QuickPrep Classes
الذهاب إلى القناة على Telegram
Welcome Students In this group we will be sharing: Study Tips & PDF Video Playlist Likns Career tips. Important updates Many more. My aim is to help/mentor all the students for Humanities Background XI-XII. So Share this Group As much As You Can🙏❤️😇
إظهار المزيد3 396
المشتركون
-224 ساعات
+57 أيام
+230 أيام
أرشيف المشاركات
3 396
https://youtu.be/zboVlIi4Fk0 इतनी Late वीडियो आजतक upload की नहीं लेकिन क्या करे जरूरी है आपके लिए 😊😇🙏🏻❤️ I
3 396
12 Sociology Chapter 2
the Demographic Structure of indian Society
भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना MCQ TEST कब रखना चाहिए ? नोट : Majority Respond के Accorrding ही होगा
3 396
The Demographic Structure of Indian society भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना ❤️👍🏻
3 396
Abki Bar MCQ Questions Term 1 me aaynge to in Topics ko granted Bilkul nhi lena...Current affairs jroor pucha ja skta hai..😇🙏
3 396
❇️कल LIVE SESSION में CBSE LATEST CIRCULAR से जुडी ख़ास जानकारी पूरी नहीं हो पायी थी आप एक बार अच्छे से ज़रूर पड़ लेना
▶️CBSE Exams 2022: साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, सिलेबस में भी कटौती
CBSE Board Exams 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 10 और 12 के लिए बड़ा फैसला लिया है। यह 2022 में होने वाली 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में है। सीबीएसई बोर्ड 2022 (CBSE Board 2022) के लिए दो बार परीक्षाएं ली जाएंगी। इस बारे में सीबीएसई ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि ये एग्जाम्स किस तरह लिये जाएंगे? सिलेबस कैसा होगा? इंटरनल असेसमेंट्स की क्या पॉलिसी रहेगी? इ
👉🏻 कैसा होगा टर्म-1 एग्जाम का पैटर्न
🔹फर्स्ट टर्म के अंत में बोर्ड टर्म-1 एग्जाम लेगा। यह नवंबर-दिसंबर 2021 के बीच लिया जाएगा। मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस पूछे जाएंगे। केस आधारित एमसीक्यू और असर्श-रीजनिंग टाइप एमसीक्यू भी पूछे जाएंगे। हर पेपर का टेस्ट 90 मिनट का होगा। इसमें टर्म-1 के सिलेबस से ही सवाल आएंगे। यानी पूरे सिलेबस के 50 फीसदी हिस्से से।
🔹कवेश्चन पेपर्स सीबीएसई ही भेजेगा। एग्जाम उसी स्कूल में होगा जहां स्टूडेंट्स पढ़ रहे होंगे। लेकिन एग्जाम की निगरानी के लिए सीबीएसई बोर्ड द्वारा एक्सटर्नल सेंटर सुपरिटेंडेंट्स और ऑब्जर्वर्स नियुक्त किये जाएंगे।
🔹सटूडेंट्स को ओएमआर शीट पर आंसर देने होंगे। इन्हें स्कैन करके सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। या फिर स्कूल्स इनका मूल्यांकन करने के मार्क्स सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इस पर अंतिम निर्णय बोर्ड द्वारा स्कूल्स को सूचित कर दिया जाएगा।
▶️ कैसा होगा टर्म-2 एग्जाम का पैटर्न
🔸टर्म-2 या ईयर एंड एग्जाम का आयोजन भी सीबीएसई द्वारा ही किया जाएगा। शेष 50 फीससदी सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 के बीच ली जाएगी। पेपर 2 घंटे का होगा। इसमें अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जाएंगे। यानी एमसीक्यू, शॉर्ट आंसर टाइप और लॉन्ग आंसर टाइप।
🔸लकिन अगर कोरोना के कारण परिस्थितियां सामान्य नहीं रहीं, तो टर्म-2 एग्जाम भी 90 मिनट का ही लिया जाएगा। टर्म-1 की तरह ही सिर्फ एमसीक्यू क्वेश्चंस पूछे जाएंगे। दोनों टर्म्स के मार्क्स स्टूडेंट्स के ओवरऑल बोर्ड रिजल्ट्स में जुड़ेगे।
▶️ कैसा होगा सिलेबस (CBSE Syllabus 2021-22)
🔹सीबीएसई ने अपने सर्कुलर में बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में भी पिछले सत्र की तरह ही सिलेबस होगा। यानी इस साल भी क्लास 10-12 के सिलेबस में कटौती की जाएगी। सिलेबस की पूरी डीटेल जुलाई 2021 में cbse.nic.in पर जारी की जाएगी।
🔹बोर्ड ने कहा है कि इंटरनल असेमेंट्स, प्रैक्टिकल एग्जाम्स, प्रोजेक्ट वर्क को ज्यादा विश्वसनीय और वैध बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सभी असेसमेंट्स के बीच मार्क्स का उचित बंटवारा किया जाए, इसके लिए भी बोर्ड मॉडरेशन पॉलिसी की घोषणा करेगा।
▶️CBSE Internal Assessment 2021: कैसा होगा इंटरनल असेसमेंट्स का पैटर्न
🔸2022 बोर्ड एग्जाम को लेकर सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जब तक संबंधित प्रशासन द्वारा फिजिकल क्लासेज़ की अनुमति नहीं मिलती, तब तक ऑनलाइन क्लास ही चलती रहेगी।
🔸इस बीच टर्म-1 और 2 के अलावा क्लास 9 से 12 तक के लिए पूरे साल इंटरनल असेसमेंट्स भी लिये जाएंगे।
🔘क्लास 9 व 10 के लिए - 3 पीरियॉडिक टेस्ट्स, स्टूडेंट एनरिचमेंट, पोर्टफोलियो और प्रैक्टिकल वर्क/ स्पीकिंग-लिसनिंग एक्टिविटीज़ / प्रोजेक्ट।
🔘क्लास 11 व 12 के लिए - हर टॉपिक खत्म होने पर टेस्ट या यूनिट टेस्ट, एक्स्प्लोरेटरी एक्टिविटीज़, प्रैक्टिकल्स व प्रोजेक्ट्स।
✔️इटरनल असेसमेंट्स को लेकर पूरी गाइडलाइन 2021-22 सिलेबस के साथ ही जारी की जाएगी।
@QuickPrep Classes
@QuickPRep India
@QuickPrep
3 396
Good news for class 10-12th Students Session 2021-22 jiska aapko wait tha Syllabus reduction ko leker wo CBSE ne Clear kr diya hai...last year ki jaise abki bar bhi reduce kiya jaiga Syllabus but abki baar pattern mai change hai 🤔🤫 Kl isi topic pr most important and valuable video aaygi sab dekhna ho ske to live bhi ho skti hai ❤🎂#staytuned 😉
3 396
कुछ ही देर में आपको Board exam class 10th and 12th (Session 2021-22) वाले Students से Related Latest update Exam को लेकर देखने को मिल जाएगी। अबकी बार CBSE पहले से आपके रिजल्ट को लेकर Critera Plan कर रही है #Staytuned
