2 554
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
无数据30 天
帖子存档
2 554
हाल ही में किस राज्य के मोयरा केला व हरमल मिर्च को GI टैग प्रदान किया गया है?
2 554
वर्ष 2020 के लिए नवीनतम सतत विकास सूचकांक (SDG) पर पहला स्थान - स्वीडन
वर्ष 2020 के लिए नवीनतम सतत विकास सूचकांक (SDG) पर भारत का स्थान - 117 वां
हांगकांग में चीन द्वारा लागू किए गए नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का विरोध करने के लिए हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को इस देश ने निलंबित कर दिया - कनाडा
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम इस शहर में एक स्मार्ट डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है - हैदराबाद, तेलंगाना
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. निशंक ने इस संस्थान के "विजय भारत अभियान" की शुरुआत की - पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI)
इस संगठन और फेसबुक कंपनी ने शिक्षकों और छात्रों के लिए 'डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन कल्याण' तथा 'संवर्धित वास्तविकता' के बारे में एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सहयोग किया है - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CBSE)
विश्व स्तरीय ऐप बनाने के लिए बढ़ावा देने के उद्देश से सर्वश्रेष्ठ भारतीय ऐप की पहचान करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम – आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज
“गेटिंग कॉम्पिटिटिव: ए प्रैक्टिशनर्स गाइड फॉर इंडिया" पुस्तक के लेखक – आर. सी. भार्गव (मारुति सुजुकी अध्यक्ष)
'ओवरड्राफ्ट: सेविंग द इंडियन सेवर' पुस्तक के लेखक - उर्जित पटेल
कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्य करने वाले भारत के पहले ट्रांसजेंडर ऑपरेटर - ज़ोया खान (गुजरात)
उपराज्यपाल आर. के. माथुर ने इस केंद्र शासित प्रदेश में सब्जी की उपलब्धता में सुधार के लिए मिशन ऑर्गेनिक डेवलपमेंट इनिशिएटिव (M.O.D.I) और हरितगृह परियोजना का उद्घाटन किया - लद्दाख
इस शहर के नगर निगम ने अपनी ‘डॉक्टर मित्र’ योजना की घोषणा की - अहमदाबाद नगर निगम
इस संस्थान ने खाद्य को 25 साल तक टिकने वाले तंत्र के साथ पॉली कार्बोनेट ग्रीनहाउस तकनीक विकसित की है - डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR, लेह)
कनाडा - राजधानी: ओटावा; मुद्रा: कैनेडियन डॉलर
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) - स्थापना: वर्ष 2008; मुख्यालय: मुंबई
पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ़ इंडिया (PRSI) - स्थापना: वर्ष 1958; मुख्यालय: मुंबई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CBSE) - स्थापना: 03 नवंबर 1962; मुख्यालय: नई दिल्ली
इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन्स एसोसिएशन (IPRA) - स्थापना: 1 मई 1955; मुख्यालय: लंदन, ब्रिटेन
2 554
Current Affairs Quiz 20 Aug 2020 दैनिक सामान्य ज्ञान क्विज
https://www.simplifiedshiksha.com/current-affairs-quiz-20-aug/
2 554
राकेश अस्थाना को BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया
राकेश अस्थाना को तेज तर्रार अफसर माना जाता है. वे गुजरात कैडर के 1984 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. उनके पास स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है.
राकेश अस्थाना को हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. राकेश अस्थाना वर्तमान में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक और नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अतिरिक्त प्रभार के साथ काम कर रहे हैं.
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वी एस के कौमुदी को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है.
27वें महानिदेशक
वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 27वें महानिदेशक हैं. आदेश में कहा गया है कि राकेश अस्थाना पद का कार्यभार संभालने की तारीख से 31 जुलाई 2021 तक बीएसएफ महानिदेशक के रूप में रहेंगे. अगले साल 31 जुलाई उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है.
सबसे बड़ी चुनौती
राकेश अस्थाना के लिए सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठ पर रोक लगाना रहेगी. वजह है पाकिस्तान सीमा से आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करते हैं तो वहीं बांग्लादेश सीमा से तस्कर पश्चिम बंगाल में घुसने का प्रयास करते हैं. उनके सामने पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर पर कई चुनौतियां भी हैं. पहली चुनौती तो यही है कि इन दोनों देशों की सीमा से होने वाली घुसपैठ पर कैसे नियंत्रण होगा.
राकेश अस्थाना के बारे में
• राकेश अस्थाना को तेज तर्रार अफसर माना जाता है. राकेश अस्थाना ने नेतरहाट स्कूल से स्कूलिंग और संत जेवियर्स कॉलेज से 1978 में स्नातक की पढ़ाई की.
• कॉलेज में पढ़ाने के दौरान ही यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते रहे और पहले ही प्रयास में वर्ष 1984 में गुजरात कैडर के आइपीएस अधिकारी बन गए.
• वे गुजरात कैडर के 1984 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. उनके पास स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है.
• वर्तमान में वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं.
• राकेश अस्थाना का जन्म वर्ष 1961 में रांची शहर में हुआ था. वे नौकरी के बाद भी लगातार रांची आते रहे हैं.
• राकेश अस्थाना को साल 2001 में ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक’ और साल 2009 में ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है.
• उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की है. उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज में इतिहास भी पढ़ाया है.
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बारे में
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत की सीमा रक्षा सेना है. यह एक अर्धसैनिक बल है, जिसकी स्थापना वर्ष साल 1965 में शांति के समय के दौरान भारत सीमाओं की रक्षा और अन्तर्राष्ट्रीय अपराध को रोकने हेतु की गई थी.
यह बल केंद्र सरकार की 'गृह मंत्रालय' के नियंत्रण के अंतर्गत आता है. बांग्लादेश की आज़ादी में 'सीमा सुरक्षा बल' की अहम भूमिका अविस्मरणीय है. इसके दो लाख पैंसठ हजार से भी अधिक बहादुर और समर्पित जवान भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में कार्यरत हैं.
2 554
सत्यपाल मलिक बने मेघालय के राज्यपाल, जानें उनके बारे में सबकुछ
सत्यपाल मलिक को 25 अक्टूबर 2019 को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और 03 नवंबर को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था.
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके उन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. यह आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है.
ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर उन्हें मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
बिहार के भी रह चुके हैं राज्यपाल
बतौर राज्यपाल सत्यपाल मलिक बिहार का भी प्रभार संभाल चुके हैं. इसके बाद उन्हें साल 2018 में जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया. उनके गवर्नर रहते हुए कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधानों में बदलाव किया गया. इसके बाद जम्मू केंद्र शासित प्रदेश बना. इसके बाद वे गोवा में राज्यपाल बनाए गए. उनसे पहले मृदुला सिन्हा गोवा में राज्यपाल थीं.
सत्यपाल मलिक के बारे में
सत्यपाल मलिक को 25 अक्टूबर 2019 को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और 03 नवंबर को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था. जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बना दिया गया था. उन्होंने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया था.
सत्यपाल मलिक 21 अप्रैल 1990 से 10 नवंबर 1990 तक केंद्रीय राज्यमंत्री (संसदीय और पर्यटन) रह चुके हैं. वे 1980-84 और 1986 से 1989 तक राज्यसभा सांसद और 1989 से 1990 के बीच लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. सत्यपाल मलिक ने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई मेरठ यूनिवर्सिटी से की है.
उन्हें साल 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था. मलिक ने 1989 से 1991 तक अलीगढ़ संविधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है. वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.
वे साल 1998 में सबसे पहले अलीगढ़ से चुनकर संसद पहुंचे थे. इसके बाद 20 फरवरी 2004 को सत्यपाल मलिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुये थे. सत्यपाल मलिक का जन्म 25 दिसंबर 1952 को हुआ था.
2 554
A humble request to all respected group members to share group link with your friends n other aspirants. So maximum number of persons will be benefitted of it..
Link given below.
@hindi_medium_zone
2 554
Today we started from 11 question ..Further we will enhance difficulty level .
2 554
किस महासंघ द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ साझेदारी में वेब प्लेटफॉर्म ई-पाठशाला लॉन्च किया गया है।
2 554
राकेश अस्थाना हाल ही में किस सेना बल के महानिदेशक नियुक्त किये गए है
2 554
हाल ही में किसे सेबी द्वारा कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
2 554
केंद्रीय जल आयोग द्वारा बाढ़ पूर्वानुमान हेतु हाल ही में किस के साथ करार किया है
2 554
हाल ही में समुन्द्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण लैब स्थापित की गई है।
2 554
किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पढ़ाई तुहार द्वार योजना शुरू की है
