Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
الذهاب إلى القناة على Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
إظهار المزيد7 090
المشتركون
-724 ساعات
+287 أيام
-230 أيام
أرشيف المشاركات
आईएनएसवी कौंडिन्य -
• प्राचीन पाल विधि से निर्मित पोत, आईएनएसवी कौंडिन्य 29 दिसंबर 2025 को अपनी पहली समुद्री यात्रा पर रवाना होगा।
• यह पोत गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट तक की यात्रा करते हुए प्रतीकात्मक रूप से उन ऐतिहासिक समुद्री मार्गों का पुनर्मूल्यांकन करेगा जिन्होंने सहस्राब्दियों से भारत को व्यापक हिंद महासागर दुनिया से जोड़ा है।
विशेषताएं और महत्व -
इसे पूरी तरह से पारंपरिक सिलाई-तख्ता तकनीक का उपयोग करके निर्मित किया गया है। आईएनएसवी कौंडिन्य इतिहास, शिल्प कौशल और आधुनिक नौसैनिक विशेषज्ञता का एक दुर्लभ संगम है। समकालीन पोतों के विपरीत, इसके लकड़ी के तख्तों को नारियल के रेशे की रस्सी से सिला गया है और प्राकृतिक राल से सील किया गया है। यह भारत के तटों और हिंद महासागर में प्राचीन समय में प्रचलित पोत निर्माण की परंपरा को दर्शाता है।
निर्माण -
यह परियोजना का शुभारंभ संस्कृति मंत्रालय, भारतीय नौसेना और होडी इनोवेशन्स के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन के माध्यम से किया गया था। यह भारत द्वारा स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों को पुनः खोजने और उन्हें पुन: निर्मित करने के प्रयासों का एक हिस्सा है। मास्टर शिपराइट श्री बाबू शंकरन के मार्गदर्शन में पारंपरिक शिल्पियों द्वारा निर्मित और भारतीय नौसेना एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा व्यापक अनुसंधान, डिजाइन और परीक्षण के सहयोग से, यह पोत पूरी तरह से समुद्र में यात्रा करने योग्य और महासागर में नौकायन में सक्षम है।
नामकरण -
इस पोत का नाम पौराणिक नाविक कौंडिन्य के नाम पर रखा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने प्राचीन काल में भारत से दक्षिण पूर्व एशिया तक की यात्रा की थी। यह पोत एक समुद्री राष्ट्र के रूप में भारत की ऐतिहासिक भूमिका का भी प्रतीक है।
पेसा महोत्सव -
✓ पंचायती राज और जनजातीय मामलों का मंत्रालय हर साल 23 और 24 दिसंबर को संयुक्त रूप से पेसा महोत्सव मनाता है।
✓ अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों का विस्तार (पेसा)अधिनियम, 1996 की वर्षगांठ पर ये महोत्सव मनाया जाता है।
✓ पेसा अधिनियम जनजातीय समुदायों की अनुसूचित भूमि पर पंचायती राज के प्रावधानों को लागू करके उन्हें सशक्त बनाता है और उन्हें उनकी भूमि से बेदखल य़ा अलग किये जाने से बचाता है।
✓ 2025 का पेसा महोत्सव विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।
✓ इसका उद्देश्य अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाना और अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय निकायों की क्षमताओं को बढ़ाना है।
RAS भर्ती 2026 (Daily Topic,Daily Test)
✓ आज का टेस्ट टॉपिक -
• Rajasthan Polity -
• राजस्थान लोक सेवा आयोग
• राज्य मानवाधिकार आयोग
• Daily Current affairs
( PIB + सुजस+ न्यूजपेपर)
• टेस्ट रात 8 बजे बाद कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
RAS भर्ती 2026(Daily Topic,Daily Test)
रिवीजन टेस्ट -' Rajasthan Polity'
आज का साप्ताहिक रिवीजन टेस्ट अपलोड हो गया है ( weekly test वाले भाग में मिलेगा)
Available Now 👉 RAS Exam Daily Test
Today's Test Update- ( RAS 2025 - 26 )
✓ आज का दिसम्बर माह का Current Affairs का टेस्ट अपलोड हो गया है।
( टेस्ट सीरीज में ' Monthly Test ' वाले भाग में मिलेगा )
Daily Topic Target सीरीज 👉 JOIN NOW
VDO परिणाम जारी 👍👍
सभी चयनितों को हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉
प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा -
✓ भारतीय प्रधान मंत्री ने अफ्रीका के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इथियोपिया की यात्रा की।
• यात्रा के मुख्य परिणामों पर एक नजर -
सर्वोच्च सम्मान:- प्रधान मंत्री को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया।
✓ समझौते: 8 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में एक डेटा सेंटर की स्थापना; G20 कॉमन फ्रेमवर्क के तहत ऋण पुनर्गठन के लिए समझौता आदि शामिल हैं।
✓ आर्थिक: -
• वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 550.19 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
• भारत का निर्यात 476.81 मिलियन अमेरिकी डॉलर और आयात 73.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध को काफी हद तक निर्यात-उन्मुख बनाता है।
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• Rajasthan Polity-
✓ टॉपिक - जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज
- Daily Current affairs
( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर)
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है ।
✓ ध्यान दें - कल शुक्रवार है जो हमेशा की तरह स्पेशल Current Affairs का दिन रहेगा, इसलिए कल दिसंबर माह के current affairs का टेस्ट होगा।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
भारत ने ध्रुव64/DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च किया है -
✓ ध्रुव64/DHRUV64 के बारे में: -
• यह भारत का पूरी तरह से स्वदेशी पहला 1.0 गीगाहर्ट्ज (GHz), 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
विकासकर्ता: माइक्रोप्रोसेसर विकास कार्यक्रम (MDP) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा।
भारत द्वारा विकसित अन्य माइक्रोप्रोसेसर: -
• शक्ति/SHAKTI (2018, IIT मद्रास),
• अजीत/AJIT (2018, IIT बॉम्बे),
• विक्रम/VIKRAM (2025, ISRO–SCL),
• तेजस64/TEJAS64 (2025, C-DAC)।
✓ अगली पीढ़ी के धनुष (Dhanush) और धनुष+ (Dhanush+) प्रोसेसर विकास के अधीन हैं।
• महत्त्व: भारत वैश्विक स्तर पर निर्मित होने वाले सभी माइक्रोप्रोसेसर का लगभग 20% उपभोग करता है।
अभ्यास “अभ्यास हरिमौ शक्ति-2025” -
✓ भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
✓ पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ( बीकानेर ) में 5 से 18 दिसंबर 2025 तक ।
अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन II
✓ यह अभ्यास 18 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी में चल रहा है
✓ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन II का दूसरा संस्करण आरंभ किया है।
✓ इसका मुख्य लक्ष्य जटिल शहरी युद्ध स्थितियों में संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है
अभ्यास ‘एकता 2025’ -
✓ आठवें संस्करण का आयोजन 15 से 17 दिसंबर 2025 को मालदीव में हुआ।
अभ्यास एकता -
परिचय: वर्ष 2017 में स्थापित, यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास है।
मुख्य उद्देश्य:-
इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री कमांडो के बीच अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, गतिविधियों में विशेष रूप से गोताखोरी अभियान, विशेष बल रणनीति और असममित युद्ध शामिल थे।
अन्य प्रमुख सैन्य अभ्यास:
✓ अभ्यास एकुवेरिन (भारत-मालदीव),
✓ अभ्यास मिलन (MILAN) (बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास),
✓ अभ्यास दोस्ती (भारत, श्रीलंका और मालदीव)।
✓ वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता -
• लोकसभा में आज परमाणु ऊर्जा के स्थायी उपयोग और उन्नति विधेयक, 2025 पेश किया गया।
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• Rajasthan Polity-
✓ टॉपिक - राज्यपाल , मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद
- Daily Current affairs
( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर)
• Daily टॉपिक टेस्ट में आज से नया विषय 'Rajasthan Polity' शुरू हो गया है, आप टॉपिक टारगेट पूरा करो, शाम को संबंधित टॉपिक के RPSC नवीनतम पैटर्न आधारित प्रश्नों का टेस्ट होगा।
• टेस्ट रात 8 बजे अपलोड होगा।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
हाल ही में आंध्र प्रदेश के कपड़े, पोंडुरु खादी को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है ।
पोंडुरु खादी: यह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के पोंडुरु गाँव में उत्पादित एक पारंपरिक हस्तनिर्मित सूती कपड़ा है, जिसे स्थानीय रूप से पटनुलु के नाम से जाना जाता है।
यह कपड़ा पहाड़ी कपास, पुनासा कपास या लाल कपास का उपयोग करके बनाया जाता है, ये सभी कपास श्रीकाकुलम क्षेत्र में ही पाए जाते हैं।
कपास की सफाई से लेकर कताई और बुनाई तक, पूरी उत्पादन प्रक्रिया हाथों से की जाती है, जिससे पारंपरिक कौशल संरक्षित रहते हैं।
पोंडुरु खादी की अनूठी विशेषताएँ:- वालुगा मछली के जबड़े की हड्डी का उपयोग करके कपास की सफाई करना एक विश्व स्तर पर अनूठी प्रथा है, जो केवल पोंडुरु खादी में ही पाई जाती है।
पोंडुरु भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ कताई करने वाले अभी भी 24 तीलियों वाले एकल-ध्रुवीय चरखे का उपयोग करते हैं, जिसे गांधी चरखा के नाम से जाना जाता है।
यह कपड़ा अपनी अत्यधिक उच्च धागा संख्या (यार्न काउंट), लगभग 100–120, के लिये जाना जाता है, जो इसकी बेहद बारीक गुणवत्ता को दर्शाती है।
ऐतिहासिक महत्त्व:
स्वतंत्रता-पूर्व काल में, महात्मा गांधी ने अपने जर्नल यंग इंडिया में पोंडुरु खादी के गुणों पर प्रकाश डाला था तथा इसे आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों से जोड़ कर प्रस्तुत किया था।
हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय (SC) ने निर्णय दिया है कि कोई भी जबरन या अनैच्छिक नार्कोटेस्ट असंवैधानिक है, और इसने वर्ष 2025 में पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें अमलेश कुमार बनाम बिहार राज्य (2025) मामले में ऐसी टेस्ट की अनुमति दी गई थी।
सारांश -
सर्वोच्च न्यायालय ने यह माना है कि जबरन नार्कोटेस्ट असंवैधानिक हैं, और इसने आत्म-आरोपण के खिलाफ सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों की पुष्टि की, जो अनुच्छेद 20(3) और 21 के तहत आते हैं।
यह निर्णय नैतिक मानकों, सहमति की आवश्यकताओं को मजबूत करता है और भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में ऐसी जांच तकनीकों के साक्ष्य मूल्य को सीमित करता है।
नार्कोटेस्ट क्या है ?
✓ नार्कोटेस्ट एक जाँच तकनीक है जिसमें आरोपी की हिचकिचाहट और संकोच को कम करने के लिये सोडियम पेंटोथाल जैसे सेडेटिव दवाएँ (बार्बिटुरेट्स – सेडेटिव‑हाइप्नोटिक दवाओं की श्रेणी) दी जाती हैं।
संवैधानिक संरक्षण: -
अनुच्छेद 20(3): किसी भी आपराधिक मामले में आरोपी व्यक्ति को "आत्म-दोषसिद्धि के विरुद्ध अधिकार" देता है, जिसका मतलब है कि किसी भी व्यक्ति को अपने खिलाफ गवाही देने के लिये मज़बूर नहीं किया जा सकता है।
अनुच्छेद 21: प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता और निजता के अधिकार की गारंटी प्रदान करता है तथा किसी व्यक्ति (आरोपी) की स्पष्ट सहमति के बिना ऐसा कोई भी परीक्षण (टेस्ट) इसका उल्लंघन है।
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• World Geography -
✓ टॉपिक - विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश
- Daily Current affairs
( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर)
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
✓ आज World Geography पूरी हो गई है। जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्न बनने की संभावना रहती है सभी को हमने टेस्टों में शामिल करने की कोशिश की है, रिवीजन में एकबार पुनः यदि कुछ शेष रहेगा तो उसे भी शामिल कर लेंगे।
✓ कल से नए विषय की शुरुआत की जाएगी।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
