CGPSC IQ
前往频道在 Telegram
cgpsc; SSB Daily current affairs English, Hindi, PDF And YouTube videos 🩸 with Anil 🩸 contact - @anilkaush Mains writing group https://t.me/cgpscq
显示更多未指定国家未指定类别
667
订阅者
+524 小时
+597 天
+23630 天
帖子存档
666
🇮🇳 भारत के 4 प्रमुख मेगा पोर्ट
1. मुंबई पोर्ट — महाराष्ट्र अरब सागर के तट पर स्थित। प्राकृतिक बंदरगाह (Natural Harbour)। भारत के प्राचीन प्रमुख बंदरगाहों में से एक। मुख्यतः सामान्य कार्गो, पेट्रोलियम आदि का आवागमन। मुंबई महानगर के व्यापार के लिए महत्वपूर्ण। 2. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) — महाराष्ट्र स्थान: न्हावा शेवा, नवी मुंबई। भारत के प्रमुख कंटेनर बंदरगाहों में से एक। अंतरराष्ट्रीय कंटेनर व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण। मुंबई पोर्ट के दबाव को कम करने के उद्देश्य से विकसित किया गया। 3. मुंद्रा पोर्ट — गुजरात स्थान: कच्छ, गुजरात। अरब सागर के तट पर। भारत के सबसे महत्वपूर्ण निजी बंदरगाहों में से एक। कंटेनर, कोयला, पेट्रोलियम और अन्य बल्क कार्गो का संचालन। बड़े औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से जुड़ा हुआ। 4. दीनदयाल पोर्ट (कांडला) — गुजरात स्थान: कच्छ की खाड़ी (Gulf of Kutch)। पुराना नाम कांडला पोर्ट। 2017 में इसका नाम बदलकर दीनदयाल पोर्ट किया गया। पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पाद, नमक, अनाज आदि के व्यापार में महत्वपूर्ण। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े भू-भाग के लिए समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण द्वार।
666
📍ऑपरेशन "सेफ पैसेज 3.0" और वैश्विक स्तर पर "ऑपरेशन थंडर 2026" - वन्यजीव अपराधों के खिलाफ वैश्विक पहल
🔺यह वन्यजीव तस्करों के खिलाफ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ी सफलता है। 🔺वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभिन्न सुरक्षा और वन एजेंसियों के इस बहु-एजेंसी समन्वय ने एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। 🔺इस ऑपरेशन को USTR, WCCB (Wild Crime Control Bureau), DRI (Directorate of Revenue Intelligence) और आलापल्ली वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। 🔺यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेशन "सेफ पैसेज 3.0" और वैश्विक स्तर पर "ऑपरेशन थंडर 2026" के तहत की गई है, जो वन्यजीव अपराधों के खिलाफ वैश्विक मुस्तैदी को दर्शाता है। 🔺यह पूरी कार्रवाई महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में की गई, जो तस्करों के लिए एक प्रमुख अंतर-राज्यीय कॉरिडोर माना जाता है।
666
यूपीएससी के 100 साल पूरे होने पर ‘मंथन’ समारोह: भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवा, इनोवेशन और संवैधानिक मूल्यों पर ज़ोर
666
💡💡 भारत वर्ष 2027 की पहली छमाही में डेंगू से बचाव के लिए देश का पहला स्वीकृत टीका क्यूडेंगा (Qdenga) लॉन्च करेगा। इसे 4 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के लिए अनुमोदित किया गया है।
666
CG psc IQ Paid group join
रजिस्ट्रेशन या अधिक जानकारी के लिए टेलीग्राम नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें।
👇👇👇👇👇👇👇👇
@anilkaush
666
गुवाहाटी में रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 117 गेंदों में 200 रनों की तूफानी पारी खेलकर वनडे (ODI) क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। 24 चौकों और 7 छक्कों से सजी इस पारी के साथ, गिल, रोहित शर्मा के बाद एक से अधिक वनडे दोहरे शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। cgpsc IQ
666
जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियाँ कभी भी आसान रास्तों से प्राप्त नहीं होतीं। संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास ही वे साधन हैं जो एक साधारण व्यक्ति को असाधारण बना देते हैं। कठिनाइयाँ हमें रोकने के लिए नहीं, बल्कि हमारी क्षमता को पहचानने और उसे निखारने के लिए आती हैं। समय हर किसी की परीक्षा लेता है, परंतु वही व्यक्ति सफल होता है जो परिस्थितियों के आगे झुकने के बजाय स्वयं को उनके अनुरूप ढालना सीखता है। याद रखिए, सफलता केवल मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं, बल्कि उस सफ़र का परिणाम है जिसमें आपने अपने डर पर विजय पाई, अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे और हर दिन स्वयं को पहले से बेहतर बनाया। जब आपका संकल्प आपकी परिस्थितियों से बड़ा हो जाता है, तब सफलता केवल एक संभावना नहीं, बल्कि एक निश्चित परिणाम बन जाती है।
666
CG psc IQ Paid group join
रजिस्ट्रेशन के लिए टेलीग्राम नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें।
👇👇👇👇👇👇👇👇
@anilkaush
666
*मंत्रिपरिषद के निर्णय*
*दिनांक : 30 सितंबर 2026*
*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -* 1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू *अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024* में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी *संशोधित नीति-2026* का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के अंतर्गत अब शासकीय महाविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 माह अध्यापन कार्य पूर्ण करने पर 5 अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व नीति में राजकीय विश्वविद्यालय में किए गए अध्यापन अनुभव का यह लाभ स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था।
मंत्रिपरिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शासकीय महाविद्यालयों के साथ राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के कार्यानुभव का उपयोग करते हुए उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर दिया जाए तथा मानदेय निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कालखण्ड आधारित व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय व्यवस्था लागू की जाए। अतिथि व्याख्याताओं एवं अन्य अतिथि शैक्षणिक अमले के कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि एवं आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।
2. मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 सितम्बर, 2026 को फिल्म *‘हनुमान अंश’* को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमाघरों को किए जाने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुसमर्थन किया गया। 3. मंत्रिपरिषद द्वारा पूर्व अग्निवीर सैनिकों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। इसके तहत पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
अब इस आरक्षण को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 बनाया गया है, जिसका मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया है। इन नियमों में नियुक्ति एवं सेवा शर्तें, भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
666
🔲सास्त्रा-रामानुजन पुरस्कार 2026
◼️सम्मानित : सारा पेलुसे (स्टैनफोर्ड
विश्वविद्यालय की गणितज्ञ) को ◼️प्रदान: तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित SASTRA विश्वविद्यालय परिसर में ◼️प्रदान किया जाएगा: श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर 22 दिसंबर 2026 को ◼️योगदान: संख्या सिद्धांत और कॉम्बिनेटरिक्स में पात्रता : 32 वर्ष या उससे कम आयु के युवा गणितज्ञ
666
CGPSC IQ "MGP" 1.0
mentorship guidens program
जल्द आ रहा । सिलेबस तैयार किया जा रहा डेली बेस पे प्री. का तो इच्छुक रहेंगे वो जुड़ सकते है ,प्री. एक चुनौती है , अभी से थोड़ा थोड़ा तैयार करेंगे
