शारीरिक शिक्षक समूह, राजस्थान
前往频道在 Telegram
6 388
订阅者
+124 小时
-207 天
-5830 天
帖子存档
🏏वायरल गर्ल लेडी जहीर खान की हुई बल्ले बल्ले, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने लिया गोद 🥳
खबर है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सुशीला मीणा को गोद लिया है एडहॉक कमेटी के संयोजक विधायक जयदीप बिहानी ने बताया कि RCA सुशीला की पढ़ाई, कोचिंग और खेल से जुड़ा सारा खर्च वहन करेगा
यह कदम प्रदेश की अन्य खेल प्रतिभाओं के लिए भी एक प्रेरणा साबित होगा...
-:- जय राजस्थान -:-
#sportsDuniya 💗
दो शारीरिक शिक्षकों का परिवीक्षा काल में किया तबादला, अधिकरण ने लगाई रोक
गोविंदगढ़ ब्लॉक की स्कूलों में कार्यरत दो शारीरिक शिक्षकों का परिवीक्षा काल में अधिशेष कर अन्यत्र स्कूल में तबादला करने से जुड़े मामलें की राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (रेट) ने सुनवाई कर इनके तबादला आदेश पर रोक लगाई दी है तथा जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर सहित तीन अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रार्थी शिक्षकों के अधिवक्ता संदीप कलवानिया ने बताया कि महात्मा ग़ांधी राजकीय विद्यालय फतेहगढ़ (अमरपुरा) में कृष्ण कुमार यादव एवं डंबा का बास (आलीसर) स्कूल में रामचंद्र चौधरी शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति पिछले साल अक्टूबर में ही हुई है और इनका दो वर्ष का परिवीक्षा काल भी पूरा नही हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने परिवीक्षा काल में ही प्रार्थी शिक्षकों का तबादला कर दिया। अधिवक्ता संदीप कलवानिया ने सुनवाई के दौरान दलील दी कि डीईओ ने 6 दिसंबर को आदेश जारी कर परिवीक्षा काल में अन्यत्र स्कूल में तबादला कर दिया है। इसलिए तबादला आदेश अनुचित एवं विधि विरुद्ध है। तबादला आदेश के विरुद्ध दोनों शिक्षकों ने अधिकरण में अपील दायर की थी। जिसमें अधिकरण की बेंच ने दो शिक्षकों के तबादला आदेश पर रोक लगा दी तथा इन्हें वर्तमान स्कूल में ही कार्यरत रखने के आदेश जारी किए हैं।
#sportsDuniya 💗
अपात्र होते हुए भी ज्वाइन की थी नौकरी, कारण बताओं नोटिस जारी |
#sportsDuniya 💗
तृतीय वेतन श्रंखला से द्वितीय PTI अस्थाई पात्रता 2023-24, 2024-25.pdf
17 जनवरी 2025 ज्यादा से ज्यादा मैराथन दौड़ में पार्टिसिपेट करें...
(नशा छोड़ें और खेलों से जुड़े)
#sportsDuniya 💗
