Indian Comics World
الذهاب إلى القناة على Telegram
Here You Will Found All Superheroes Comics - Raj Comics, Manoj Comics, Tulsi Comics, Diamond Comics, ACK & More
إظهار المزيد4 972
المشتركون
-124 ساعات
+47 أيام
-630 أيام
أرشيف المشاركات
4 973
कॉमिक्स सिर्फ़ कहानियाँ नहीं थीं… उनसे जुड़ी यादें भी थीं! 😇💕
कॉमिक्स पढ़ने का वो दौर याद है, जब कहानी के साथ-साथ स्टिकर्स, पोस्टर्स, पेंसिल, बुकमार्क और दूसरी छोटी-छोटी कॉमिक्स Novelties भी हमारे लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं होती थीं। 😊
इन चीज़ों की अपनी एक अलग ही चमक थी — कुछ चीज़ें स्कूल की कॉपियों पर लगती थीं, कुछ कमरों की दीवारों पर सजती थीं और कुछ बस संभालकर रख ली जाती थीं… इस उम्मीद में कि “बड़े होकर भी इन्हें ज़रूर संभालकर रखेंगे।”💕
आज मैं अपने कलेक्शन से ऐसी ही कुछ कॉमिक्स Novelties — पुराने Posters और यादों से जुड़ी दूसरी चीज़ें यहाँ शेयर कर रहा हूँ।
शायद इनमें से कुछ देखकर आपकी भी कोई पुरानी याद लौट आए…
कोई किरदार, कोई कॉमिक, कोई दुकान… या फिर वो बचपन का एहसास। 🥰💕
अगर आपके पास भी ऐसी कोई पुरानी कॉमिक्स memorabilia है, तो ज़रूर साझा कीजिए।
आइए, मिलकर उस दौर की इन छोटी-छोटी यादों को फिर से ज़िंदा करें। 💖
@Comicsworld21
4 973
Chot Par Chot (चोट पर चोट)
Pages : 34
Publisher : Prabhat Chitrakatha
Quality : Good
कुख्यात अपराधी जालिम सिंह जेल से भागकर शहर में छिप जाता है और फिर से अपराध करने लगता है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए राम, श्याम और लता की मदद लेती है। तीनों सुरागों का पीछा करते हुए जालिम सिंह और उसके साथियों तक पहुँचते हैं। रास्ते में उन्हें कई खतरनाक हमलों और रहस्यमय घटनाओं का सामना करना पड़ता है। आखिरकार पुलिस और तीनों मिलकर अपराधियों को घेर लेते हैं और जालिम सिंह को पकड़ लिया जाता है। कहानी के अंत में उसके अपराधों और उसके रहस्यमय साथियों से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलते हैं।
@Comicsworld21
4 973
🇮🇳 देश की आन, देश की शान… तिरंगा! ❤️🤍💚
जब देश की सुरक्षा और सम्मान की बात हो, तो डिटेक्टिव तिरंगा हमेशा सबसे आगे! 💪🇮🇳
एक ऐसा नायक, जिसकी पहचान सिर्फ उसकी ताकत नहीं, बल्कि मिट्टी से मोहब्बत और तिरंगे से वफादारी है। ❤️
@Comicsworld21
4 973
Char Murkhon Ki Dastan
(चार मूर्खो की दास्तान)
Pages : 33
Publisher : Daimond Comics
Quality : Very Good
“चार मूर्खों की दास्तान” चार दोस्तों—करमचन्द, धरमचन्द, होशियारसिंह और दिलबागसिंह—की मजेदार कहानी है, जिन्हें गाँव में उनकी मूर्खता के कारण “चण्डाल-चौकड़ी” कहा जाता है।
करमचन्द एक पहलवान को चुनौती देकर कुश्ती जीत जाता है और उन्हें ₹2000 इनाम मिलता है। चारों उस पैसे से साबुन का कारोबार शुरू करते हैं, लेकिन अपनी बेवकूफी से ग्राहकों को गलत साबुन बेचकर मुसीबत में पड़ जाते हैं और उनकी पिटाई होती है।
इसके बाद वे नौकरी की तलाश में एक जमींदार के यहाँ पहुँचते हैं। वहाँ भी अपनी नासमझी के कारण वे बैलगाड़ी और सामान तालाब की दलदल में फँसा देते हैं। आखिरकार चारों खाली हाथ गाँव लौटते हैं और गाँव वाले उनका मजाक उड़ाते हुए उन्हें गधों पर बैठाकर वापस लाते हैं।
कहानी का मजेदार संदेश: बिना सोचे-समझे काम करने और अपनी अक्ल से ज्यादा चालाक बनने की कोशिश का नतीजा अक्सर मुसीबत ही होता है।
@Comicsworld21
4 973
Ram Rahim Aur Bhayanak Shaitan
(राम रहीम और भयानक शैतान)
Charcters : Ram Rahim
Pages : 32
Publisher : Manoj Chitrakatha
Language : Hindi
Quality : HD
राम-रहीम एक रहस्यमय घटना में फँस जाते हैं, जहाँ रहीम के शरीर में कालरा नाम के भयानक शैतान की आत्मा प्रवेश कर जाती है। दोनों उसकी आत्मा से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान उन्हें पता चलता है कि मामला एक गुप्त सरकारी फाइल और दुश्मन देश के जासूसों से भी जुड़ा है। वे जांच करते हुए पहाड़ों तक पहुँचते हैं, जहाँ कालरा और उसके साथियों से उनका सामना होता है और वे दुश्मनों की साजिश को नाकाम कर देते हैं।
लेकिन शैतान की आत्मा पूरी तरह खत्म नहीं होती। एक बुजुर्ग उन्हें चेतावनी देता है कि कालरा बदला लेने के लिए फिर लौट सकता है, इसलिए राम-रहीम को सावधान रहना होगा।
@Comicsworld21
4 973
Champak (चंपक)
Edition : Jun‘26 (2nd Edition)
Publisher : Delhi Press
Quality : HD
Language : Hindi
@comicsworld21
4 973
Chandkaal....
Sabse pehle Raj comics ki konsi comics me introduce kia gaya tha...
Btao
@Comicsworld21
