UJJWAL IAS AYODHYA®™
前往频道在 Telegram
📈 Telegram 频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ 的分析概览
频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) 印地语 语言赛道中的 是活跃参与者。目前社区聚集了 19 746 名订阅者,在 教育 类别中位列第 10 075,并在 印度 地区排名第 21 539 位。
📊 受众指标与增长动态
自 невідомо 创建以来,项目保持高速增长,吸引了 19 746 名订阅者。
根据 29 六月, 2026 的最新数据,频道保持稳定运转。过去 30 天订阅人数变化为 75,过去 24 小时变化为 6,整体触达仍然可观。
- 认证状态: 未认证
- 互动率 (ER): 平均受众互动率为 22.10%。内容发布后 24 小时内通常能获得 18.70% 的反应,占订阅者总量。
- 帖子覆盖: 每篇帖子平均可获得 4 362 次浏览,首日通常累积 3 692 次浏览。
- 互动与反馈: 受众积极参与,单帖平均反应数为 7。
- 主题关注点: 内容集中在 टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज 等核心主题上。
📝 描述与内容策略
作者将该频道定位为表达主观观点的平台:
“Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.”
凭借高频更新(最新数据采集于 30 六月, 2026),频道始终保持新鲜度与高覆盖。分析显示受众积极互动,使其成为 教育 类别中的关键影响点。
19 746
订阅者
+624 小时
+887 天
+7530 天
帖子存档
19 746
आप सभी सफल साथियों को जूनियर एडेड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी सफल अभ्यर्थी कृपया अपना रिज़ल्ट एवं फोटो नीचे दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप करें:
📱 8423266818
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
19 746
इसरो की ऐतिहासिक सफलता: LVM3 ने लॉन्च किया सबसे बड़ा कमर्शियल सैटेलाइट!
🟠 अमेरिकी कंपनी का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित, 6,100 किलोग्राम के पेलोड के साथ रचा इतिहास।
📌 चर्चा में क्यों है?
👉 सफल लॉन्च: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को अपने LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) रॉकेट के जरिए ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (BlueBird Block-2) सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित कर दिया है।
👉 समय और स्थान: यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 8:55 बजे हुआ और 15 मिनट बाद उपग्रह अपनी निर्धारित कक्षा में पहुंच गया।
📌 मिशन की मुख्य उपलब्धियां (Key Achievements):
👉 सबसे भारी पेलोड: 6,100 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह भारतीय धरती से LVM3 द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड (Heaviest payload) है।
👉 अमेरिकी कम्पनी: यह किसी अमेरिकी कम्पनी (AST स्पेसमोबाइल) के लिए इसरो का पहला समर्पित वाणिज्यिक लॉन्च (First dedicated commercial launch) है।
👉 सटीकता: इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन के अनुसार, यह वैश्विक स्तर पर किसी भी लॉन्च वाहन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक था, जिसमें ऑर्बिट की सटीकता दो किलोमीटर से भी कम रही। यह LVM3 का 9वां सफल मिशन था।
📌 ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (Blue Bird Block-2) क्या है?
👉 रिकॉर्ड: यह लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात किया गया अब तक का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह है।
👉 तकनीक: इसमें 223 वर्ग मीटर का एक फेज्ड एरे (Phased array) लगा है।
📌 भविष्य के लिए महत्व:
👉 गगनयान की नींव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की विश्वसनीयता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि LVM3 का यह प्रदर्शन भविष्य के मिशनों, जैसे गगनयान (Gaganyaan), के लिए नींव को मजबूत करता है।
19 746
अरावली खनन विवाद: केंद्र ने राज्यों को दिया SC के आदेश मानने का निर्देश
🟠 हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्य सचिवों को नोटिस, नई खनन लीज पर तत्काल प्रभाव से रोक।
📌 चर्चा में क्यों है?
👉 कड़ा निर्देश: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्य सचिवों को आदेश जारी किया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को सख्ती से लागू करें।
👉 प्रतिबंध: आदेश के अनुसार, अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टे (Mining leases) देने पर तब तक रोक रहेगी जब तक कि एक व्यापक प्रबंधन योजना को अंतिम रूप नहीं दे दिया जाता।
👉 कारण: यह कदम पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आलोचना और उन आरोपों के बीच उठाया गया है जिनमें कहा जा रहा था कि अरावली के बड़े हिस्से को खनन के लिए खोला जा सकता है।
📌 आदेश के मुख्य बिंदु (Key Directives):
👉 मौजूदा खदानें: जिन मौजूदा खदानों के पास अनुमति है, उन्हें काम करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन शर्त यह है कि उन्हें नियमों का सख्ती से (Strictly) पालन करना होगा।
👉 प्रबंधन योजना: मंत्रालय ने भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE) के महानिदेशक को सतत खनन के लिए प्रबंधन योजना (Management Plan for Sustainable Mining) तैयार करने के लिए एक पत्र भेजा है।
📌 योजना में क्या होगा?
👉 क्षेत्रों की पहचान: ICFRE को उन क्षेत्रों की पहचान करनी होगी जहाँ खनन की अनुमति दी जा सकती है (Permissible areas) और उन क्षेत्रों की जो पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील (Ecologically sensitive) हैं।
👉 अपवाद: संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण और बहाली-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में खनन की अनुमति केवल असाधारण परिस्थितियों (Exceptional circumstances) में ही दी जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए कोई समय सीमा (Deadline) निर्धारित नहीं की गई है।
📌 पृष्ठभूमि (Background):
👉 SC का फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा सिफारिश की गई अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को स्वीकार कर लिया था, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
19 746
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा दी। मई 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के माध्यम से भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। साथ ही, गोल्डन क्वाड्रिलेटरल और ऐतिहासिक सुधारों से आधुनिक भारत की नींव मजबूत की। देश आज इस दिवस को GoodGovernanceDay के रूप में मना रहा है
19 746
▪️वेल्थ ऑफ नेशन्स — एडम स्मिथ
▪️ऑन द प्रिंसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल इकॉनमी एंड टैक्सेशन - डेविड रिकाडो
▪️प्रिंसिपल्स ऑफ इकॉनमीक्स — अल्फ्रेड मार्शल
▪️दास कैपिटल — कार्ल मार्क्स
▪️जेनरल थ्योरी ऑफ इम्प्लॉयमेंट, इंटरेस्ट एंड मनी — जे. एम. कीन्स
▪️फाउंडेशन ऑफ इकोनोमिक एनालिसिस — पॉल सैम्युल्सन
▪️नेचर एण्ड सिग्नीफिकेन्स ऑफ ▪️इकोनॉमिक साइंस — लायनल रॉबिन्स
▪️हाऊ टू पे फॉर वार — जे. एम. कीन्स
▪️थ्योरी ऑफ मोरल सेंटिमेंट्स — एडम स्मिथ
▪️कॉलेक्टिव च्वाइस एंड सोशल वेलफेयर — अमर्त्य सेन
▪️दि रोड टू सर्फडम — एफ. ए. हैयेक
▪️ह्यूमन कैपिटल — गैरी बेकर
▪️इकोनॉमिक्स ऑफ डिस्क्रिमिनेशन — गैरी बेकर
▪️प्रिंसिपल्स ऑफ़ पॉलिटिकल इकॉनमी — थॉमस माल्थस
▪️इंडियन करंसी एंड फाइनेंस — जे. एम. कीन्स
▪️मनी, क्रेडिट एंड कॉमर्स — अल्फ्रेड मार्शल
द थ्योरी ऑफ इम्प्लायमेंट इन्टरेस्ट एण्ड मनी : जे. एम. केन्ज
19 746
📢 महत्वपूर्ण सूचना
सभी KVS/NVS बैच के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि
दिनांक: सोमवार को कम्प्यूटर विषय का
📝 200 प्रश्नों का टेस्ट पेपर आयोजित किया जाएगा।
19 746
📢 महत्वपूर्ण सूचना
सभी KVS/NVS बैच के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि
दिनांक: सोमवार को कम्प्यूटर विषय का
📝 200 प्रश्नों का टेस्ट पेपर आयोजित किया जाएगा।
19 746
🔥 लेखपाल भर्ती 2025 की तैयारी! 🔥
अब मैदान में उतरने का समय आ गया है…
लेखपाल का नया बैच, जहाँ तैयारी होगी बिल्कुल परीक्षा के अनुसार और परिणामोन्मुखी 💯
📘 बैच की मुख्य विशेषताएँ ⤵️
✅ प्रतिदिन 05 विषयों की क्लास
✅ प्रत्येक टॉपिक नोट्स
✅ हर टॉपिक पर टॉपिक वाइज टेस्ट
✅ वीकली फुल लेंथ टेस्ट पेपर
✅ सम्पूर्ण सिलेबस के नोट्स
✅ अनुभवी एवं चयन दिलाने वाली फैकल्टी
✅ परीक्षा के नवीनतम पैटर्न पर आधारित पढ़ाई
✅ कमजोर विषयों पर विशेष फोकस
✅ नियमित टेस्ट + विश्लेषण से स्कोर में सुधार
📢 जो भी अभ्यर्थी लेखपाल में चयन का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बैच सुनहरा अवसर है।
उज्ज्वल IAS – पूर्वांचल का भरोसेमंद नाम ✅
现已上线!2025 年 Telegram 研究 — 年度关键洞察 
