UJJWAL IAS AYODHYA®™
前往频道在 Telegram
📈 Telegram 频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ 的分析概览
频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) 印地语 语言赛道中的 是活跃参与者。目前社区聚集了 19 789 名订阅者,在 教育 类别中位列第 10 074,并在 印度 地区排名第 21 487 位。
📊 受众指标与增长动态
自 невідомо 创建以来,项目保持高速增长,吸引了 19 789 名订阅者。
根据 02 七月, 2026 的最新数据,频道保持稳定运转。过去 30 天订阅人数变化为 131,过去 24 小时变化为 23,整体触达仍然可观。
- 认证状态: 未认证
- 互动率 (ER): 平均受众互动率为 24.55%。内容发布后 24 小时内通常能获得 20.10% 的反应,占订阅者总量。
- 帖子覆盖: 每篇帖子平均可获得 4 859 次浏览,首日通常累积 3 978 次浏览。
- 互动与反馈: 受众积极参与,单帖平均反应数为 12。
- 主题关注点: 内容集中在 टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज 等核心主题上。
📝 描述与内容策略
作者将该频道定位为表达主观观点的平台:
“Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.”
凭借高频更新(最新数据采集于 03 七月, 2026),频道始终保持新鲜度与高覆盖。分析显示受众积极互动,使其成为 教育 类别中的关键影响点。
19 789
订阅者
+2324 小时
+977 天
+13130 天
帖子存档
19 789
📜 26 नवम्बर 📜
🇮🇳 संविधान दिवस (Constitution Day) 🇮🇳
“अपने देश के गौरवमयी ‘संविधान दिवस’ (26 नवम्बर) पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और विश्व के वृह्तम संविधान को हार्दिक नमन करते हुए अनंतकाल तक के लिए भारतीय संविधान की सबलता की कामना करता हूँ।”
प्रत्येक देश की भाँति ही हमारे देश भारत की शासन-व्यवस्था को सुचारू रूप से गति देने के लिए अपना खुद का लिखा हुआ हमारा अपना संविधान है। स्वतंत्र भारत में भारत सरकार ने 26 नवम्बर, 1949 अपने नवनिर्मित ‘संविधान’ को अंगीकृत किया गया। अतः सम्पूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में पालन किया जाता है।
देश की आजादी के एक वर्ष पूर्व ही ‘भारतीय संविधान सभा’ के लिए जुलाई 1946 में चुनाव हुए थे और उसमें नये संविधान निर्माण हेतु एक विशेष सभा का गठन किया गया था। इसकी पहली बैठक दिसंबर 1946 को हुई थी। इस सभा में 299 सदस्य थे, जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। इसी बीच 15 अगस्त 1947 को भारत आज़ाद हो गया। देश के आज़ाद हो जाने के बाद संविधान निर्माण सभा की घोषणा हुई और इसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1947 से आरम्भ कर दिया। संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की विभिन्न सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुने गए थे। पं. जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। इसमें से डॉ. भीमराव अंबेडकर को गरिमामय कानून मंत्री का पद प्रदान किया गया था।
कानून मर्मज्ञ डॉ. भीमराव अंबेडकर को ‘भारतीय संविधान की प्रारूप समिति’ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भारतीय संविधान लिखने वाली सभा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में विभिन्न देशों के संविधान का गंभीर अध्ययन किया तथा देश के सभी वर्ग के नागरिकों के सम्पूर्ण विकास के लिए गुणवत्ता युक्त नियमों को बारीकी से जाँच-परख कर उनका क्रमबद्ध संग्रह करके 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया। संविधान सभा में कुल 12 अधिवेशन हुए तथा 166 दिन बैठक की गई और अंतिम दिन 284 सदस्यों ने इस पर अपने-अपने हस्ताक्षर किये। इसकी बैठकों में प्रेस और जनता को भाग लेने की भी स्वतन्त्रता थी। भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा के सभी 389 सदस्यो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भारत सरकार ने 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत कर लिया। भारतीय संविधान में मूल रूप से 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में विभाजित थे और इसमें केवल 8 अनुसूचियाँ थीं। इस सविधान में सर्वाधिक प्रभाव ‘भारत शासन अधिनियम 1935’ का है। उसमें से लगभग 250 अनुच्छेद इस अधिनियम से लिये गए हैं। वर्तमान समय में इसमें 395 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियाँ हैं और ये 25 भागों में विभाजित है। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से देश के लिए नवीन संविधान को अमल में लाया गया। इसी दिन की याद में हम भारतीय प्रतिवर्ष 26 जनवरी को अपना ‘गणतंत्र दिवस’ के रूप में मनाते हैं।
हमारे देश के संविधान के अंग्रेजी स्वरूप को कैलिग्राफी शिल्पी प्रेमबिहारी नारायण रायजादा (दिल्ली) ने छः महीनों में अपने सुंदर कैलिग्राफी में हाथ से लिखा, जबकि हिंदी भाषा में इसे गवर्नमेंट कॉमर्स प्रेस के कर्मचारी नासिक निवासी वसंत कृष्ण वैद्य ने हाथ से लिखा। शान्तिनिकेतन के 70 वर्षीय वयोवृद्ध महान शिल्पी नंदलाल बोस (मूल निवासी हवेली खड़गपुर, मुंगेर, बिहार) ने संविधान के पन्नों पर अतिसुंदर चित्रांकन किया, जबकि इसको भारतीय संस्कृति के अनुरूप चित्रों से अलंकृत शिल्पी नन्दलाल बोस के शान्तिनिकेतन के ही आज्ञाकारी शिष्य व्यौहार राममनोहर सिन्हा (मूल निवासी जबलपुर) ने किया। संविधान की मूलरूप हस्तलिखित काॅपियाँ संसद भवन की लाइब्रेरी में एक खास ‘हीलियम केस’ में रखी गई हैं। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने हाथ से लिखी गई संविधान के दो कॉपियों पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में दस्तखत किए थे।
भारतीय संविधान में अब तक 105 बार संशोधन किया जा चुका है, जबकि संविधान संशोधन के लिए अब तक 127 बिल लाए जा चुके हैं।
‘संविधान सभा के प्रारूप समिति’ के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष (2015) के अवसर पर पहली बार भारत सरकार द्वारा ‘संविधान दिवस’ (26 नवम्बर) सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा तब से अब तक अनवरत प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को सम्पूर्ण भारत में नियमित रूप से ‘संविधान दिवस’ मनाया जा रहा है। हलाकि इससे पहले इसे ‘राष्ट्रीय कानून दिवस’ के रूप में मनाया जाता था। देश के संविधान के बारे में देश के नागरिकों के बीच जागरूकता लाने और संवैधानिक मूल्यों का प्रचार तथा बचाव करने के उद्देश्य से अपने देश में प्रतिवर्ष ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है।
19 789
:
📢 साथियों, ध्यान दें — KVS परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण समय शुरू हो चुका है।
KVS टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों परीक्षाओं की तिथि जारी हो गई है।
अब हर दिन, हर घंटा आपकी सफलता को तय करने वाला है।
⏱ समय की उपयोगिता
साथियों, याद रखिए—
जो इस समय को पहचानकर मेहनत करता है,
वही प्रतियोगिता में आगे निकलता है।
📚 क्लास समय:
सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
हर दिन क्लास में—
पूरा टॉपिक वर्कशीट के माध्यम से उसी दिन समाप्त किया जा रहा है
प्रैक्टिस व रिवीज़न
प्रीवियस ईयर प्रश्नों का समाधान
📝 टेस्ट सीरीज़:
साथियों, आपकी तैयारी को मजबूत आधार देने के लिए
टेस्ट सीरीज़ 1 दिसंबर से प्रतिदिन शुरू होगी।
पूरा दिसंबर टेस्ट और विश्लेषण के साथ चलेगा।
🔥 साथियों, अब यही समय है पूरी ताकत लगाने का!
थोड़ी और मेहनत, थोड़ा और धैर्य,
और आपका चयन बिल्कुल सामने होगा।
💪 साथियों, उठिए — समय को पकड़िए — लक्ष्य को हासिल कीजिए।
19 789
🌠The Hindu Vocabulary 25 Nov 2025
1. Recalcitrant (Adjective)
Meaning: Having an obstinately uncooperative attitude towards authority or discipline.
Hindi: अड़ियल, हठी।
Synonyms: Uncooperative, intractable, defiant, rebellious.
Antonyms: Amenable, docile, compliant, cooperative.
Example: The Presidential Reference opinion was not intended to shift the burden back on States to run pillar-to-post to get their recalcitrant Governors to pass pending Bills.
Related Words: Recalcitrance (noun).
2. Straitjacket (Noun/Adjective)
Meaning: A strict or constricting code or form that allows no freedom of action.
Hindi: कड़ा प्रतिबंध।
Synonyms: Restriction, constraint, shackle.
Antonyms: Freedom, flexibility, latitude.
Example: You cannot have a straitjacket formula that in every Bill, if assent is not granted, it would be deemed to have been passed.
Related Words: Straitjacketed (adjective).
3. Adroit (Adjective)
Meaning: Clever or skilful in using the hands or mind.
Hindi: निपुण, चतुर।
Synonyms: Skillful, adept, dexterous, deft.
Antonyms: Clumsy, incompetent, inept.
Example: The Indian polity needs to be run not by power games played by adroit players.
Related Words: Adroitly (adverb), adroitness (noun).
4. Confabulations (Noun)
Meaning: Formal discussions or conferences; conversation.
Hindi: बातचीत, परामर्श।
Synonyms: Discussions, consultations, chats, conferences.
Antonyms: Silence.
Example: No delay was orchestrated during which confabulations could be held, and opinions sought in huddles.
Related Words: Confabulate (verb).
5. Demurred (Verb)
Meaning: Raised doubts or objections or showed reluctance.
Hindi: आपत्ति करना।
Synonyms: Objected, protested, dissented, cavilled.
Antonyms: Accepted, agreed, acceded.
Example: President K.R. Narayanan demurred, and sent the recommendation back.
Related Words: Demur (noun/verb).
6. Infractions (Noun)
Meaning: A violation or infringement of a law or agreement.
Hindi: उल्लंघन, अतिक्रमण।
Synonyms: Violations, breaches, infringements, transgressions.
Antonyms: Observance, compliance.
Example: Assents when given in fear or refused out of bias are infractions of Constitutional responsibility.
Related Words: Infract (verb).
7. Verity (Noun)
Meaning: A true principle or belief, especially one of fundamental importance.
Hindi: सत्यता, सच्चाई।
Synonyms: Truth, fact, reality, certainty.
Antonyms: Falsehood, lie, fiction.
Example: The answers of the five-judge Bench to the Presidential Reference is imbued with this verity.
Related Words: Veritable (adjective).
8. Coy (Adjective)
Meaning: Reluctant to give details about something sensitive; (archaic) pretending to be shy or modest.
Hindi: संकोची, लजीला।
Synonyms: Reticent, diffident, shy, modest.
Antonyms: Brazen, forward, bold.
Example: Morality was not coy with them, nor fairness halting.
Related Words: Coyly (adverb), coyness (noun).
9. Equilibrium (Noun)
Meaning: A state in which opposing forces or influences are balanced.
Hindi: संतुलन।
Synonyms: Balance, symmetry, equipoise, stability.
Antonyms: Imbalance, instability.
Example: A peace deal must seek to build a new security equilibrium in the region.
Related Words: Equilibrate (verb).
10. Precursor (Noun)
Meaning: A person or thing that comes before another of the same kind; a forerunner.
Hindi: अग्रदूत, पूर्वगामी।
Synonyms: Forerunner, predecessor, harbinger, prelude.
Antonyms: Successor, descendant.
Example: This might lead to a cessation of hostilities as a precursor to a broader treaty on territorial agreements.
Related Words: N/A.
19 789
➥Daily Vocabulary Words
1. Precise – सटीक
Example: His answer was precise and clear.
2. Reluctant – अनिच्छुक
Example: She was reluctant to attend the meeting.
3. Enormous –बहुत बड़ा
Example: The elephant is an enormous animal.
4. Adequate – पर्याप्त
Example: We have adequate time to finish the work.
5. Determine – निश्चय करना
Example: She determined to improve her skills.
6. Acquire –पाना / हासिल करना
Example: You can acquire new knowledge by reading books.
7. Grateful – आभारी
Example: I am grateful for your support.
8. Intentional –जानबूझकर
Example: It was an intentional mistake.
9. Complicated –जटिल
Example: The problem looks complicated.
10. Appropriate –उपयुक्त
Example: Wear appropriate clothes for the event.
19 789
📖 परीक्षा संबंधित चल रहे करंट अफेयर्स व स्टैटिक GK : 25 नवंबर 2025
#Hindi
1. भारत और इज़रायल ने टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस (ToR) पर हस्ताक्षर करने के बाद औपचारिक रूप से व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए वार्ताएँ शुरू कीं, जिसका समारोह तेल अवीव में आयोजित किया गया और इसमें भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा इज़रायल के अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री निर बरकत उपस्थित रहे।
2. कला निर्देशक थोटा थरनी को सिनेमा और संस्कृति में उनके असाधारण योगदान की मान्यता में प्रतिष्ठित फ़्रेंच ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स के शेवेलियर रैंक से सम्मानित किया गया है, जिससे वह इस सम्मान को प्राप्त करने वाले छठे भारतीय फ़िल्म व्यक्तित्व बन गए हैं।
3. दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
➨ भारतीय सिनेमा के महानतम आइकनों में से एक माने जाने वाले धर्मेंद्र को अपने करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म भूषण (2012), फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (1997), IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार ("घायल" के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म – निर्माता के रूप में) और CNN-IBN लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल हैं।
4. सऊदी अरब को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आधिकारिक रूप से मेजर नॉन-नाटो एलाय (MNNA) का दर्जा प्रदान किया गया है, जिससे उसे सैन्य और आर्थिक विशेषाधिकारों के मामले में इसराइल जैसा दर्जा प्राप्त हो गया है।
➨ इस दर्जे से F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट जैसे उन्नत प्लेटफॉर्म्स तक पहुँच संभव होती है।
5. विश्व मत्स्य दिवस 2025 को 21 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में “India’s Blue Transformation: Strengthening Value Addition in Seafood Exports” थीम के साथ मनाया गया।
➨ भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।
6. भारत–यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास “AJEYA WARRIOR-25” राजस्थान के महाजन फील्ड फ़ायरिंग रेंज में 240 प्रतिभागी कर्मियों के साथ शुरू हुआ।
➨ यह 2011 से द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जा रहा है।
7. 56वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (IFFI 2025) गोवा में 20–28 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जापान को ‘फोकस कंट्री’ तथा स्पेन को ‘कंट्री पार्टनर’ चुना गया है।
➨ इस महोत्सव की स्थापना 1952 में हुई थी और प्रथम संस्करण मुंबई में आयोजित किया गया था।
8. प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर में ₹18,000 करोड़ की 21वीं पीएम-किसान किस्त जारी की, जिससे 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला।
➨ यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी और पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 प्रदान करती है।
9. भारत की पहली स्वदेशी CRISPR-आधारित सिकल सेल रोग जीन थेरेपी लॉन्च की गई, जिसका नाम बिरसा 101 रखा गया, जो बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित है।
➨ यह सिकल सेल रोग उन्मूलन के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
10. टेस्ला का पहला एक्सपीरियंस सेंटर भारत में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), मुंबई में खोला गया, जिससे भारत टेस्ला का 50वाँ वैश्विक बाजार बन गया।
➨ मॉडल Y के दो संस्करण लॉन्च किए गए — स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज।
11. अरविंद यशवंत पाटिल (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के तहत सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
➨ यह पुरस्कार दिसंबर 2014 में शुरू किए गए थे।
12. बोकारो स्टील लिमिटेड ने DRDO की डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे उच्चस्तरीय सामरिक रक्षा उपयोग के लिए विशेष स्टील शीट्स के बड़े पैमाने पर उत्पादन को सक्षम बनाया जा सकेगा।
13. भारत की समुद्री रक्षा क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि करते हुए भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में INS माहे को कमीशन किया — यह स्वदेशी रूप से निर्मित माहे-क्लास एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) का पहला पोत है, जिसे तटीय पनडुब्बी रोधी अभियानों को सशक्त बनाने के लिए सुसज्जित किया गया है।
▪️ महाराष्ट्र :-
➨ संजय गांधी (बोरीवली) राष्ट्रीय उद्यान
➨ ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान
➨ नवगांव राष्ट्रीय उद्यान
➨ गुगामाल राष्ट्रीय उद्यान
➨ चांदौली राष्ट्रीय उद्यान
➨ बोरी अभयारण्य
➨ भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य
➨ कर्णाला पक्षी अभयारण्य
➨ कोयना बांध
➨ जयकवाड़ी बांध
➨ उजनी बांध
14. विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 भारत के बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आपूर्ति, मूल्य निर्धारण और विनियमन के पुराने ढाँचे में बदलाव लाकर एक अधिक प्रतिस्पर्धी, कुशल और उपभोक्ता-अनुकूल बिजली प्रणाली बनाने का लक्ष्य रखता है।
19 789
✔ KVS Geography के 250 महत्वपूर्ण PYQs
✔ उनके विस्तृत समाधान
✔ Topic-wise practice questions के साथ वितरित किया जाएगा KVS के बैच में
19 789
🔳 *प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा*
▪️वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – पोर्टब्लेयर
▪️राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा –हैदराबाद
▪️इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – नई दिल्ली
▪️ सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा –अहमदाबाद
▪️दाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – गोवा
▪️ छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – मुंबई
▪️ जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – पटना
▪️ चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – लखनऊ
▪️ बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – भुवनेश्वर
▪️नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – कोलकाता
▪️लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – वाराणसी
▪️ मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – गोवा
▪️ स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा –रायपुर
▪️ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – अयोध्या (उत्तर प्रदेश)
19 789
🔳 *भारत के प्रमुख बंदरगाह*
▪️ *पूर्वी तट के बंदरगाह–*
▪️ हल्दिया श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह – कोलकाता
▪️पारादीप – उड़ीसा
▪️ विशाखापट्टनम – आंध्र प्रदेश
▪️ चेन्नई – तमिलनाडु
▪️ तूतीकोरिन – तमिलनाडु
▪️एनौर : कामराजार बंदरगाह – तमिलनाडु
▪️ *पश्चिमी तट के बंदरगाह–*
▪️ कोचीन – केरल
▪️ मंगलौर – कर्नाटक
▪️ मोरमुगाओ बंदरगाह – गोवा
▪️ नवशेवा :जवाहरलाल नेहरू पोर्ट – महाराष्ट्र
▪️ मुंबई
▪️कांडला पोर्ट : दीनदयाल बंदरगाह –गुजरात
19 789
🔳 *भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग*
▪️ *N.W–1 :* प्रयागराज से हल्दिया तक ( गंगा – भागीरथी हुगली नदी पर )
▪️ *N.W–2 :* सादिया से धुबरी( ब्रह्मपुत्र नदी)
▪️ *N.W–3 :* कोल्लम से कोटापुरम, कोट्टापुरम से कोझिकोड
▪️ *N.W–4 :* वजीराबाद से विजयवाड़ा, भद्राचलम से राजमुंदरी ,काकीनाडा से पुडुचेरी, वजीराबाद से गलागली एवं भद्राचलम से नासिक
▪️ *N.W–5 :* तलचर से मंगलगाड़ी , धामरा से पारादीप व धामरा से गीयोनगली
19 789
🔳 *शीर्ष पांच भूतापीय ऊर्जा संस्थापित क्षमता वाले राष्ट्र–*
▪️ संयुक्त राज्य अमेरिक ,इंडोनेशिया ,फिलिपींस, तुर्की , न्यूजीलैंड
🔳 *शीर्ष पांच भूतापीय ऊर्जा से विद्युत उत्पादन करने वाले राष्ट्र–*
▪️ संयुक्त राज्य अमेरिका ,इंडोनेशिया ,फिलिपींस, तुर्की, न्यू
🔳 *शीर्ष पांच अक्षय ऊर्जा से विद्युत उत्पादन करने वाले राष्ट्र–*
▪️ चीन ,संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी ,भारत,ब्राज़ील
🔳 *शीर्ष पांच अक्षय ऊर्जा उपभोग वाले राष्ट्र–*
▪️ चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका ,ब्राजील, जर्मनी, भारत
🔳 *भारत में स्थापित उद्योगों का वर्ष –*
▪️ सूती वस्त्र –1818
▪️ कागज – 1832
▪️ चीनी उद्योग –1840
▪️ जूट उद्योग – 1855
▪️ लोह इस्पात – 1870
▪️ एलमुनियम – 1937
▪️ उर्वरक संयंत्र – 1951
▪️ भारी इंजीनियरिंग – 1958
▪️ सीमेंट – 1904
19 789
🔳 *शीर्ष पांच सौर ऊर्जा संस्थापित क्षमता वाले राज्य–*
▪️ राजस्थान ,गुजरात ,कर्नाटक, तमिलनाडु महाराष्ट्र
🔳 *शीर्ष सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन करने वाले देश–*
▪️ चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, भारत ,जर्मनी
🔳 *शीर्ष पांच विश्व सौर ऊर्जा संस्थापित क्षमता वाले देश–*
▪️ चीन ,संयुक्त राज्य अमेरिका ,जापान, जर्मनी, भारत
🔳 *शीर्ष पांच नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वाले राष्ट्र–*
▪️ चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, भारत ,जर्मनी
🔳 *शीर्ष पांच पवन ऊर्जा संस्थापित क्षमता वाले राज्य–*
▪️ गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक ,राजस्थान ,महाराष्ट्र
🔳 *शीर्ष पांच पवन ऊर्जा से विद्युत उत्पादन करने वाले राष्ट्र–*
▪️ चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका ,जर्मनी, ब्राजील, यूके
🔳 *सिर्फ पांच जैव ऊर्जा संस्थापित क्षमता वाले राज्य–*
▪️ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक ,तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश
19 789
🔳 *भारत में नाभिकीय ऊर्जा केंद्र*
▪️कैगा – कर्नाटक
▪️काकरापार – गुजरात
▪️कलपक्कम – तमिलनाडु
▪️नरौरा – उत्तर प्रदेश
▪️रावतभाटा – राजस्थान
▪️तारापुर – महाराष्ट्र
▪️कुडनकुलम – तमिलनाडु
🔳 *शीर्ष पांच नाभिकीय विद्युत उत्पादक देश–*
▪️ संयुक्त राज्य अमेरिका ,चीन ,फ्रांस ,रूस ,दक्षिण कोरिया
19 789
🔳 *प्राकृतिक गैस उत्पादक राज्य*
▪️असम ,राजस्थान ,त्रिपुरा ,तमिलनाडु, गुजरात
🔳 *शीर्ष पांच विद्युत उत्पादन वाले राष्ट्र*
▪️ चीन, सयुक्त राज्य अमेरिका ,भारत, रूसी संघ ,जापान
🔳 *शीर्ष पांच जल विद्युत शक्ति स्थापना क्षमता वाले राज्य*
▪️ पंजाब ,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश
🔳 *शीर्ष 5 जल विद्युत उत्पादन करने वाले देश*
▪️ चीन, ब्राजील, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका ,रूसी संघ, भारत
19 789
🔳 *प्रमुख खनिज भंडारक राज्य ( घटते हुए क्रम में)*
▪️जिप्सम – राजस्थान, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु
▪️लौह अयस्क – उड़ीसा, झारखंड छत्तीसगढ़,
▪️मैंगनीज – उड़ीसा , कर्नाटक , मध्य प्रदेश
▪️बॉक्साइट – उड़ीसा, छत्तीसगढ़ , आंध्रप्रदेश
▪️चांदी – राजस्थान, कर्नाटक
▪️अभ्रक – आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा
▪️कोयला – झारखंड , उड़ीसा, छत्तीसगढ़
▪️लिग्नाइट – तमिलनाडु ,राजस्थान, गुजरात
▪️डोलोमाइट – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक ,राजस्थान
▪️ग्रेफाइट – तमिलनाडु, उड़ीसा ,झारखंड
▪️हीरा – मध्य प्रदेश
▪️फायर क्ले – आंध्र प्रदेश
19 789
🔳 *प्रमुख खनिज उत्पादक राज्य ( घटते हुए क्रम में)*
▪️लौह अयस्क – उड़ीसा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड
▪️मैंगनीज – मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,उड़ीसा
▪️बॉक्साइट – उड़ीसा, गुजरात, झारखंड
▪️चांदी – राजस्थान, कर्नाटक
▪️अभ्रक – राजस्थान
▪️कोयला – छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश
▪️लिग्नाइट – तमिलनाडु ,गुजरात ,राजस्थान
▪️डोलोमाइट – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक ,राजस्थान
▪️ग्रेफाइट – तमिलनाडु, उड़ीसा ,झारखंड
▪️हीरा – मध्य प्रदेश
▪️फायर क्ले – आंध्र प्रदेश
19 789
🔳 *प्रमुख खनिज उत्पादक राज्य ( घटते हुए क्रम में)*
▪️लौह अयस्क – उड़ीसा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड
▪️मैंगनीज – मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,उड़ीसा
▪️बॉक्साइट – उड़ीसा, गुजरात, झारखंड
▪️चांदी – राजस्थान, कर्नाटक
▪️अभ्रक – राजस्थान
▪️कोयला – छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश
▪️लिग्नाइट – तमिलनाडु ,गुजरात ,राजस्थान
▪️डोलोमाइट – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक ,राजस्थान
▪️ग्रेफाइट – तमिलनाडु, उड़ीसा ,झारखंड
▪️हीरा – मध्य प्रदेश
▪️फायर क्ले – आंध्र प्रदेश
19 789
🔳 *पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य संबंधी आंकड़े (घटते हुए क्रम में)*
▪️अंडा –आंध्र प्रदेश ,तमिलनाडु ,तेलंगाना
▪️ऊन – राजस्थान ,जम्मू कश्मीर ,गुजरात
▪️मांस –उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल ,महाराष्ट्र
▪️दूध – उत्तर प्रदेश ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश
▪️मछली( inland) – आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल ,उत्तर प्रदेश
▪️मछली(marine) – गुजरात ,तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश
🔳 *रेशम उत्पादन संबंधी आंकड़े*
▪️शहतूत रेशम – कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ,तमिलनाडु
▪️टसर रेशम – झारखंड, छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा
▪️इरी रेशम – असम ,मेघालय ,नागालैंड
▪️मूंगा रेशम – असम ,मेघालय ,अरुणाचल प्रदेश
▪️रेशम (Total) – कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,असम
▪️लाख – झारखंड
现已上线!2025 年 Telegram 研究 — 年度关键洞察 
