7 053
订阅者
无数据24 小时
-177 天
-11230 天
帖子存档
7 053
अतिआवश्यक सूचना (Field Project)
महाविद्यालय के समस्त प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है जिन विद्यार्थियों का फील्ड प्रोजेक्ट भौतिकी विषय के प्राध्यापकों के अंतर्गत आते है, वे दिनांक 26.03.2025 को प्रातः 10:00 बजे फील्ड प्रोजेक्ट viva के लिए भौतिकी विभाग उपस्थित हो।
नोट: उपरोक्त दिवस को अनुपस्थित रहने पर समस्त जवाबदेही विद्यार्थी की स्वयं की होगी।
7 053
*तुरंत आवश्यकता है*
BRT Institute Mandsaur
पद संख्या - *05*
पद का नाम - Receptionist and tally counselor, Daily Callers
Salary - 5 to 6k month
इंटरव्यु डेट - 05 to 07 march
इंटरव्यू समय - *11:00 से 2:00 व 3:00 से 4:00*
पता : Ramtekari DIG Office ke piche CA ki Building
संपर्क करे - 7566882659
7 053
*तुरंत आवश्यकता है*
Sky Vision Training Institute
पद संख्या - *08*
पद का नाम - Tally Counselor + Career Counselor + Marketing executive
Salary - As per Skills & experience
इंटरव्यु डेट - 10 to 15th Feb
इंटरव्यू समय - *11:00 से 2:00 व 3:00 से 4:00*
पता : Ramtekari DIG Office ke piche CA ki Building
संपर्क करे - 7566882659, 7722833065
7 053
*प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना* कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य योवाओं को *भारत की शीर्ष 500 कंपनीयों* में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारपरक बनाना हैं। यह कार्यक्रम योवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है, जिससे उन्हें व्यावहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में मदद मिले। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।
पीएम इंटर्नशिप के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे, जिनकी *आयु 21 से 24 वर्ष* के मध्य हो, जिनकी *शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे उच्च* हो। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को *राशि रु. 5000 प्रतिमाह स्टाइपेण्ड* एवं इंटर्नशिप पूर्ण होने उपरांत *एकमुश्त राशि रु. 6000* प्राप्त होगी। *इंटर्नशिप की अवधि 12 माह* होगी।
*ऐसे युवा इंटर्नशिप हेतु अपात्र होंगे जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे है एवं जिनके परिवार (स्वयं, जीवनसाथी, माता-पिता) के किसी भी सदस्य की आय वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 लाख से अधिक हैं तथा परिवार के सदस्य शासकीय सेवा में है*।
कृपया इंटर्नशिप हेतु अपने क्षेत्रांतर्गत पात्र युवाओं को *https://pminternship.mca.gov.in* पर आवेदन करने हेतु सूचित करे। कृपया ध्यान दें कि आवेदन करने की *अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024* है।
अधिक जानकारी हेतु *टोल फ्री नंबर 1800116090* पर कॉल करे एवं पंजीयन में सहायता हेतु जिले के शासकीय इंजीनियरिंग/पॉलीटेक्निक/आईटीआई से संपर्क करें।
*मध्यप्रदेश के युवा अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के विरुद्ध भी आवेदन कर सकते है*।
7 053
सूचना
सर्टिफिकेट कोर्स AI एवं FINTECH WITH AI के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट में सम्मिलित होने वाले समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 07.11.2024 को प्रातः 11:30 बजे प्रवीण्य सूची (Merit List) का प्रकाशन महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
उपरोक्त सूची में चयनित विद्यार्थियों का आई आई टी दिल्ली के पोर्टल पर कल ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
अतः चयनित विद्यार्थियों को कल ही राशि रुपए एक हजार (Rs 1000) सुरक्षा निधि के रूप में महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से जमा कराने होंगे, जिसे पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर वापस किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थी अपना कॉलेज आईडी कार्ड एवं पिछले वर्ष की मार्कशीट जरूर साथ में लावे।
नोट: अनुपस्थित रहने पर संबंधित विद्यार्थी को इस कोर्स के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा तथा प्राविण्य सूची में अगले विद्यार्थी को उपरोक्त कोर्स के लिए सम्मिलित किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदेही संबंधित विद्यार्थी की होगी।
7 053
आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्सेज (AI एवं FinTech with AI) में प्रवेश हेतु एप्टीट्यूड टेस्ट
दिनांक 05 नवंबर 2024
समय प्रातः 10:30
स्थान: रूम नंबर 71, 72, 73, 74, एवं 75 (राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर)
7 053
IIT Delhi द्वारा संचालित Certificate courses
1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
2. FinTech with आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
योग्यता:
1. पीजी कॉलेज मंदसौर में UG का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए।
2. कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए
विशेषताएं:
1. प्रत्येक सर्टिफिकेट कोर्स हेतु महाविद्यालय में 8-8 सीटें उपलब्ध रहेगी।
2. उक्त दोनों सर्टिफिकेट कोर्स निशुल्क रहेंगे केवल चयनित विद्यार्थियों से राशि रुपए एक हजार (Rs 1000) सुरक्षा निधि के रूप में ऑनलाइन लिए जाएंगे, जिसे पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर वापस किया जाएगा।
3. उक्त दोनों सर्टिफिकेट कोर्सेज 90 घंटे की अवधि के होंगे।
4. कोर्सेज में प्रवेश एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जो दिनांक 5 नवंबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे से महाविद्यालय में संचालित होगा।
नोट: एप्टीट्यूड टेस्ट हेतु रजिस्ट्रेशन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जा रहा है।
