ch
Feedback

不要被骗子欺骗!Telemetrio 会找到并标记这些频道 👉 如果想查看标记,请订阅

UPPCS BY DORAEMON FAMILY

UPPCS BY DORAEMON FAMILY

前往频道在 Telegram

显示更多
未指定国家未指定类别
877
订阅者
+424 小时
+357 天
+15430 天
帖子存档
Q.19. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6), 2023-24 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.यह रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई। 2.सर्वेक्षण में लगभग 6.79 लाख परिवारों को शामिल किया गया। 3.संस्थागत प्रसव बढ़कर 90.6% हो गया। 4.पूर्ण टीकाकरण का स्तर 98% दर्ज किया गया। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) केवल 1 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.18. पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 2.0) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.इसे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। 2.यह स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) पर आधारित है। 3.PAI 2.0 में संकेतकों की संख्या 516 से घटाकर 150 तथा डेटा पॉइंट्स 794 से घटाकर 230 कर दिए गए हैं। 4.PAI 2.0 में त्रिपुरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) केवल 1 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.17. भारत के पहले ग्रीन मेथनॉल उत्पादन संयंत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.यह गुजरात के दीनदयाल बंदरगाह (कांडला) में स्थापित किया गया है। 2.इसे थर्मैक्स एवं अंकुर साइंटिफिक द्वारा विकसित किया गया है। 3.यह प्रतिदिन 5 टन ग्रीन मेथनॉल का उत्पादन करता है। 4.इसमें कच्चे माल के रूप में प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक आक्रामक पौधे का उपयोग किया जाता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) केवल 1 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.16. निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित वन्यजीव अभयारण्यों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.लिटिल निकोबार द्वीप को लेदरबैक समुद्री कछुओं के संरक्षण हेतु वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का प्रस्ताव है। 2.मेनचल एवं मेरोए द्वीपों को निकोबार मेगापोड पक्षी के संरक्षण हेतु अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव है। 3.निकोबार की जनजातीय परिषद ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इन प्रस्तावों का विरोध किया है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) 1, 2 और 3 (d) केवल 1 और 3

आंसर
Anonymous voting

Q.15. भोजशाला–कमाल मौला परिसर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.यह परिसर मध्य प्रदेश के धार में स्थित है। 2.मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने इसे देवी वाग्देवी ( दुर्गा देवी ) का मंदिर घोषित किया। 3 .इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में परमार वंश के राजा भोज ने संस्कृत शिक्षा केंद्र एवं सरस्वती मंदिर के रूप में कराया था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

Answers
Anonymous voting

Q.14. नीति आयोग द्वारा जारी School Education System in India: Temporal Analysis and Policy Roadmap for Quality Enhancement रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.यह रिपोर्ट मई, 2026 में जारी की गई। 2.इसका उद्देश्य भारत में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु नीतिगत रोडमैप प्रस्तुत करना है। 3.यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

Answer
Anonymous voting

Q.13. वर्ष 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.भारत 1 जनवरी, 2026 से BRICS का अध्यक्ष है। 2.BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक 14–15 मई, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई। 3.भारत की अध्यक्षता का विषय (Theme) "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" है। 4.18वाँ BRICS शिखर सम्मेलन 12–13 सितम्बर, 2026 को नई दिल्ली में प्रस्तावित है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 2, 3 और 4 (c) 1, 2, 3 और 4 (d) केवल 1 और 4

Answer
Anonymous voting

Q.12. वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा (मई 2026) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.राष्ट्रपति तो लाम (To Lam) ने 5–7 मई, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा की। 2.यात्रा का उद्देश्य भारत-वियतनाम संबंधों को 'संवर्धित व्यापक रणनीतिक साझेदारी' (Enhanced Comprehensive Strategic Partnership) तक उन्नत करना था। 3.तो लाम वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव भी हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

Answer
Anonymous voting

Q.11. साइप्रस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा (मई 2026) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने 20–23 मई, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा की। 2.भारत और साइप्रस ने अपने संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' (Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया। 3.इस यात्रा के दौरान आतंकवाद-रोधी एवं डिजिटल सहयोग सहित 6 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) 1, 2 और 3 (d) केवल 1 और 3

Answer
Anonymous voting

Q.10. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एवं सूचना का अधिकार (RTI) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1.केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने निर्णय दिया कि BCCI सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे में नहीं आता। 2.आयोग के अनुसार BCCI को पर्याप्त सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। 3.आयोग ने BCCI को अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' मानने से इंकार किया। 4.आयोग के अनुसार BCCI 'लोक प्राधिकारी' (Public Authority) नहीं है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1, 3 और 4 (c) केवल 2, 3 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4

Answers
Anonymous voting