Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
الذهاب إلى القناة على Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
إظهار المزيد7 089
المشتركون
+1824 ساعات
+37 أيام
-2630 أيام
أرشيف المشاركات
✍ RAS प्री परीक्षा ✍
Daily Topic , Daily Test⏱ अंतिम 121 दिन शेष ⏱ 📌आज का टेस्ट टॉपिक - • Indian Economy - 👉 Topic wise टेस्ट हो चुके हैं, अब एकबार संपूर्ण Revision करें और कल रात 9:00 बजे Revision Test अपलोड होगा जिसमें सभी महत्वपूर्ण टॉपिक जिनसे बार - बार प्रश्न पूछे जाते हैं + PYQ को शामिल करते हुए टेस्ट अपलोड होगा। ( Test source - Ncert + Nios ) ✓ Test time - 9:00 pm ( इसके बाद कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा। ) Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👇 Click Here टेस्ट RAS 2026
राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को "स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस" (State Award for Excellence in Organ Donation Awareness) से सम्मानित किया गया है, जिसमें राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा है।
अंगदान संकल्प में राजस्थान में पुरस्कार-
1. प्रथम स्थान पर जिला कलेक्टर भीलवाड़ा श्री जसमीत सिंह,
2. दूसरे स्थान पर जिला कलेक्टर झुंझुनूं श्री अरूण गर्ग को
3.तीसरे स्थान पर जयपुर को सम्मानित किया गया।
अन्य पुरस्कार:-
• बीएसडी कमेटी में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर,
• बेस्ट कैडेवरी ट्रांसप्लांट एम्स जोधपुर,
• बेस्ट एनटीओआरसी -जवाहर नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर,
• सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसियेशन -डॉ मनीषा मलिक,
• बेस्ट ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर- श्री रामरतन खंगवाल,
• बेस्ट एनजीओ में - एमएफजेसीएफ,
• बेस्ट इमरजिंग एनजीओ - द अर्थ
• पोस्टर पुरस्कार - काजल शर्मा
• स्लोगन में तन्मय को पुरस्कृत किया गया।
• आज के कार्यक्रम में अंगदान करने वाले 12 परिवारों और 10 ट्रांसप्लांट एथलीट्स को सम्मानित किया गया।
✓ हाल ही में भारत सरकार ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर 3 अगस्त, 2026 से वर्षभर चलने वाले ‘जुग-जुग जियो अभियान’ का शुभारम्भ किया है।
✓अंग प्रत्यारोपण की कुल संख्या में भारत, अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है।
+1
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग ( राजनैतिक प्रतिनिधत्व) आयोग -
अध्यक्ष - श्री मदन लाल भाटी (सेवानिवृत न्यायाधीश)
सदस्य :-
1. श्री मोहन मोरवाल
2. प्रो. राजीव सक्सैना
3.एडवोकेट श्री गोपाल कृष्णा
4. श्री पवन मंडाविया
• इसका गठन 09 मई, 2025 को किया गया।
• ओबीसी (राजनीतिक) आयोग प्रदेश में राजधारा सर्वे मोबाइल एप के जरिए ओबीसी परिवारों से जानकारी ली।
✍ RAS प्री परीक्षा ✍
Daily Topic , Daily Test⏱ अंतिम 123 दिन शेष ⏱ 📌आज का टेस्ट टॉपिक - • Indian Economy - औद्योगिक वृद्धि, स्वरूप, नीति और औद्योगिक सुधार- उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण। ( Test source - Ncert + Nios ) ✓ टेस्ट अपलोड हो गया है। Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👇 Click Here टेस्ट RAS 2026
Current affairs by RankUP
भारत का 101 वां रामसर स्थल घोषित -( ग्लाव झील अरुणाचल प्रदेश ) • ग्लाव झील अरुणाचल प्रदेश की पहली रामसर स्थल बनी है। • इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 101 हो गई है। • कमलांग टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभ्यारण्य के अंतर्गत स्थित ग्लाव झील पूर्वी हिमालय में एक निर्मल मीठे पानी की झील है और जैव विविधता का एक प्रमुख केंद्र है।
सर्वोच्च न्यायालय-न्यायाधीशों की संख्या संशोधन विधेयक, 2026 -
• लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है।
• इस विधेयक का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन करके सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्य 33 से बढ़ाकर 37 करना है।
• यह संख्या मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त है।
• इस वर्ष मई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था।
✓ 4200 ग्रेड पे तक की भर्तियों में interview हटाने की तैयारी 👍
VDO Recruitment 2025 Districts Allotment List'.pdf1.23 MB
सभी भावी अधिकारी ध्यान दें-
• अपनी Daily टॉपिक, Daily टेस्ट वाली सीरीज में 2 सीरीज चल रही है -
1. Daily Topic, Daily Test ( old ) :-
✓ इसमें एकबार Syllabus पूरा हो गया है, अभी रिवीजन चल रहा है।
- इसमें पहले आपको basic और PYQ प्रश्नों के टेस्ट मिलेंगे।
- उसके बाद अभी जो Revision टेस्ट चल रहे हैं, उसमें सभी Advance स्तर के वर्तमान प्रश्न शामिल है।
• इसमें अभी तक कुल 153 टेस्ट अपलोड हो चुके हैं।
( शायद,राजस्थान की सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज है, अभी तो परीक्षा होने में 4 महीने समय और बाकी है तो टेस्टों की संख्या और बढ़ेगी। )
2. Daily Topic, Daily Test सीरीज (New) :-
✓ इसमें अभी Syllabus का पहला round चल रहा है, इसके बाद रिवीजन होगा।
✓ इसमें Advance स्तर के प्रश्नों को ही शामिल किया गया है।
✓ इसमें अभी तक कुल 61 टेस्ट अपलोड हो चुके हैं।
📝 दोनों ही टेस्ट सीरीज में रोजाना टारगेट टॉपिक दिया जाता है और शाम को उनके टेस्ट अपलोड होते है।
📝 दोनों टेस्ट सीरीज में ही Syllabus के एक - एक टॉपिक को कवर किया जा रहा है।
📝 दोनों में ही Current Affairs की "RAS स्पेशल पत्रिका " निःशुल्क साथ में मिल रही है।
👉 यह पूरी जानकारी उन स्टूडेंट के लिए है जो msg करके पूछ रहे हैं कि हमें कौनसी में enroll करना चाहिए और दोनों में क्या अंतर है। 👍
हमारा मानना है कि बिना शोर किए शांति से अपने लक्ष्य पर की गई थोड़ी - थोड़ी लेकिन निरंतर मेहनत ही सफलता दिलाती है।....बाकी सब मोह माया है। 🙏
Current affairs by RankUPआज गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड के बारे में- • लोकमान्य तिलक पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1983 में महाराष्ट्र मंडल, पुणे द्वारा की गई थी। • यह पुरस्कार हर साल 1 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति, विकास और सामाजिक उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। • सबसे पहले यह पुरस्कार समाजवादी नेता एसएम जोशी को प्रदान किया गया था। • पिछले वर्षों में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को मिल चुका है।
• केंद्र सरकार ने आज 01 अगस्त को राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,09,019 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की।
• राजस्थान को 6,460 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
इसको पढ़ने के बाद अलग - अलग कोई बुक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही रोजाना Current affairs पढ़ने की चिंता रहेगी....सप्ताह में एक दिन बस यह pdf पढ़ो। इसलिए अपना धन और समय दोनों की बचत करें।
इसमें जल्द ही अभी RPSC के पैटर्न अनुसार राजस्थान current affairs से पूछे जाने वाले कम चर्चित खेल, अवॉर्ड आदि के लिए भी RAS प्री परीक्षा के लिए विशेष रूप से अलग से कंटेंट तैयार करके दे देंगे।
Best Wishes 👍
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है।
- संसद द्वारा पारित होने के बाद इस मंजूरी के साथ ही अब यह देश में कानून बन गया है।
संसद में पारित होने की तिथियाँ और पृष्ठभूमि :
✓ यह विधेयक केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा 27 जुलाई 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था।
- लोकसभा ने इस विधेयक को 29 जुलाई 2026 को मंजूरी दी।
✓ राज्यसभा द्वारा इसे 30 जुलाई 2026 को पारित किया गया।
प्रमुख प्रावधान:-
✓ परीक्षा में धांधली और पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों को 10 वर्ष तक की कैद और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
✓मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में विशेष फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित की जाएंगी।
✓पुलिस में शिकायत दर्ज होने के 2 महीने के भीतर जांच पूरी करनी होगी।
✓ तकोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के 3 महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करनी होगी।
✓ इस अपराध में लिप्त दोषी संगठनों या अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी।
• हर्ष सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा जूडो वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया।
• फाइनल मुकाबले में 23 वर्षीय हर्ष ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर भारत को जूडो में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
• यह कॉमनवेल्थ इतिहास का जूडो में दूसरा गोल्ड मेडल है।
🇮🇳🇮🇳भारत की जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।
• उन्होंने कनाडा की हेइडी क्वैच को 2-1 से हराया।
• कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।👍
