MB Books Tutorials
الذهاب إلى القناة على Telegram
Online and Offline classes for CET/BANK/SSC/MBA/RAILWAY bit.ly/mbonlineclass www.mbbookstutorials.in
إظهار المزيد1 020
المشتركون
+124 ساعات
+27 أيام
-730 أيام
أرشيف المشاركات
1 020
Sabhi classes apne schedule ke anusar 27th November 2023 (Monday) se chalenge. Sandhan/Bankers Classes. Thanks
1 020
आप सभी का जीवन ज्ञान रूपी प्रकाश से सदा जगमगाता रहे ! ज्ञान और विद्या आप सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति का साधन बने !
आप सभी को शुभ दीपावली !
अजय सर
1 020
Repost from Ajay Sir- MB Books Tutorials
SSC Notice
Annual Departmental Typing Test & Stenographer Skill Test (80/100/120 WPM) Examination 2023 is to be held in the 1st week of March-2024-regarding
1 020
Repost from Ajay Sir- MB Books Tutorials
2 October ko sabhi classes off hai 3 October se sabhi classes apne time pe hai
1 020
Repost from Ajay Sir- MB Books Tutorials
📌 मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची ↴
✍ मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में भारत की निम्नलिखित 13 अमूर्त विरासते हैं ↴
➥ कुडियट्टम (संस्कृत नाट्यकला), 2008 में सम्मिलित ➞ यह केरल में चकयारों (हिन्दुओं की एक उप-जाति) द्वारा किया जाने वाला नृत्य एवं नाटक का समावेश है जिसमें वे पुरुष की भूमिका निभाते हैं।
➥ रामलीला, 2008 में सम्मिलित ➞ यह उत्तर प्रदेश क्षेत्र की लोकप्रिय लोक अभिनय कला है। इसमें दशहरे से पहले रामायण को गीतों, नृत्यों और संवादों के रूप अभिनीत किया जाता है।
➥ वेदपाठ की परम्परा ➠ 2008 में सम्मिलित ➞ वेदों की वाचिक परंपरा में वेद मंत्रों के पाठ अनेक प्रकार से किए जाते हैं।
➥ रम्मन ➠ 2009 में सम्मिलित ➞ यह एक धार्मिक उत्सव तथा गढ़वाल क्षेत्र की पारंपरिक रीतिगत नाट्यकला है। इसे उत्तराखण्ड के चमोली जिले में पैखंडा घाटी के सलूर डुंगरा-गांव में हिन्दू समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
➥ मुडियेट्टू ➠ 2010 में सम्मिलित ➞ मुडियेट्टू एक पारम्परिक रीतिगत नाट्य कला है जो केरल राज्य में सम्पन्न किया जाने वाला लोक नृत्य और नाटक है। यह देवी काली और दारिका राक्षस के बीच युद्ध की पौराणिक कथा को चित्रित करता है।
➥ कालबेलिया ➠ 2010 में सम्मिलित ➞ राजस्थान राज्य में कलबेलिया नाम की ही जनजाति द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले इस नृत्य का संचालन सर्प से मेल खाता है।
➥ छऊ ➠ 2010 में सम्मिलित ➞ यह एक जनजातीय युद्ध कला नृत्य है जिसे प्रमुख रूप से ओडिशा, झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में प्रदर्शित किया जाता है। उत्पत्ति और विकास स्थान के आधार पर इस नृत्य की तीन उप – शैलियाँ हैं – पुरुलिया छऊ (पश्चिम बंगाल), सरायकेला छऊ (झारखंड) और मयूरभंज छऊ (ओडिशा)।
➥ लद्दाख का बौद्ध पाठ ➠ 2012 में सम्मिलित ➞ इसका संदर्भ ट्रांस-हिमालयी लद्दाख क्षेत्र में पवित्र बौद्ध ग्रन्थों के पाठ से है। लद्दाख में बौद्ध धर्म मुख्य रूप से दो उप-संप्रदायों महायान और वज्रयान से संबंधित है। मंत्रों का जाप नृत्य के साथ घर के भीतर या मठों के पुजारियों के साथ किया जाता है।
➥ संकीर्तन ➠ 2013 में सम्मिलित ➞ यह मणिपुर की रीतिगत गायन, ढोल वादन और नृत्य कला है। यह कला रूप मणिपुरी वैष्णवों के जीवन में धार्मिक अवसरों और विभिन्न अवस्थाओं को चिन्हित करने के लिए प्रदर्शित की जाती है।
☞ पंजाब में जडियाला गुरु के ठठेरों द्वारा पारम्परिक पीतल और ताम्बे के बर्तन बनाने की शिल्प को 2014 में सम्मिलित किया गया – यह एक मौखिक परम्परा है जिसे ठठेरा समुदाय पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता जा रहा है।
➥ नवरोज ➠ 2016 में सम्मिलित ➞ यह पारसियों के नववर्ष के आरम्भ को इंगित करता है तथा इसे कश्मीरी समुदाय द्वारा वसंत-उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। यह पर्यावरण के प्रति पारसी मत के सम्मान को प्रदर्शित करता है।
➥ योग ➠ 2016 में सम्मिलित ➞ इसमें एक व्यक्ति की आत्म-अनुभूति के निर्माण में सहायता के लिए मुद्राओं, ध्यान, नियंत्रित श्वास, शब्द जाप और अन्य तकनीकें सम्मिलित होती हैं। परम्परागत रूप से इसे गुरु-शिष्य परम्परा के माध्यम से आगे बढ़ाया गया है।
➥ कुंभ मेला ➠ 2017 सम्मिलित ➞ कुंभ मेला – पवित्र नदी में स्नान करने के लिए एक बड़े पैमाने पर हिंदू तीर्थस्थल है। यह चार स्थानों पर आयोजित किया जाता है, प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन। उपरोक्त किसी भी स्थान पर, यह प्रत्येक 12 वर्षों के बाद आयोजित किया जाता है। नासिक और उज्जैन में इसे सिंहस्थ कहा जाता है। प्रयागराज और हरिद्वार में, कुंभ मेला हर 6 साल बाद भी आयोजित किया जाता है जिसे अर्ध कुंभ कहते हैं। प्रयागराज में कुंभ हरिद्वार में कुंभ के 3 साल बाद और नासिक और उज्जैन में कुंभ 3 साल पहले मनाया जाता है। वही नासिक और उज्जैन में कुंभ एक ही वर्ष या एक वर्ष के अंतराल पर मनाया जाता है।
@ajaysirmbbooks
1 020
Latest SSC Update⚡️ :
Addendum to the Notice of Senior Secretariat Assistant/Upper Division Clerk Limited Departmental Competitive Examination, 2018 & 2019
متاح الآن! بحث تيليغرام 2025 — أهم رؤى العام 
