ch
Feedback
UPMSP

UPMSP

前往频道在 Telegram

Uttar Pradesh madhyamik shiksha Parishad This is not an official channel of Uttar Pradesh Board of Secondary Education.

显示更多
5 925
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
无数据30 天
帖子存档
UPMSP
5 925
कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज । विज्ञप्ति सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उ०प्र० की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र / छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों के निराकरण हेतु अब तक उनके आफलाइन संशोधन कराये जाने की प्रक्रिया में सुधार करते हुये छात्र / छात्राओं के व्यापक हित में प्रथमबार उनके सभी शैक्षिक विवरणों यथा छात्र का नाम, माता / पिता का नाम, जन्मतिथि, जेन्डर, जाति, फोटो एवं विषयों आदि को एक साथ ऑनलाइन संशोधित कराये जाने हेतु परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवश्यक व्यवस्था कर दी गयी है। उक्त के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाता है कि परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 के सभी संस्थागत / व्यक्तिगत छात्र / छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की विद्यालयीय अभिलेखों से भली-भाँति जांच करा ली जाय। इसके साथ ही छात्र / छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से भी इनके चेकलिस्ट की जांच करा ली जाय किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तद्नुसार उसे वेबसाइट पर तत्काल संशोधित / अपडेट करा दिया जाय। प्रधानाचार्यों द्वारा विगत वर्षों में छात्र / छात्रों के शैक्षिक विवरणों में समय से संशोधन न करने के कारण छात्र / छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित करायें जाने में अत्यन्त कठिनाईयाँ उत्पन्न हुयी थीं । अतः प्रधानाचार्यगण सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने पाये। विगत् वर्ष के पूर्ववर्ती वर्षों में प्रधानाचार्यगण प्रायः कतिपय छात्र / छात्राओं का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने से छोड़ देते थे और बाद में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु अन्तिम अनुक्रमांक की मांग करते थे। इस प्रकार के अन्तिम अनुक्रमांक पाये छात्रों द्वारा परीक्षा में नकल करने एवं अन्य आवांछित कार्यवाही में संलिप्त रहने की सम्भावना ज्यादा रहती थी। इसके दृष्टिगत गत वर्ष ही अन्तिम अनुक्रमांक देने की इस कुप्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाते हुये एक भी छात्र / छात्रा को अन्तिम अनुक्रमांक नहीं दिया गया। इसके साथ ही पूर्ववर्ती वर्षों 2020 से 2022 तक की परीक्षा में नियम विरूद्ध अन्तिम अनुक्रमांक मांगने वाले दोषी प्रधानाचार्यों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुये उनसे सम्बन्धित 199 विद्यालयों को डिबार कर दिया गया था। अतः सभी प्रधानाचार्यगण यह भली-भाँति सुनिश्चित कर लें कि 2024 की हाईस्कूल (कक्षा - 10 ) एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले एक भी छात्र / छात्रा का विवरण निर्धारित तिथि के अन्तर्गत परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने से छूटने न पायें और उसके साथ ही सभी छात्र / छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि अवशेष न रहने पाये। इसके पश्चात् संशोधन का कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नही किया जायेगा।

UPMSP
5 925
उ.प्र. बोर्ड 10th & 12th ऑनलाइन मार्कशीट संशोधन --

UPMSP
5 925
photo content

UPMSP
5 925
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा 2024-25 Application Begin : 23/08/2023 Last Date for Apply Online : 18/09/2023 Exam Date: 05/11/2023 Admit Card Released : Before Exam अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश : 1. इस परीक्षा में वे ही छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा – सात (7) की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 प्रतिशत की छूट है) अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। 2. वर्तमान सत्र में राजकीय/स्थानीय निकाय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ रहें हों वे ही छात्र–छात्राएं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024–25 में आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट विद्यालय(Private Schools) में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते हैं। 3. इस परीक्षा में चयनोपरान्त कक्षा 9 में अध्ययनरत फ्रेश एवं कक्षा 10, 11 एवं 12 में अध्ययनरत नवीनीकरण हेतु अर्ह लाभार्थियों को छात्रवृत्ति क्लेम करने हेतु www.scholarships.gov.in (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) पर अपना डाटा स्वयं अपलोड करना होगा। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल एक निर्धारित/निश्चित तिथि तक के लिए खुलता है इस अवधि में यदि कोई अर्ह लाभार्थी अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करता है अथवा अपलोड करने के उपरांत यदि विद्यालय नोडल अधिकारी (Institute Nodal Officer – INO) स्तर से एवं जिला नोडल अधिकारी (District Nodal Officer – DNO) द्वारा सत्यापन से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित अभ्यर्थी द्वारा जिस स्तर से (INO एवं DNO) त्रुटि/समस्या प्रदर्शित होती है वहां से संपर्क कर त्रुटि/समस्या का निराकरण (पोर्टल खुला रहने की अवधि तक) करने की जिम्मेदारी स्वयं संबंधित लाभार्थी की होगी तथा पोर्टल बंद होने के उपरांत भविष्य में छात्रवृत्ति के लिए कोई क्लेम / आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। तदुपरांत क्रमशः सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अपलोड किए गए डाटा को ऑनलाइन सत्यापित करेंगे। परीक्षा में चयनोपरान्त उन्हीं छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक की छात्रवृत्ति देय होती है – (l) जो कक्षा 9 से 12 तक राजकीय/स्थानीय निकाय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त (जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट विद्यालयों को छोड़कर) विद्यालयों में निरंतर संस्थागत रूप में अध्ययनरत हो। (II) छात्र–छात्राओं को कक्षा 8 की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र–छात्राओं के लिए 5 प्रतिशत की छूट) तथा छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए कक्षा 9 व 11 की परीक्षा उत्तीर्ण एवं कक्षा 10 की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए 5 प्रतिशत की छूट) अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। (lll) प्रत्येक वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात छात्रवृत्ति के नवीनीकरण हेतु एन.एस.पी. पोर्टल पर डाटा अपलोड एवं सत्यापित करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई होगी। (lV)जो इस छात्रवृत्ति के अतिरिक्त अन्य किसी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहे होंगे (केंद्र सरकार द्वारा प्रयोजित की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के प्रावधानों के अनुसार कोई भी लाभार्थी एक ही छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त कर सकता है, दो योजनाओं में नहीं।) 4. राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में सफल फ्रेश एवं नवीनीकरण हेतु अर्ह लाभार्थी के खाते भारतीय स्टेट बैंक या किसी पब्लिक सेक्टर बैंक अथवा किसी सेड्यूल बैंक जिसमें कोर बैंकिंग सुविधा हो, में खुलवाकर उनके खाते को आधार से संबद्ध करवाना अनिवार्य है। परीक्षा एक सत्र में दो भागों में आयोजित होगी – (l) प्रथम भाग : सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण – जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। (ll) द्वितीय भाग : शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण – जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न (35 विज्ञान, 35 सामाजिक विज्ञान एवं 20 प्रश्न गणित) होंगे।

UPMSP
5 925
Prematric (9th/10th) Scholarship Time Table 2023-24

UPMSP
5 925
समस्त छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग (DBT)नहीं करवाया है तत्काल अपने संचालित बैंक खाते में आधार सीडिंग करवा ले। अन्यथा आपकी स्कॉलरशिप रुक जाएगी और आप स्कॉलरशिप से वंचित रह जाएंगे।। आपके बैंक में आधार सीडिंग हुई है या नहीं यह जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇 https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper समस्त छात्र-छात्राएं अपने स्कॉलरशिप फॉर्म में वही मोबाइल नंबर दे जो मौजूदा समय में किसी भी स्कॉलरशिप फॉर्म में न लगा हो अन्यथा आपके फॉर्म को Final Submit करने में समस्या हो सकती है जिससे आपका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो सकता हैं ।।