ar
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

الذهاب إلى القناة على Telegram

📈 نظرة تحليلية على قناة تيليجرام UJJWAL IAS AYODHYA®™

تُعد قناة UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) في القطاع اللغوي الهندية لاعباً نشطاً. يضم المجتمع حالياً 21 008 مشتركاً، محتلاً المرتبة 9 395 في فئة التعليم والمرتبة 19 453 في منطقة الهند.

📊 مؤشرات الجمهور والحراك

منذ تأسيسه في невідомо، حقق المشروع نمواً سريعاً وجمع 21 008 مشتركاً.

بحسب آخر البيانات بتاريخ 30 سبتمبر, 2026، تحافظ القناة على نشاط مستقر. خلال آخر 30 يوماً تغيّر عدد الأعضاء بمقدار 1 059، وفي آخر 24 ساعة بمقدار 51، مع بقاء الوصول العام مرتفعاً.

  • حالة التحقق: غير موثّقة
  • معدل التفاعل (ER): يبلغ متوسط تفاعل الجمهور 26.86‎%. وخلال أول 24 ساعة من النشر يحصد المحتوى عادةً 20.62‎% من ردود الفعل نسبةً إلى إجمالي المشتركين.
  • وصول المنشورات: يحصل كل منشور على متوسط 5 638 مشاهدة. وخلال اليوم الأول يجمع عادةً 4 329 مشاهدة.
  • التفاعلات والاستجابة: يتفاعل الجمهور بانتظام؛ متوسط التفاعلات لكل منشور يبلغ 13.
  • الاهتمامات الموضوعية: يركز المحتوى على مواضيع رئيسية مثل टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 الوصف وسياسة المحتوى

يصف المؤلف القناة بأنها مساحة للتعبير عن الآراء الذاتية:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

بفضل وتيرة التحديث المرتفعة (أحدث البيانات بتاريخ 01 أكتوبر, 2026) تحافظ القناة على حداثتها ومستوى وصول مرتفع. وتُظهر التحليلات تفاعلاً نشطاً من الجمهور، ما يجعلها نقطة تأثير مهمة ضمن فئة التعليم.

21 008
المشتركون
+5124 ساعات
+3357 أيام
+1 05930 أيام
أرشيف المشاركات
photo content

photo content

photo content

photo content

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हैंगिंग ग्लेशियर बढ़ते तापमान और वर्षण प्रतिरूपों में परिवर्तन हिमालयी हिमनदों को अस्थिर कर रहे हैं, जिससे हिमनद पतन (Glacier Collapse), हिमस्खलन (Avalanches) और निचले क्षेत्रों में आपदाओं के जोखिम में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2026 के एक अध्ययन में गढ़वाल हिमालय की अलकनंदा बेसिन में 219 हैंगिंग ग्लेशियर (लटकते हिमनदों) की पहचान की गई है, जो उनके बढ़ते जोखिम की संभावना को दर्शाता है। हैंगिंग ग्लेशियर के संबंध में प्रमुख तथ्य क्या हैं? परिचय: हैंगिंग ग्लेशियर ( लटकते हिमनद) बर्फ के ऐसे पिंड होते हैं, जो तीव्र ढलान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित होते हैं और प्रायः मुख्य हिमनद प्रणाली से अलग होते हैं। अपनी अस्थिर स्थिति के कारण ये अचानक टूट सकते हैं तथा खतरनाक बर्फ और चट्टान के हिमस्खलन को उत्पन्न कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ** सप्तकोटेश्वर मंदिर** गोवा के दिवार (दिवर/दीवर) द्वीप स्थित प्राचीन सप्तकोटेश्वर मंदिर स्थल पर पुनर्स्थापन कार्य के दौरान 14वीं–16वीं शताब्दी के पुरातात्त्विक अवशेषों की खोज की गई है। कोटी तीर्थ और माधवाची तळी के मध्य पुराने मार्ग पर किये गए पुनर्स्थापन कार्य से ऐसे अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो मंदिर के निर्माण और पुनर्निर्माण के क्रमिक चरणों की ओर संकेत करते हैं। प्राप्त अवशेषों में कीर्तिमुख आकृति, जिसे परंपरागत रूप से मंदिर के प्रवेश द्वारों के ऊपर उकेरा जाता है; एक नक्काशीदार स्तंभ शीर्ष, जो पूर्ववर्ती संरचना की स्थापत्य परिष्कृतता को दर्शाता है; तथा देव खोस्तम के भाग शामिल हैं, जिनका उपयोग मंदिर के भीतर मूर्तियों को स्थापित करने के लिये किया जाता था। सप्तकोटेश्वर मंदिर शैव परंपरा: सप्तकोटेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे कोंकण क्षेत्र के प्रमुख शैव मंदिरों में से एक माना जाता है।

ब्रान्च- मानसनगर में सुपर टेट का नया बैच प्रारम्भ
ब्रान्च- मानसनगर में सुपर टेट का नया बैच प्रारम्भ

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

photo content

12. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना 'रानी अवंतीबाई लोधी' की प्रतिमा का अनावरण किया है। ▪️ वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी :- ➨ परिचय – 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली रामगढ़ (मध्य प्रदेश) की वीर रानी थीं, जिन्होंने 1858 में आत्मबलिदान दिया। ➨ उत्तर प्रदेश पुलिस – राज्य में तीन महिला पीएसी बटालियन रानी अवंतीबाई, उदा देवी और झलकारी बाई के नाम पर गठित हैं। 13. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत तटीय संरक्षण अभियान 'स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 2026' के 5वें संस्करण को लॉन्च किया है। ▪️ स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान :- ➨ आयोजन – 12 से 19 सितंबर 2026 (अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस सप्ताह के दौरान 100 से अधिक समुद्र तटों की सफाई)। ➨ शुरुआत – यह देशव्यापी जन-आंदोलन वर्ष 2022 में प्रारंभ किया गया था। ≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡ #English

📖 परीक्षा से संबंधित करेंट अफेयर्स व स्टैटिक जीके : 04 सितम्बर 2026 #Hindi 1. रूस ने 6,700 किलोमीटर की स्ट्रैटेजिक लॉन्च रेंज के साथ 'RS-24 Yars' अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है। ▪️ RS-24 Yars ICBM :- ➨ यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस सुपरसोनिक मिसाइल है, जो एक साथ कई लक्ष्यों को भेद सकती है। ➨ देश – रूस (राजधानी: मॉस्को, मुद्रा: रूबल)। 2. वर्ष 2026 के 68वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (एशिया का नोबेल) की घोषणा की गई है, जिसमें टॉमी कोह, रूना खान और बो की को सम्मानित किया गया है। ▪️ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2026 :- ➨ थीम – "A World for All"; आयोजन स्थल – मनीला, फिलीपींस। ➨ विजेता – टॉमी कोह (सिंगापुर - अंतर्राष्ट्रीय व समुद्री कानून), रूना खान (बांग्लादेश - नावों पर तैरते स्कूल व अस्पताल चलाने वाले 'Friendship' NGO हेतु), और बो की (म्यांमार - मानवाधिकार एवं राजनीतिक कैदियों के अधिकार)। 3. भारत को पहली बार आयोजित होने वाली 'आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027' की मेजबानी के अधिकार प्राप्त हुए हैं। ▪️ आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 :- ➨ आयोजन – 14 से 28 फरवरी 2027 (T20 फॉर्मेट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी)। ➨ आयोजन स्थल – मुंबई और वडोदरा (पहले इसकी मेजबानी श्रीलंका के पास थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण भारत को सौंपा गया)। 4. केंद्रीय संचार एवं DoNER मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी (ककरवाया) में भारत के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर (PTC) की आधारशिला रखी है। ▪️ पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर (PTC) :- ➨ उद्देश्य – डाक विभाग के कर्मचारियों के तकनीकी और कार्यकुशल कौशल का विकास करना। ➨ अन्य 6 केंद्र – सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, मदुरै, दरभंगा और गुवाहाटी। 5. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने वर्ष 2026-27 के लिए पाकिस्तान के लाहौर शहर को अपनी 'टूरिज्म और कल्चरल राजधानी' घोषित किया है। ▪️ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :- ➨ स्थापना – 2001; मुख्यालय – बीजिंग, चीन। ➨ उल्लेखनीय तथ्य – SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी (2022-23) वाराणसी (भारत) बनी थी। 6. भारत पहली बार अहमदाबाद (गुजरात) के साबरमती रिवरफ्रंट पर 'हुंडई विश्व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला 2026' की मेजबानी करेगा। ▪️ हुंडई विश्व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला 2026 :- ➨ आयोजन – 5 से 9 सितंबर 2026; इसमें 20 देशों के 100 से अधिक पैरा एथलीट भाग ले रहे हैं। ➨ श्रेणियां – रिकर्व ओपन, कंपाउंड ओपन, W1 और दृष्टिबाधित। 7. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले (पालमपेट) स्थित काकतीय कालीन मंदिर 'गोल्लाला गुड़ी' को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। ▪️ गोल्लाला गुड़ी मंदिर (Gollala Gudi) :- ➨ वास्तुकला – यह तीन गर्भगृहों वाली 'त्रिकूटालय' शैली में निर्मित काकतीय राजवंश का प्राचीन मंदिर है। ➨ निकटवर्ती स्थल – यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'रामप्पा मंदिर' के समीप स्थित है। 8. लावारिस और अज्ञात शवों की डिजिटल पहचान के लिए 'पहचान' (Pehchaan) पोर्टल शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। ▪️ 'पहचान' पोर्टल :- ➨ उद्देश्य – सरकारी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात शवों की तस्वीरें और पहचान चिह्न ऑनलाइन अपलोड कर परिजनों को तलाशने में मदद करना। ➨ यह सुविधा देश-विदेश में रह रहे परिवारों के लिए पूरी तरह निःशुल्क और सुलभ है। 9. युवा मामले और खेल मंत्रालय ने चार साहसी व्यक्तियों को प्रतिष्ठित 'तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड्स 2024' देने की घोषणा की है। ▪️ तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड्स 2024 :- ➨ विजेता – बलजीत कौर व स्कालज़ांग रिग्ज़िन (लैंड एडवेंचर), रिमो साहा (वाटर एडवेंचर), और शिव प्रसाद चमोली (लाइफटाइम अचीवमेंट)। ➨ साहसिक खेलों के क्षेत्र में यह देश का सर्वोच्च सम्मान है (पुरस्कार राशि: ₹15 लाख)। 10. भारतीय वायु सेना (IAF) ने पोखरण (राजस्थान) में स्वदेशी रूप से विकसित लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'खगंतक-243' का सफल परीक्षण किया है। ▪️ खगंतक-243 (Khagantak-243) :- ➨ निर्माण व विकास – DRDO और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)। ➨ विशेषता – यह हवा में तैरते हुए 125 किलोग्राम विस्फोटक के साथ लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट करने में सक्षम है। 11. हैदराबाद स्थित 'अपोलोन डायनेमिक्स' द्वारा विकसित 'आहुति MK-II' 498 किमी/घंटा की गति के साथ भारत का सबसे तेज़ मल्टीरोटर UAV बन गया है। ▪️ आहुति MK-II (Aahuti MK-II) :- ➨ प्रकार – इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर ड्रोन (शत्रु ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन को हवा में नष्ट करने हेतु डिज़ाइन)। ➨ उपलब्धि – 498 किमी/घंटा की अधिकतम गति दर्ज कर इसका नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ।

photo content

मेरी कोशिश है कि Selection आपका हो और आप अपने माँ-बाप के सपनों को पूरा करें। ❤️🙏 आपका भरोसा और साथ यूँ ही बना रहे। 🤝 ये भीड
+3
मेरी कोशिश है कि Selection आपका हो और आप अपने माँ-बाप के सपनों को पूरा करें। ❤️🙏 आपका भरोसा और साथ यूँ ही बना रहे। 🤝 ये भीड़ आपके भरोसे की ताकत है, जिसे मिलकर मंज़िल तक पहुँचाना है। 🎯🔥 मेहनत हमारी, भरोसा आपका… जीत पक्की! 🏆❤️

photo content

UJJWAL IAS AYODHYA®™ - إحصائيات وتحليلات قناة تيليجرام @ujjawaliasayodhya