CGPSC By Shailendra
الذهاب إلى القناة على Telegram
You're never ready for what you have to do. You just do it. That makes you ready. YouTube ⤵️ https://youtube.com/@naik.shailendra
إظهار المزيد3 091
المشتركون
+124 ساعات
+387 أيام
+12330 أيام
أرشيف المشاركات
3 091
महिला एकल - मीरा एंड्रीवा
पुरुष एकल - एलेक्जेंडर जेरेव
फ्रेंच ओपन 2026 के विजेताओं को याद रखने का ट्रिक :-
मीरा ह फ्रेंच फ्राई ल जरवा डारिस 😅😅
3 091
अनूप रंजन पांडेय छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंगकर्मी, लोक कलाकार और सांस्कृतिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बस्तर की जनजातीय कला, लोक संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रमुख तथ्य
पद्मश्री सम्मान: वर्ष 2019 में कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित।
बस्तर बैंड के संस्थापक: इस अनूठे बैंड में 70 से अधिक दुर्लभ पारंपरिक जनजातीय वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाता है।
सांस्कृतिक संरक्षण: बस्तर की लोक परंपराओं, नृत्य, संगीत और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत।
सामाजिक संदेश: "बंदूक नहीं, ढोल चुनें" जैसे अभियानों के माध्यम से शांति और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संदेश दिया।
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025: संगीत, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित।
3 091
उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ युवा पुरस्कार
1. श्री घनश्याम साहू (प्ले राइटिंग)
2. डॉ. आनंद कुमार पाण्डेय (अभिनय)
संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप
1. पंडित रामलाल बरेठ (कथक नृत्य)
3 091
गृहणियों के अवैतनिक श्रम को न्यायिक मान्यता
• भारत की सर्वोच्च अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसले में, सड़क हादसों में मृत्यु होने पर घरेलू कामगार महिलाओं (होममेकर्स) के अवैतनिक श्रम के मूल्य को स्वीकार किया है, और मुआवजे की गणना के लिए न्यूनतम ₹30,000 प्रति माह का निर्धारण किया है।
• यह निर्णय पंजाब की एक सड़क दुर्घटना से संबंधित मामले में आया है, जहाँ अदालत ने माना कि होममेकर का श्रम अदृश्य होते हुए भी अमूल्य है और वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
• सुप्रीम कोर्ट ने 'घरेलू देखभाल के नुकसान' (Loss of Domestic Care) को मुआवजे की गणना के लिए एक नया कानूनी आधार घोषित किया है, जिसमें यह राशि वास्तविक आय के अतिरिक्त होगी और हर तीन साल में 10% बढ़ेगी।
• यह फैसला महिलाओं के अवैतनिक श्रम को आर्थिक पहचान दिलाने और ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, हालांकि वर्तमान में इसका लाभ पारंपरिक रूप से महिलाओं तक ही सीमित रखा गया है।
3 091
CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 – उत्तरपुस्तिका (कॉपी) का प्रारूप
📝 कॉपी फॉर्मेट:
प्रत्येक पृष्ठ में कुल 24 लाइनें
लाइन की लंबाई : 13 सेमी
दो लाइनों के बीच अंतर (Line Gap) : 1 सेमी
साफ-सुथरी एवं संतुलित लिखावट का अभ्यास करें
उत्तर लेखन का अभ्यास इसी प्रारूप में करने से वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलेगा
📌 सुझाव:
मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास इसी फॉर्मेट में करें, ताकि परीक्षा में समय प्रबंधन और प्रस्तुतीकरण बेहतर हो सके।
CGPSC Mains Copy Format 2025
✔ 24 Lines/Page
✔ Line Length – 13 cm
✔ Line Gap – 1 cm
3 091
+1
🧑🧒🧒 SEVA SETU - 'सेवा सेतु' 🌉
Most Important for upcoming Interview / Oneday Exams /Prelims /Mains
छत्तीसगढ़ के नागरिकों तक डिजिटल सेवाएँ लाने का एक खास पहल है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य हर एक नागरिक, विशेषतः दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों, तक सरकार की योजनाएँ और सुविधाएँ पहुंचाना हैं।
3 091
Repost from CGPSC by Sushant
Maine mere diye sabhi Mains me paya ki Day 02 hamesa expectations se low rahta hai.
Iska effect bhi thoda mann me chalta rahta hai, par sabse sahi yahi hai ki pure effort se aane wale Exams par focus kare.
Kai baar jo hame expectations se kam lagta hai, wo bhi hamare manchahe post ko paane ke liye enough hota hai.
Stay focused on the moment.
3 091
खुद से कहिये "मैं तैय्यार हूं"
ये परीक्षा और ये सारी प्रक्रिया अपने आप में एक चैलेंज तो है, पर ये हमें हमारी वास्तविकता से जोड़ने का एक माध्यम भी है!
हम सभी एक संघर्षशील मध्यमवर्गी परिवार से जुड़े सदस्य हैं और अपने माता-पिता के संघर्षों के कर्ज़ को एक सरकारी नौकरी के माध्यम से चुकाना चाहते हैं।
पर हम सब ये भी जानते हैं कि सबके भाग्य में ये सपना सच होना लिखा भी नहीं है, फ़िर भी हम जी जान से अपनी क्षमता और संसाधनों के आधार पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं...
और यही वो चीज़ है जो हमें दूसरों से अलग बनाती है।
यही वो चीज़ है जो आपको अगले इन 4 दिनों की लड़ाई में जीत दिलाकर अधिकारी भी बनाती है!!
एक अधिकारी बनने के सारे Ingredients आपके अंदर मौजूद हैं, कमी है तो सिर्फ़ उसे पहचानने की..
ज्यादा समय न लेते हुए बस यही कहूँगा -
अपने अंदर के अधिकारी को पहचानो,
अपने और अपने माता-पिता के सपनों को इसी बार पूरा करके आओ..!!
All the very Best
3 091
CGPSC मुख्य परीक्षा देने वाले सभी अभ्यार्थियों को..
All the best
बस एक चीज बोलूंगा आप सभी को --
आपने इतने दिनों तक लगातार मेहनत की है बस उसी पर विश्वास रखें और एग्जाम में फोड़ के आइए।
Selection formula-
ईमानदारी + प्रयास + विश्वास = सफलता
All the best dear Aspirants
💪💪 कलम की जंग है जीत के आना
💪💪
~ कर्मयोगी
3 091
🫀 "कलेजा" वाले प्रमुख हिंदी मुहावरे
🔹 1. कलेजा ठंडा होना
➡️ मन को संतोष या तसल्ली मिलना।
उदाहरण: अपराधी को सजा मिली तो पीड़ित परिवार का कलेजा ठंडा हो गया।
🔹 2. कलेजा जलना
➡️ ईर्ष्या या दुःख होना।
उदाहरण: उसकी सफलता देखकर विरोधियों का कलेजा जल उठा।
🔹 3. कलेजा मुँह को आना
➡️ अत्यधिक डर जाना या घबरा जाना।
उदाहरण: दुर्घटना की खबर सुनकर मेरा कलेजा मुँह को आ गया।
🔹 4. कलेजा काँपना
➡️ भयभीत हो जाना।
उदाहरण: भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों का कलेजा काँप उठा।
🔹 5. कलेजा दहलना
➡️ अत्यन्त भय या दुःख से व्याकुल होना।
उदाहरण: उस दर्दनाक दृश्य को देखकर कलेजा दहल गया।
🔹 6. कलेजा फटना
➡️ अत्यधिक दुःख होना।
उदाहरण: जवान बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर माँ का कलेजा फट गया।
🔹 7. कलेजा टूक-टूक होना
➡️ बहुत गहरा दुःख होना।
उदाहरण: गाँव की बदहाली देखकर उसका कलेजा टूक-टूक हो गया।
🔹 8. कलेजे पर पत्थर रखना
➡️ मन को कठोर करके दुःखद कार्य करना।
उदाहरण: पिता ने कलेजे पर पत्थर रखकर बेटे को विदेश भेजा।
🔹 9. कलेजे पर साँप लोटना
➡️ अत्यधिक ईर्ष्या होना।
उदाहरण: उसकी पदोन्नति देखकर कई लोगों के कलेजे पर साँप लोटने लगा।
🔹 10. कलेजे से लगाना
➡️ अत्यन्त स्नेह करना या प्रेमपूर्वक गले लगाना।
उदाहरण: माँ ने बच्चे को कलेजे से लगा लिया।
🔹 11. कलेजे का टुकड़ा
➡️ अत्यन्त प्रिय व्यक्ति, विशेषतः संतान।
उदाहरण: बेटी माता-पिता के कलेजे का टुकड़ा होती है।
🔹 12. कलेजा मजबूत होना
➡️ साहसी और धैर्यवान होना।
उदाहरण: विपरीत परिस्थितियों में कलेजा मजबूत रखना चाहिए।
🔹 13. कलेजा निकालकर रख देना
➡️ मन की सारी बात खुलकर कह देना या पूरा समर्पण कर देना।
उदाहरण: उसने अपने भाषण में कलेजा निकालकर रख दिया।
🔹 14. कलेजा थामकर बैठना
➡️ अत्यधिक चिंता या आशंका में रहना।
उदाहरण: परीक्षा परिणाम आने तक छात्र कलेजा थामकर बैठे रहे।
🔹 15. कलेजे पर चोट लगना
➡️ गहरा मानसिक आघात पहुँचाना।
उदाहरण: मित्र के विश्वासघात ने उसके कलेजे पर चोट पहुँचा दी।
🔹 16. कलेजा चीर देना
➡️ अत्यन्त दुःखद या मार्मिक प्रभाव उत्पन्न करना।
उदाहरण: अनाथ बच्चों की कहानी कलेजा चीर देती है।
🔹 17. कलेजा बैठ जाना
➡️ अचानक हिम्मत टूट जाना या घबरा जाना।
उदाहरण: खराब परिणाम देखकर उसका कलेजा बैठ गया।
🔹 18. कलेजा हाथ में लेकर घूमना
➡️ हर समय भय और चिंता में रहना।
उदाहरण: सीमा पर रहने वाले लोग कई बार कलेजा हाथ में लेकर जीते हैं।
---
✨ एक पंक्ति में याद रखने योग्य
"कलेजा" वाले अधिकांश मुहावरे तीन भावों से जुड़े हैं—
1. दुःख (कलेजा फटना, टूक-टूक होना, दहलना) 2. भय (कलेजा काँपना, मुँह को आना, बैठ जाना) 3. स्नेह/लगाव (कलेजे का टुकड़ा, कलेजे से लगाना) 📚 हिंदी भाषा में "कलेजा" केवल शरीर का अंग नहीं, बल्कि भावनाओं की गहराई का प्रतीक माना जाता है।
3 091
Repost from CGPSC By Shailendra
✅ 🔥 Most Important Fixed Prepositions (Exam-Oriented List)
⭐ Abide by = पालन करना ⭐ Accused of = आरोप लगाना ⭐ Afraid of = डरना ⭐ Agree with (person) / to (plan) ⭐ Angry with (person) / at (thing) ⭐ Apply for (job) / to (authority) ⭐ Believe in = विश्वास करना ⭐ Belong to = संबंधित होना ⭐ Blame for = दोष देना ⭐ Capable of = सक्षम होना ⭐ Confident of/about ⭐ Consist of = बना होना ⭐ Deal with = निपटना ⭐ Depend on/upon ⭐ Die of (disease) / from (cause) ⭐ Different from (NOT “than”) ⭐ Fond of = शौकीन ⭐ Good at = अच्छा होना ⭐ Interested in ⭐ Known for ⭐ Laugh at ⭐ Listen to
⭐ Married to ⭐ Proud of ⭐ Rely on/upon ⭐ Satisfied with ⭐ Suffer from ⭐ Superior to / Inferior to ⭐ Look after / for / into (very important)
متاح الآن! بحث تيليغرام 2025 — أهم رؤى العام 
