ar
Feedback
UPSI/UPP🔱🚓🚨🎯⚡✨

UPSI/UPP🔱🚓🚨🎯⚡✨

الذهاب إلى القناة على Telegram

🌸𝐒𝐓𝐔𝐃𝐘 𝐙𝐎𝐍𝐄 🌸🌹 [] 𝗨𝗣𝗦𝗖 [] 𝗦𝗦𝗖 [] 𝗕𝗔𝗡𝗞 [] 𝗥𝗔𝗜𝗟𝗪𝗔𝗬 [] 🌷🌺आगामी सभी परीक्षाओ जैसे SSC,UP POLICE , UPSI,BANKING,RLY & STATE EXAM, POLL AND QUIZ..!!🍂🍂✍️🎯🎯

إظهار المزيد
477
المشتركون
لا توجد بيانات24 ساعات
-37 أيام
-830 أيام
أرشيف المشاركات
🎯 हिंदी की वरिष्ठ लेखिका "ममता कालिया" को उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 🎯 अकादमी ने 24 भाषाओं में पुरस्कारों का ऐलान किया

🏆🇮🇳 ऐतिहासिक जीत – भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन! 🇮🇳🏆 पूरे देश के लिए गर्व का क्षण! हमारी शानदार India national cricket team ने एक बार फिर इतिहास रच दिया और तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, जुनून और टीम स्पिरिट का परिणाम है। हर खिलाड़ी ने मैदान पर अपना 100% दिया और दुनिया को दिखा दिया कि Team India क्यों दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम को दिल से बधाई। जय हिन्द! 🇮🇳🏏

निधि छिब्बर को नीति आयोग का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियमित नियुक्ति तक यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा भारत मंडपम में आज भारत निर्वा
भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा भारत मंडपम में आज भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित होगा। यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। पिछला सम्मेलन वर्ष 1999 में हुआ था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बूंग ने लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फि
फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बूंग ने लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म का प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता।

भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की CEO बनीं ◆ 40 साल तक कंपनी के साथ रहे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी ◆ आशा माइक्रोसॉ
भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की CEO बनीं ◆ 40 साल तक कंपनी के साथ रहे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी ◆ आशा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगी

photo content

तान्या नाथन - केरल के इतिहास की पहली ब्लाइंड महिला जज

⚖️ सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 21 के तहत पीरियड्स हेल्थ को मौलिक अधिकार घोषित किया
✔️ भारत के Supreme Court of India ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए मासिक धर्म (पीरियड्स) स्वास्थ्य को अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार माना। ✔️ अनुच्छेद 21, Constitution of India के अंतर्गत “जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार” की गारंटी देता है। अब इसमें मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को भी गरिमापूर्ण जीवन का हिस्सा माना गया है।
#UPSI

संभल, उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां न्यायिक कार्यवाही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आनी AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। एडमिनिस्ट्रेटिव जज अरूण कुमार देशवाल की मौजूदगी में संभल हिंसा से जुड़े एक मुकदमे की सुनवाई AI के जरिए से हुई, जिसमें एसआई राजीव कुमार का बयान दर्ज किया गया। ये AI उपकरण गवाहों के बयान को तत्काल रिकॉर्ड करके प्रिंट कर देता है, इसके माध्यम से पारदर्शिता बढ़ गई है। साथ ही बयान से छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो गई है। इससे समय की भी बचत होती है

🚔 UPP/ SI परीक्षा हेतु विलोम शब्द- 📌 तत्सम | दार्शनिक | प्रशासनिक | व्यवहारिक शब्दावली 1️⃣ चारित्रिक व व्यवहारिक विलोम -: ▪️ धीरोदात्त — धीरोद्धत ▪️ विनीत — उद्धत ▪️ कौटिल्य — आर्जव ▪️ कृपण — दानी ▪️ मधुर — कर्कश ▪️ उदार — कठोर ▪️ कृतज्ञ — कृतघ्न ▪️ शूर — भीरु ▪️ साधु — असाधु 🌍 2️⃣ भौगोलिक / प्राकृतिक विलोम -: ▪️ उपत्यका — अधित्यका ▪️ अतल — वितल ▪️ उदयाचल — अस्ताचल ▪️ स्थावर — जंगम ▪️ प्राची — प्रतीची ▪️ उदीची — अवाची ▪️ गहरा — उथला ▪️ आकाश — पाताल 🧠 3️⃣ दार्शनिक / आध्यात्मिक विलोम -: ▪️ आविर्भाव — तिरोभाव ▪️ आविर्भूत — तिरोभूत ▪️ ऋजु — वक्र ▪️ क्षणिक — शाश्वत ▪️ चिरंतन — नश्वर ▪️ इहलोक — परलोक ▪️ सृष्टि — प्रलय ▪️ शांति — युद्ध ⚖️ 4️⃣ प्रशासनिक / विधिक (Legal) विलोम -: ▪️ अधिकृत — अनधिकृत ▪️ विहित — निषिद्ध ▪️ वादी — प्रतिवादी ▪️ अर्जन — व्ययन ▪️ विधि — निषेध ▪️ स्वाधीन — पराधीन ▪️ सहयोगी — प्रतियोगी ▪️ अपराधी — निरपराध 🧍 5️⃣ शारीरिक / स्वास्थ्य संबंधी -: ▪️ कृश — पुष्ट / स्थूल ▪️ तन्वंगी — स्थूलांगी ▪️ रुग्ण — स्वस्थ ▪️ पीन — कृश ▪️ सुडौल — बेडौल ▪️ श्रान्त — अश्रान्त  📘 6️⃣ परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले IMPORTANT-: ⭐ अभिज्ञ — अनभिज्ञ ⭐ अज्ञ — विज्ञ ⭐ सामान्य — विशिष्ट ⭐ बाह्य — आभ्यन्तर ⭐ परोक्ष — प्रत्यक्ष ⭐ मिथ्या — सत्य ⭐ यथार्थ — काल्पनिक ⭐ निर्मल — मलिन 7️⃣ काल / अवस्था / स्थिति ▪️ दिवस — रात्रि ▪️ संध्या — भोर / उषा ▪️ जाग्रत — सुषुप्त ▪️ प्रथम — अंतिम ▪️ उत्कर्ष — अपकर्ष ▪️ ह्रास — वृद्धि #UPP #UPSI #LEKHPAL

photo content

photo content

🔲 धारीदार बाघ तितली को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की राज्य तितली घोषित की गई।

🇮🇳 7️⃣7️⃣वें गणतंत्र दिवस 2026 की  शुभकामनाएं । ➡️ थीम हैं: ‘वंदे मातरम' के 150 वर्ष ' ➡️ अबकी बार मुख्य अथिति- यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ➡️ गणतंत्र दिवस की परेड हर साल कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है। ➡️गणतंत्र दिवस पर ध्वज को पहले लपेट कर ध्वजस्तंभ के शीर्ष पर बांध दिया जाता है, और फिर राष्ट्रपति इसे फहराते हैं। 🪴 भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है, उस दिन की याद में जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। 🪴 ड्राफ्टिंग कमेटी में 7 सदस्य थे। 30 अगस्त, 1947 को पहली बैठक हुई, जिसमें बी.आर. अंबेडकर को इसका अध्यक्ष चुना गया। 🪴 2 साल, 11 महीने और 18 दिन काम करने के बाद, कमेटी ने ड्राफ्ट तैयार किया। इसके बाद संविधान सभा ने इसे 26 नवंबर, 1949 को औपचारिक रूप से अपनाया। 🪴 हालांकि, इसे लागू होने का दिन 2 महीने आगे बढ़ाकर 26 जनवरी, 1950 कर दिया गया, क्योंकि यह पूर्ण स्वराज दिवस की सालगिरह थी, जो 26 जनवरी, 1930 को था। इस दिन, अंग्रेजों से "पूरी आज़ादी" की मांग करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

💥 Sikkim Police honoured with President of India’s Colour Award 💥सिक्किम राज्य पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड दिया गया। Note 👉 president colour अवॉर्ड को राष्ट्रपति का निशान के नाम से भी जाना जाता है। 💥सबसे पहली बार ये अवार्ड indian navy को मिला था।

photo content

धरा पे छाई है हरियाली खिल गई हर इक डाली डाली नव पल्लव नव कोपल फुटती मानो कुदरत भी है हँस दी छाई हरियाली उपवन मे और छाई मस्ती भी पवन मे उडते पक्षी नीलगगन मे नई उमन्ग छाई हर मन मे लाल गुलाबी पीले फूल खिले शीतल नदिया के कूल हँस दी है नन्ही सी कलियाँ भर गई है बच्चो से गलियाँ देखो नभ मे उडते पतन्ग भरते नीलगगन मे रंग देखो यह बसन्त मसतानी आ गई है ऋतुओ की रानी। 🌼 सभी को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

photo content