ar
Feedback
Agri Commodities Market Updates 🍀

Agri Commodities Market Updates 🍀

الذهاب إلى القناة على Telegram

This Channel is created only for news and updates regarding agri commodities market, NCDEX Exchange and international commodities market. #NCDEX #MCX #Commodities #CommoditiesMarket #CommoditiesRates #InternationalCommoditiesMarket

إظهار المزيد
1 692
المشتركون
لا توجد بيانات24 ساعات
لا توجد بيانات7 أيام
لا توجد بيانات30 أيام
أرشيف المشاركات
#BreakingNews SEBI ने 7 एग्री कमोडिटीज के डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर पाबंदी बढ़ाई, पाबंदी एक साल बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक की गई Source : Zee Business

#BREAKING NCDEX पर ट्रेडिंग के समय में बदलाव । 14 अगस्त 2023 से सुबह 9 बजे की बजाय 10 बजे से शुरु होगी ट्रेडिंग ।

#BREAKING सरकार ने खाने के तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% घटाई.. रिफ़ाइंड सोया तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी 17.5% से घटाकर 12.5% किया…

Date : 12/06/2023 गेहूं (Wheat) पर 31 मार्च 2024 तक स्टॉक लिमिट लगी। थोक कारोबारियों के लिए 3000 मीट्रिक टन की लिमिट । खुदरा कारोबारियों के लिए 10 मीट्रिक टन की लिमिट । बिग चैन रिटेलर के लिए प्रत्येक आउटलेट के लिए 10 मिट्रिक टन और उनके डिपो पर 3000 मिट्रिक टन की लिमिट। प्रोसेसर के लिए उसकी वार्षिक क्षमता का 75% या मासिक क्षमता (x) वर्ष 2023-24 के बचे हुए महीनो की संख्या, इनमें से को भी कम हो , की लिमिट । OMSS के ज़रिए सरकार का 15 लाख टन गेहूं बेचने का ऐलान।

Source : Zee Business Date : 05/05/2023 ⚡️8 से 12 रुपए लीटर सस्ता हो सकता है खाने का तेल... खाद्य सचिव के साथ बैठक के बाद कंपनियों ने दाम घटाने पर जताई सहमति... #EdibleOil #Commodities #CommodityMarket

🔶पाम ऑयल नौ महीने के निचले स्तर पर आ गया है : मलेशियाई पाम तेल वायदा मई के अंत में MYR 3,300 प्रति टन से नीचे गिर गया, सितंबर 2022 के बाद से तीसरी मासिक गिरावट, मजबूत आपूर्ति और कम मांग के दबाव में। नकारात्मक वैश्विक संकेतों और चीन से खराब आंकड़ों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे एशिया में एक प्रमुख जैव ईंधन फीडस्टॉक के रूप में पाम तेल की मांग कम हो गई। इसके अतिरिक्त, कार्गो सर्वेक्षक संकेत देते हैं कि मलेशियाई निर्यात में मई में मामूली संकुचन देखा गया। आपूर्ति पक्ष पर, घरेलू उत्पादन अप्रैल में 20% -30% के बीच उछलने की उम्मीद है | राया छुट्टियों के दौरान हाल के निम्न स्तर से तेजी से पलटाव हो । कहीं और, इंडोनेशिया में बढ़ते उत्पादन स्तर से कमजोर घरेलू बाजार में अधिक आपूर्ति होने का अनुमान है। इसके अलावा उत्पादन का समर्थन करते हुए, नवीनतम पूर्वानुमान उम्मीद करते हैं कि आने वाले एल नीनो घटना से इस वर्ष कई दक्षिण पूर्व एशियाई केंद्रों के माध्यम से ताड़ के तेल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, हालांकि अगले वर्ष के लिए खतरे बने रहेंगे। 🔶इंडोनेशिया ने अप्रैल में 7,273.8 टन सुमात्रा रोबस्टा कॉफी बीन का निर्यात किया, जो सालाना आधार पर 46.7% गिर गया, स्थानीय सरकारी कार्यालय के आंकड़ों से पता चला । 🔶गेहूं दो साल के निचले स्तर पर आ गया है: अमेरिका में गेहूं का वायदा मजबूत आपूर्ति के कारण दिसंबर 2020 के बाद से सबसे कम 6 डॉलर प्रति बुशल के स्तर से नीचे चला गया। मास्को द्वारा हाल ही में अनाज निर्यात शुल्क में वृद्धि के बावजूद, आगामी विपणन वर्ष के लिए बंपर फसल के कारण रूसी बेंचमार्क कीमतों पर दबाव है। दुनिया के शीर्ष निर्यातक में विक्रेताओं ने कीमतों को कम कर दिया है क्योंकि मौजूदा रिकॉर्ड-उच्च फसल ने इन्वेंट्री को अनिश्चित स्तर तक बढ़ा दिया है। इस बीच, रूस 60 दिनों के लिए यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों से अनाज के निर्यात की गारंटी देने वाले सौदे का विस्तार करने पर सहमत हो गया, जिससे यूक्रेन की प्रमुख विदेशी बाजारों तक पहुंच बनी रही और अन्य प्रमुख उत्पादकों के साथ मूल्य प्रतिस्पर्धा बढ़ गई। मंदी के दबाव को जोड़ते हुए, यूएसडीए ने आगामी विपणन वर्ष के लिए कम फ़ीड और अवशिष्ट उपयोग के कारण वैश्विक मांग में गिरावट का अनुमान लगाया। 🔶सोयाबीन 1-1/2-वर्ष के निचले स्तर पर गिरा मई के अंत में सोयाबीन की कीमतें 13 डॉलर प्रति बुशल से नीचे चली गईं, जो दिसंबर 2021 के बाद से सबसे कम है, क्योंकि पर्याप्त आपूर्ति कम मांग की उम्मीदों के साथ मेल खाती है। यूएस के बढ़ते क्षेत्रों में अनुकूल मौसम ने देश की फसल की उम्मीदों में और सुधार किया, यूएसडीए के नवीनतम पूर्वानुमानों को जोड़ते हुए कहा कि 2023-24 विपणन वर्ष में देश की आपूर्ति बढ़ेगी। निकाय को यह भी उम्मीद है कि प्रमुख दक्षिण अमेरिकी क्षेत्रों में उच्च उत्पादन द्वारा संचालित इस अवधि में विश्व उत्पादन में काफी वृद्धि होगी। इस बीच, शीर्ष उपभोक्ता चीन में कम मांग के बारे में चिंताओं ने मंदी के दबाव को जोड़ा, जिसके परिणामस्वरूप आगामी विपणन चरण के लिए उच्च वैश्विक अंत वाले शेयरों का अनुमान लगाया गया। Source : Kedia Commodity Market Alerts (https://t.me/kediaadvisoryalerts)

NCDEX ने जीरा वायदा पर 2% का अतरिक्त मार्जिन , लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरफ लगाया। यह 12 मई 2023, शुक्रवार से लागू होगा ।

- क्रूड सोयाबीन ऑइल और क्रूड सनफ्लावर ऑइल पर इम्पोर्ट ड्यूटी छूट 31 मार्च तक - उसके बाद TRQ कोटे के तहत ड्यूटी में छूट वापस का लाभ नहीं - लागू होगी 5.5% इम्पोर्ट ड्यूटी #ImportDuty #EdibleOil @ZeeBusiness @dgftindia

MCX पर कॉटन वायदा की Re-Entry: MCX पर आज से फिर शुरू होगा कॉटन का वायदा कारोबार… कीमतों में जोरदार तेजी के बाद पिछले साल अगस्त में लगी थी रोक |

#FCI देशभर में 30 Lakh MT गेहूं जारी करेगी 🔸25 #LMT का ई-ऑक्शन होगा 🔸2 LMT राज्यों को दिया जाएगा 🔸3 LMT PSUs, केंद्रीय भंडार, NAFED के जरिए जारी होगा 🔸₹2350 का रिजर्व प्राइस रखा गया

कपास का #Duty फ्री इंपोर्ट कोटा बढ़ा अब 51000 टन कपास का ड्यूटी फ्री #Import हो सकेगा 2023 के लिए फ्री इंपोर्ट कोटा 419 मीट्रिक टन था

#RBD #PalmOil, पामोलीन के फ्री #Import की समय सीमा बढ़ी 🔸अगले आदेश तक जारी रहेगा फ्री इंपोर्ट 🔸31 #December को खत्म हो रही थी फ्री इंपोर्ट की समय सीमा 🔸उड़द, तूर के लिए #Duty फ्री इंपोर्ट की सीमा बढ़ी 🔸31 #March, 2024 तक जारी रहेगी छूट

#BreakingNews 🔸7 #CommodityTrading पर लगे बैन को 1 साल और बढ़ाया गया 🔸दिसंबर 2023 तक कमोडिटी ट्रेडिंग पर बैन लगा रहेगा 🔸महंगाई के चलते कमोडिटी ट्रेडिंग पर बैन लगा था 🔸दिसंबर 2021 में सरकार ने लगाया था बैन 🔸सोयाबीन, सोया तेल सहित 7 कमोडिटी के वायदा पर लगी थी रोक

Source: Zee Business Date: 3 November 2022 US Federal Reserves: लगातार चौथी बार इंटरेस्ट रेट में 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी : US Federal Reserve: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार चौथी इंटरेस्ट रेट में 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। फेडरल प्रमुख जेरोम पॉवेल ने उस संभावना से इनकार कर दिया कि फेड इंटरेस्ट रेट हाइक पर विराम लगाने जा रहा है। महंगाई को कंट्रोल करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार चौथी बार इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की है। बाजार के अनुमान के मुताबिक, इंटरेस्ट रेट में 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद इंटरेस्ट रेट 3.25 से 4 फीसदी के दायरे में आ गया है, जो जनवरी 2008 के बाद सबसे उच्च स्तर है। फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल की तरफ से जो बयान जारी किया गया उसमें कहा गया कि वह महंगाई को कंट्रोल में लाने के लिए अपने अप्रोच में बदलाव करेगा। अभी इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी जारी रहेगी : जेरोम पॉवेल ने इस अनुमान को सिरे से खारिज किया कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी को फिलहाल रोकने जा रहा है. हालांकि, अगली 1-2 बैठक में इसकी रफ्तार में कमी आने की संभावना है। अमेरिका में महंगाई दर इस समय 40 सालों के उच्चतम स्तर पर है। सितंबर में वहां खुदरा महंगाई दर सालाना आधार पर 8.2 फीसदी रही। यूरोप में महंगाई 10.7 फीसदी पर पहुंची : इस समय पूरी दुनिया महंगाई से तबाह है। इसे कंट्रोल में लाने के लिए दुनियाभर के सेंट्रल बैंक इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कर रहे हैं । अक्टूबर के महीने में यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने इंटरेस्ट रेट में 75 बेसिस प्वाइंट् की बढ़ोतरी की थी। यूरोपियन जोन में सितंबर के महीने में महंगाई दर 9.9 फीसदी रही थी और अक्टूबर में महंगाई दर 10.7 फीसदी पर पहुंच गई थी । अमेरिकी बाजार में गिरावट : फेडरल रिजर्व के एक्शन के बाद अमेरिकी बाजार पर दबाव है। डाओ जोन्स में 1.55 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। S&P 500 में 2.5 फीसदी और नैसडैक में 3.36 फीसदी की गिरावट है ।इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख सकता है। SGX निफ्टी सुबह के 6.25 बजे 152 अंकों की गिरावट यानी 0.84 फीसदी फिसल कर 18010 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Date: 31-10-2022 Source: ZBizExclusive 🔸एग्री फ्यूचर्स दोबारा शुरू करने पर 15-20 दिनों में रिपोर्ट संभव 🔸तेल-तिलहन समेत 7 #Commodity का वायदा शुरू करने पर होगा फैसला 🔸पिछले साल 7 एग्री वायदा पर लगी थी रोक

#BreakingNews | Source: ZeeBusiness केबिनेट की प्रेस कांफ्रेंस में 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोत्तरी को मंजूरी 🔸सरसों की MSP में ₹400/क्विंटल की बढ़ोतरी 🔸चने की MSP में ₹105/क्विंटल की बढ़ोतरी 🔸जौ की MSP में ₹100/क्विंटल की बढ़ोतरी 🔸गेहूं की MSP में ₹110/क्विंटल की बढ़ोतरी 🔸मसूर की MSP में ₹500/क्विंटल की बढ़ोतरी 🔸 सैफलॉवर की MSP में ₹209/क्विंटल की बढ़ोत्तरी