ar
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

الذهاب إلى القناة على Telegram

📈 نظرة تحليلية على قناة تيليجرام UJJWAL IAS AYODHYA®™

تُعد قناة UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) في القطاع اللغوي الهندية لاعباً نشطاً. يضم المجتمع حالياً 20 755 مشتركاً، محتلاً المرتبة 9 509 في فئة التعليم والمرتبة 19 682 في منطقة الهند.

📊 مؤشرات الجمهور والحراك

منذ تأسيسه في невідомо، حقق المشروع نمواً سريعاً وجمع 20 755 مشتركاً.

بحسب آخر البيانات بتاريخ 25 سبتمبر, 2026، تحافظ القناة على نشاط مستقر. خلال آخر 30 يوماً تغيّر عدد الأعضاء بمقدار 795، وفي آخر 24 ساعة بمقدار 39، مع بقاء الوصول العام مرتفعاً.

  • حالة التحقق: غير موثّقة
  • معدل التفاعل (ER): يبلغ متوسط تفاعل الجمهور 25.32‎%. وخلال أول 24 ساعة من النشر يحصد المحتوى عادةً 20.02‎% من ردود الفعل نسبةً إلى إجمالي المشتركين.
  • وصول المنشورات: يحصل كل منشور على متوسط 5 255 مشاهدة. وخلال اليوم الأول يجمع عادةً 4 155 مشاهدة.
  • التفاعلات والاستجابة: يتفاعل الجمهور بانتظام؛ متوسط التفاعلات لكل منشور يبلغ 11.
  • الاهتمامات الموضوعية: يركز المحتوى على مواضيع رئيسية مثل टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 الوصف وسياسة المحتوى

يصف المؤلف القناة بأنها مساحة للتعبير عن الآراء الذاتية:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

بفضل وتيرة التحديث المرتفعة (أحدث البيانات بتاريخ 26 سبتمبر, 2026) تحافظ القناة على حداثتها ومستوى وصول مرتفع. وتُظهر التحليلات تفاعلاً نشطاً من الجمهور، ما يجعلها نقطة تأثير مهمة ضمن فئة التعليم.

20 755
المشتركون
+3924 ساعات
+4357 أيام
+79530 أيام
أرشيف المشاركات
20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया) 2026 का उद्घाटन 20वें एशियाई खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया (Aichi-Nagoya) में हो रहा है. इसका उद्घाटन समारोह 19 सितंबर 2026 को पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में संपन्न हुआ. यह 4 अक्टूबर तक चलेगा. 46वां शतरंज ओलंपियाड 2026 46वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद (Samarkand) में हो रहा है. इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखा है. 21 सितंबर के राउंड में भारतीय ओपन टीम ने स्पेन को 3-1 से और महिला टीम ने मंगोलिया को 3-1 से हराया. पुरुष टीम में डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक भारत में स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान चलाया जा रहा है. 2026 की थीम है: ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’.

photo content

STET NEW BATCH START
STET NEW BATCH START

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स 11वाँ आयुर्वेद दिवस हाल ही में आयुष मंत्रालय द्वारा नागपुर में 11वाँ आयुर्वेद दिवस मनाया गया, जिसकी थीम “स्वस्थ भविष्य के लिये आयुर्वेद (Ayurveda for a Healthy Future)” थी। समारोह के दौरान गोखरू (Tribulus terrestris) और चंद्रशूर (Lepidium sativum) पर सुरक्षा डोजियर (Safety Dossiers), त्वचा संबंधी विकारों के लिये मानक उपचार दिशा-निर्देश (Standard Treatment Guidelines) तथा “पारंपरिक ज्ञान से वैश्विक नेतृत्व तक: आयुष विज़न 2030” रिपोर्ट जारी की गई। आयुर्वेद दिवस के प्रमुख तथ्य क्या हैं? परिचय: आयुर्वेद एक प्राचीन जीवन विज्ञान (science of life) है, जिसकी आयु 5,000 वर्ष से अधिक मानी जाती है। इसकी जड़ें ऋग्वेद में निहित हैं। यह आयु (जीवन) और वेद (ज्ञान) से मिलकर बना है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य को बनाए रखना और रोगी व्यक्ति के रोग का उपचार करना है। सिद्धांत: आयुर्वेद स्वास्थ्य को दोषों (जैव-ऊर्जा), अग्नि (चयापचय अग्नि), धातुओं (शरीर के ऊतक), मल (अपशिष्ट निष्कासन) तथा शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य के संतुलन के रूप में परिभाषित करता है। चिकित्सीय आधार: आयुर्वेद पौधों, पशु उत्पादों और खनिजों के औषधीय गुणों का उपयोग करता है। इसका शास्त्रीय ज्ञान चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे ग्रंथों में वर्णित है। आयुर्वेद दिवस: आयुर्वेद दिवस प्रतिवर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति के रूप में बढ़ावा देने और इसकी वैश्विक पहचान को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

बीएड/बीटीसी/डीएलएड अभ्यर्थियों हेतु बहुत बडी खुशखबरी- प्राथमिक के बाद अब जूनियर का विज्ञापन बहुत जल्द- बहुत जल्द ही जूनियर सुपर टेट की वैकेंसी देखने को मिलेगी।

photo content

TGT ENGLISH ANSWERKEY
TGT ENGLISH ANSWERKEY

photo content

सविनय अवज्ञा आंदोलन •1930 ई. में स्वाधीनता दिवस मनाने के बाद गाँधीजी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) आरम्भ हुआ। यह आंदोलन गाँधीजी की प्रसिद्ध दांडी यात्रा से आरम्भ हुआ। •12 मार्च, 1930 को गाँधीजी ने अहमदाबाद के अपने साबरमती आश्रम से 78 सदस्यों के साथ दांडी की ओर पैदल यात्रा शुरू की। •दांडी, अहमदाबाद से करीब 385 किमी. दूर भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित है। •गाँधीजी और उनके साथी 6 अप्रैल, 1930 को दांडी पहुँचे । समुद्र के पानी के वाष्पीकरण के बाद बने नमक को उठाकर गाँधीजी ने नमक कानून को तोड़ा। •नमक के उत्पादन पर सरकार का एकाधिकार था, इसलिए किसी के लिए भी नमक बनाना गैर-कानूनी था । •नमक कानून को तोड़ने के बाद सम्पूर्ण देश में सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ।

photo content

CURRENT AFFAIRS

photo content

सुपर टेट स्पेशल- संस्थान में कल दिनांक- 24 सितम्बर को सुपर टेट के सभी बैचों में पर्यावरण अध्ययन का नोट्स दिया जाएगा। साथ में कम्प्यूटर विषय का टेस्ट कराया जाएगा।

 संविधान के भाग IX में पंचायती राजव्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गए हैं।  74वें संविधान संशोधन अधिनियम का संबंध शहरी स्थानीय स्वशासन से है।  भारतीय संविधान में विधि का शासन विचार इंग्लैंड से लिया गया है।  लोक सभा के चुनाव हेतु अधिसूचना भारत का निर्वाचन आयोग जारी करता है।  लोक सभा की कार्यवाही के प्रथम घंटे को प्रश्नकाल कहा जाता है।  संविधान के भाग IX में पंचायती राजव्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गए हैं।  74वें संविधान संशोधन अधिनियम का संबंध शहरी स्थानीय स्वशासन से है।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य है।  अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय हेग में अवस्थित है।  सिख धर्म के संस्थापक है – गुरु नानक देव  भारत की प्रथम महिला IPS थीं – किरण बेदी  1916 ई. में मुंबई में भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किया था – डॉ. धोंडो केशव कर्वे ने  किसमें ओजोन की सर्वाधिक सांद्रता मिलती है – स्ट्रेटोस्फीयर  वायुमंडल की सबसे निचली परत कहलाती है – क्षोभमंडल  एन.सी.टी.ई का उद्देश्य शिक्षालयों में शिक्षा स्तर बनाए रखना है।  वन्य जीव संरक्षण अधनियम पारित किया गया था – 1972 में  WWF का मुख्यालय इग्लैंड, स्विट्डरलैंड में है।  शातं घाटी स्थित है – केरल में

photo content

 उ.प्र. का राजकीय पशु बारहसिंहा है।  उ.प्र. का राजकीय पक्षी सारस अथवा क्रौंच है।  उत्तराखंड का राजकीय पक्षी मोनाल है।  गंडक, चंबल, बेतवा तथा केन में यमुना की सहायक नदी नहीं है – गंडक  मैटूर बांध का निर्माण हुआ है – कावेरी नदी पर  मानसूनी वन वहाँ पाए जाते हैं, जहाँ वर्षा सामान्यतः 70 – 200 सेमी. होती है।  तिब्बत में सांगपो नदी को ब्रह्मपुत्र कहा जाता है।  काली मिट्टी का निर्माण होता है – लावा द्वारा  ताप्ती, सुर्वणरेखा, नर्मदा तथा सिंधु नदियों में से बंगाल की खाड़ी में गिरती है – सुवर्णरेखा  उत्तर प्रदेश का राज्य-पक्षी सारस क्रेन है।  मध्य प्रदेश का भोपाल शहर झीलों का शहर कहलाता है।  फूलों की घाटी उत्तराखंड में अवस्थित है।  कोटोपैक्सी एक जागृत ज्वालामुखी है, जो एंडीज पर्वत शिखर में अवस्थित है।

9वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन और जल सुरक्षा के लिये वैश्विक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए, नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन किया गया। भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 के बारे में: जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 22 से 26 सितंबर, 2026 तक "जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन" थीम पर आयोजित यह आयोजन, 'भारत जल सप्ताह' से विकसित होकर नीतिगत संवाद, प्रौद्योगिकी विनिमय और वैश्विक सहयोग के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय मंच बन गया है।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स विश्व गैंडा दिवस 2026 हाल ही में विश्व की पाँच शेष गैंडा प्रजातियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 22 सितंबर को विश्व गैंडा दिवस मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम, "कीप द फाइव अलाइव" (पाँचों को जीवित रखें), गैंडों के आवासों की सुरक्षा करने, अवैध शिकार को रोकने और गैंडे के सींगों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने पर केंद्रित है। इस अवसर पर, इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन (IRF) ने अपनी 'स्टेट ऑफ द राइनो रिपोर्ट 2026' जारी की, जिसमें पाँचों शेष गैंडा प्रजातियों की स्थिति और संरक्षण संबंधी चुनौतियों को रेखांकित किया गया है।

संस्थान में आज दिनांक- 23 सितम्बर को UPSSSC PET की परीक्षा को देखते हुए दारोगा के बैच में गणित विषय के अन्तर्गत ग्राफ की सीट वितरित की गयी। कल दारोगा के बैच में उत्तर प्रदेश स्पेशल का टेस्ट सीरीज आयोजित की जाएगी

📢📢📢📢सूचना📢📢📢📢 19 सितंबर को आयोजित हुए सभी टेस्ट का रिजल्ट एवं चेक्ड OMR संस्थान के रिजल्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं- https://ujjwalias.com/