CGPSC IQ
الذهاب إلى القناة على Telegram
cgpsc; SSB Daily current affairs English, Hindi, PDF And YouTube videos 🩸 with Anil 🩸 contact - @anilkaush Mains writing group https://t.me/cgpscq
إظهار المزيدلم يتم تحديد البلدالفئة غير محددة
666
المشتركون
-124 ساعات
+477 أيام
+20030 أيام
أرشيف المشاركات
667
...क्योंकि अंत में सिर्फ परिणाम देखे जाएंगे
आप अपनी नाकामी छुपाने के लिए हजार बहाने बना सकते हैं, लेकिन दुनिया में बहानों की कोई कीमत नहीं होती। आप कह सकते हैं कि माहौल खराब था, परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं थीं, पैसे नहीं थे, समय नहीं मिला या किस्मत साथ नहीं थी। इन बातों से शायद कुछ देर के लिए मन को तसल्ली मिल जाए, लेकिन जिंदगी की दिशा नहीं बदलती। दुनिया आपके बहाने सुनकर रुकने वाली नहीं है। न उसे आपकी मजबूरियों से कोई फर्क पड़ता है, न आपकी कहानी सुनकर वह आपको सफल मान लेगी। दुनिया आपकी वजहें नहीं, आपके नतीजे देखती है।
हम अक्सर अपनी असफलता का दोष परिस्थितियों, परिवार, पढ़ाई, माहौल संसाधनों और भाग्य पर डाल देते हैं, क्योंकि यह स्वीकार करना सबसे कठिन होता है कि कहीं न कहीं कमी हमारे भीतर भी थी। शायद हमने उतना अनुशासन नहीं दिखाया, जितना लक्ष्य की मांग थी। शायद हमने उतना त्याग नहीं किया, जितना जरूरी था। शायद निरंतरता टूटती रही, समय बर्बाद होता रहा और हम खुद से उतने ईमानदार नहीं रहे, जितना होना चाहिए था। सच यह है कि बहाने हमें दुनिया से नहीं, खुद से बचाते हैं। लेकिन जब तक हम अपनी कमियों को स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक उन्हें सुधार भी नहीं पाएँगे।
एक बार बिल्कुल ईमानदारी से खुद से पूछिये-क्या मैंने समय रहते तैयारी शुरू की? क्या सच में अपने हर दिन का सही इस्तेमाल किया? क्या मैंने हर दिन अनुशासन के साथ पढ़ाई की? क्या मैंने शुरुआत से अंत तक प्रोग्राम/कोर्स को पूरी ईमानदारी से फॉलो किया? क्या मैंने सोशल मीडिया, रील्स से दूरी बनायी? क्या मैंने पिछली गलतियों से सीख ली? क्या मैंने हर दिन अपना टास्क पूरा किया? क्या मैंने हर दिन उत्तर लिखे? क्या मैने हर दिन रिवीजन किया? क्या मैंने उतनी मेहनत की, जितनी सफलता के लिए जरूरी थी? इन सवालों के जवाब हमारे भीतर कहीं न कहीं पहले से मौजूद होते हैं। हम उन्हें जानते हैं, लेकिन स्वीकार नहीं करना चाहते, क्योंकि सच्चाई हमारे अहंकार को चोट पहुँचाती है।
अगर बार-बार मेहनत करने के बावजूद कटऑफ क्लियर नहीं हो रही या चयन नहीं हो रहा, तो हर बार किस्मत को दोष देने से पहले एक बार खुद के प्रयासों का कठोरता से मूल्यांकन कीजिए। आखिर कुछ तो कमी है, जिसे सुधारने की जरूरत है। हो सकता है समस्या आपकी क्षमता में नहीं, बल्कि आपकी रणनीति, अनुशासन, निरंतरता, समय प्रबंधन या तैयारी की ईमानदारी में हो। हर बार परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराना आपको उस हिस्से से दूर कर देता है जिसे वास्तव में आपके हाथों से बदला जा सकता है। किस्मत आपके नियंत्रण में नहीं है, हालात हमेशा आपके नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन अपनी मेहनत, अनुशासन, समय और तैयारी पर आपका नियंत्रण जरूर है।
आपको हर बार नई रणनीति, नया स्रोत या नया बहाना नहीं चाहिए; कई बार आपको सिर्फ उसी लक्ष्य के प्रति पहले से अधिक ईमानदार और अनुशासित होने की जरूरत होती है। इसलिए समय रहते संभल जाइए। अपनी कमियों का मूल्यांकन कीजिए और उन्हें सुधारने में पूरी ताकत लगा दीजिए। दूसरों को यह साबित करने में समय मत लगाइए कि आप सही थे; खुद को यह साबित करने में समय लगाइए कि आप बेहतर बन सकते हैं। क्योंकि जिंदगी बार-बार मौके नहीं देती।
याद रखिए बहाने आपको कुछ समय के लिए सुकून दे सकते हैं, लेकिन केवल आपकी ईमानदार मेहनत ही आपकी जिंदगी बदल सकती है। दुनिया आपकी कहानी नहीं, आपका परिणाम याद रखेगी। इसलिए अबकी बार बहाना नहीं… तैयारी बदलिए, तरीका बदलिए और नतीजा बदलिए क्योंकि अंत मे लोग सिर्फ आपका परिणाम देखेंगे।
667
ओडिशा के संबलपुर में देश का 51वां डॉप्लर वेदर रडार शुरू
उद्देश्य - रडार पश्चिमी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम की सटीक जानकारी देगा।
छत्तीसगढ़ का पहला डॉप्लर वेदर रडार
स्थापित -रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर
प्रकार - सी-बैंड डॉप्लर वेदर रडार
667
🔲20वें एशियाई खेल 2026
◼️मेजबान: आइची-नागोया, जापान
◼️आयोजन: 19 सितंबर - 4 अक्टूबर 2026
◼️शुभंकर : होनोहोन (अर्थ "लौ" या "ज्वाला")
◼️भारतीय दल के शेफ डी मिशन : सहदेव यादव
◼️भारत के ध्वजवाहक: मनु भाकर (निशानेबाजी) और पवन सहरावत (कबड्डी टीम के कप्तान)
नोट - पहले ध्वजवाहक के रूप में तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉटपुट) के नाम की घोषणा हुई थी, किंतु बाद में पवन सहरावत बने।
◼️भारतीय दल का आकार: 496 खिलाड़ी
◼️भारत की तरफ से सबसे बड़ा दल : एथलेटिक्स (79 खिलाड़ी)
◼️नए खेलों का डेब्यू: फ्रीस्टाइल BMX, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA), पैडेल, सर्फिंग, टेकबॉल और वर्चुअल ताइक्वांडो
◼️हटाए गए खेल: इस बार शतरंज (Chess), ड्रैगन बोट रेसिंग, रोलर स्केटिंग और ओपन वाटर स्विमिंग
◼️2023 की मेजबानी: हांगझोउ, चीन
◼️2030 की मेजबानी: दोहा, कतर
◼️2034 की मेजबानी: रियाद, सऊदी अरब
Prilms cgpsc IQ join paid batch
667
हेमबती नाग
चयन - स्कूल इंडिया टीम जगह पक्की की
प्रतिनिधित्व - अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल जूडो प्रतियोगिता
खेल - जूडो
जिला - कोंडागांव
चयन ट्रायल - 40 किलोग्राम वजन वर्ग
ISF वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026
आयोजन - 3 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026
मेजबान देश व शहर: रियो डी जेनेरियो, ब्राजील
667
🔲11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2026
◼️मनाया जाएगा : 23 सितंबर 2026
◼️आयोजन: नागपुर (महाराष्ट्र) में
◼️टैगलाइन : एक स्वास्थ्य, एक भविष्य
◼️थीम (विषय): "स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद"
667
NOTE
साथियों, पिछले 62 दिनों से मैं आप सभी को डेली करेंट अफेयर्स पूरी तरह से Free दे रहा था। लेकिन अनुभव यह रहा कि फ्री की चीज़ की लोग अक्सर कद्र नहीं करते और सीरियस होकर नहीं पढ़ते।
इस कंटेंट को तैयार करने में बहुत समय और रिसर्च लगती है। कंटेंट की सही वैल्यू बनी रहे और ग्रुप में केवल पढ़ने वाले छात्रों का एक बेहतरीन माहौल रहे—इसीलिए इसे Paid किया जा रहा है। जिनको यह कंटेंट वैल्यूएबल लग रहा हो, वे इस बैच से जुड़ सकते हैं।📕अक्टूबर से दिसंबर पूरे 3 महीने का करेंट अफेयर्स कराया जाएगा मात्र ₹199 प्रथम 20 विद्यार्थी के लिए उसके बाद 299 रुपए हो जाएंगे CG PSC तथा SSB अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी इस बैच में मुख्य रूप से क्या मिलेगा?
daily करेंट quize कराए जाएंगे हिंदी में 🩸डेली करेंट अफेयर्स pdf नोट्स हिंदी ,english 🩸daily करेंट मेंस oriented क्वेश्चन जो करेंट से बनते है जैसे- योजना ,orgnization आदि 🩸20 july से आजतक के करेंट pdf हिंदी ,इंग्लिश देंगे IQ वाला 🩸यूट्यूब video daily सभी के लिए रहेंगे ।फायदा
1 सभी करेंट एक ही जगह प्राप्त होगी 2 भटकाव से राहत मिलेगी 3 समय की बचत करेंट खोजने में बहुत समय निकल जाती है । 4 छत्तीसगढ़ orinentd फिल्टर content 5 नोट्स बनाने की झंझट खत्म पेमेंट के बाद प्राइवेट ग्रुप में जोड़ा जाएगा 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 करेंट अफेयर्स बैच डिटेल्स - Click Here demo Quize pdf text 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 📱रजिस्ट्रेशन के लिए टेलीग्राम नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। 👇👇👇👇👇👇👇👇 @anilkaush
667
+1
17 ko dala gya tha purane student to krlete hai nye student ke liye ye bhi yad nhi rhta
