शारीरिक शिक्षक समूह, राजस्थान
前往频道在 Telegram
6 565
订阅者
-224 小时
+317 天
+5730 天
帖子存档
जूनियर एशिया एथलेटिक्स में सिद्धार्थ चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक
गुलाबी नगरी के सिद्धार्थ चौधरी ने 20वीं जूनियर एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप साउथ कोरिया में 19.52 मीटर गोला फेंककर देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूर्व में भी सिद्धार्थ चौधरी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 21.04 मीटर गोला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। सिद्धार्थ चौधरी अपने पिता व कोच मनजीत सिंह से जयपुर में कोचिंग लेते हैं।
#sportsDuniya 💗
#SAI
पुन: प्रेषित पोस्ट-
ऑनलाइन इंटरव्यू डिप्लोमा ऑफ़ कोर्स इन स्पोर्ट्स कोचिंग...
#sportsDuniya 💗
प्रदेश के सभी युवा बेरोजगारों से अपील है कि 7 जून को सुबह 10 बजे सामुदायिक भवन त्रिवेणीनगर जयपुर
युवा बेरोजगार महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी मांगों को बुलंद करने में अपना अहम योगदान निभाए,
महासम्मेलन में राज्य व केंद्र सरकार के यह प्रमुख नेता शामिल होगें...।
#sportsDuniya 💗
14 जनवरी से पहले-पहले राजस्थान इलेक्शन करवाए जाना अनिवार्य है...
ऐसे में देखा जाये तो
लगभग 18-20 दिसम्बर तक वोटिंग व 25-26 दिसम्बर तक काउंटिंग तो फिर लगभग 9-10 जनवरी 2024 तक नई सरकार का गठन हो जायेगा।
धन्यवाद् 🙏
राजस्थान शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022
भूपेंद्र सारण की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई से जुड़ा मामला,
प्रियंका के दस्तावेज जांच करने वाली कमेटी के खिलाफ होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने दिए शक्त निर्देश।
शारीरिक शिक्षा अध्यापक को अब किस नाम से जाना जायेगा?
PTI से कनेक्शन:सारण की प्रेमिका प्रियंका का PTI भर्ती में नंबर आया, नाम आते ही बोर्ड ने निरस्त किया-
जयपुर
वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक के मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण का अब पीटीआई भर्ती से भी कनेक्शन सामने आया है। सारण की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई का पीटीआई भर्ती में चयन हो गया था, लेकिन रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले परिणाम की जांच में प्रियंका का नाम आते ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चयन निरस्त कर दिया।
पिछले साल दिसंबर माह में सारण के जयपुर स्थित ठिकानों पर पुलिस की दबिश में कई विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां मिली थी, तब प्रियंका को मानसरोवर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया था। यहां प्रियंका के पास ओपीजेएस विवि की डिग्री थी। पीटीआई भर्ती के चयनितों के दस्तावेजों की जांच शिक्षा विभाग ने 10 टीमें लगाकर 2 से 16 दिसंबर, 2022 तक जयपुर स्थित गुरुनानक संस्थान में की थी। यहां 6 दिसंबर को तीसरे नंबर की टीम ने प्रियंका के दस्तावेजों की जांच की थी। उधर, बोर्ड ने करीब 300 अभ्यर्थियों की डिग्री को फर्जी मानते हुए चयन रोक लिया।
जारी करने से पहले चयन सूची देखी, वेरिफिकेशन कराया तो सारण की प्रेमिका का पता चला
शिक्षा विभाग की टीम ने लापरवाही बरतते हुए दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रियंका विश्नोई के दस्तावेजों को सही मानते हुए इसका नाम चयन सूची में भेज दिया। परिणाम जारी करने से ठीक पहले जब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखी तो प्रियंका का नाम सामने आया। इस नाम को देखकर बोर्ड के अधिकारी चौंक गए। उन्होंने तुरंत पुलिस से इसका वेरिफिकेशन कराया तो यह सारण की प्रेमिका ही निकली। इसके बाद बोर्ड ने तुरंत इसका चयन निरस्त कर दिया।
पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में विभाग ने की गलती
शिक्षा विभाग ने 2 से 16 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन किए। इसके बाद 24 दिसंबर को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का पेपर लीक हो गया और 27 दिसंबर को भूपेंद्र सारण की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई को गिरफ्तार किया। शिक्षा विभाग ने 13 जनवरी को अंतिम चयन सूची बोर्ड को भिजवाई थी, लेकिन इसको अपडेट नहीं की और प्रियंका का नाम भी भेज दिया।
इन विश्वविद्यालयों की सख्ती से जांच होगी-
बोर्ड ने 12 विवि की सूची शिक्षा विभाग को भेजी है। ओपीजेएस विवि चूरू, सिंघानिया झुंझुनूं, सनराइज अलवर, जेएस शिकोहाबाद यूपी, चौधरी देवीलाल हरियाणा, रणवीर सिंह जींद, गोडवाना गढ़ चिरोली, आरटीएम नागपुर, टांटिया गंगानगर, बीआर अंबेडकर आगरा, एचएनबीजी गढ़वाल, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर की डिग्रियों की जांच के निर्देश दिए हैं।
दस्तावेज सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग से मिली योग्य अभ्यर्थियों की सूची की जांच करते समय प्रियंका विश्नोई का नाम सामने आया। इसका पुलिस से वेरिफिकेशन कराया। इसके बाद उसका चयन निरस्त कर दिया, इसे डिबार भी किया जाएगा।
-हरि प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड।
अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े!
अभी टेलीग्राम चैनल जॉइन कीजियेगा-
https://t.me/+PDI9aytTyttmYzc1
#sportsDuniya 💗
现已上线!2025 年 Telegram 研究 — 年度关键洞察 
