414
订阅者
无数据24 小时
+27 天
+530 天
帖子存档
Repost from CCSPG2023-27
Link ko open karke university name chatrpati shahu ji maharaj kanpur select kr ke mob. No dal kr OTP submit kr certificate download kre sabhi students k liye h
Repost from CCSPG2023-27
दिनांकः 11/06/2024
महत्वपूर्ण सूचना:
कृपया अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के नेतृत्व में राजभवन, उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में विश्व में सबसे अधिक आनलाइन योग संबंधी शपथ का रिकार्ड बनाने हेतु प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रक्रिया में राजभवन से संबंधित सभी 34 विश्वविद्यालय तथा इन विश्वविद्यालयों से संबंद्ध महाविद्यालय सम्मिलित हैं।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने बताया कि राजभवन द्वारा लगभग 17 लाख आनलाइन शपथ एक सप्ताह के अन्तर्गत करने का रिकार्ड बनाने हेतु आनलाइन शपथ करने की तिथि दिनांक 12 जून से 18 जून 2024 निर्धारित की गयी है। इस बनने वाले रिकार्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज कराने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबंद्ध सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुरातन एवं वर्तमान विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से अनुरोध किया है कि वे https://rajbhawanyogapledge.in/ पर जाकर योग संबंधी आनलाइन शपथ लेकर विश्व रिकार्ड बनाने में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि कानपुर नगर के वासी एवं देश के बाहर रहने वाले पुरातन छात्र एवं उनके परिजन भी आनलाइन शपथ ले सकते हैं। आनलाइन शपथ पूर्ण हो जाने पर एक प्रमाण पत्र भी आनलाइन प्राप्त होगा। आनलाइन शपथ लेते समय की फोटो भी खीच सकते हैं एवं उस फोटो को विश्वविद्यालय को chiefproctor@csjmu.ac.in मेल आई.डी. द्वारा भेज सकते हैं।
शपथ निम्नवत् है-
आनलाइन शपथ
मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं स्वयं तथा अपने परिवार के साथ नियमित रूप से योगाभ्यास कर योग को जीवन शैली के रूप में आत्मसात करूँगा/करूँगी।
Online Pledge
I Pledge to imbibe yoga as a lifestyle by practicing it regularly, both for myself and with my family.
इनके मोबाइल फोन वापस किया जा रहा है यदि कोई फोन लेना चाहता है तो कॉलेज में आकर संपर्क करें
Ye serial number k students apne serial number k teacher se contact karna h auditorium m
