ar
Feedback

لا تقع ضحية للمخادعين! تيليمتريو يكتشف ويُميّز هذه القنوات 👉 إذا كنت تريد رؤية العلامة، اشترك

CGPSC IQ

CGPSC IQ

الذهاب إلى القناة على Telegram

cgpsc; SSB Daily current affairs English, Hindi, PDF And YouTube videos 🩸 with Anil 🩸 contact - @anilkaush Mains writing group https://t.me/cgpscq

إظهار المزيد
لم يتم تحديد البلدالفئة غير محددة
685
المشتركون
-124 ساعات
+247 أيام
+14330 أيام
أرشيف المشاركات
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 सितम्बर 2026 cgpsc IQ Anil छत्तीसगढ़ , राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स टेलीग्राम -https://t.me/cgpscvyapmiq
छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्री का दर्जा दिया संजय अग्रवाल – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग अजय शुक्ला – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड शरद अवस्थी – उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण
तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला सम्मान
तेन्दूपत्ता संग्रहण दर: ₹4,000 से बढ़कर ₹5,550 प्रति मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण: 13.85 लाख+ मानक बोरा सीधा भुगतान: 11.15 लाख+ संग्राहकों को ₹734 करोड़+ का सीधा भुगतान छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण योजना उद्देश्य: वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को आर्थिक मजबूती, सामाजिक सुरक्षा ,स्वास्थ्य सुरक्षा (चरणपादुका) प्रदान करना।
साक्षरता पखवाड़ा अभियान (छत्तीसगढ़)
आयोजन: 1 से 15 सितंबर उद्देश्य: 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाना। रणनीति: स्वयंसेवी शिक्षकों का पंजीकरण और 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी
वसुंधरा सम्मान
प्राप्तकर्ता -राजेश गनोदवाले
Apple के नए CEO 🍎
नाम: जॉन टर्नस
कहो कालिदास" पुस्तक का विमोचन
लेखक: युगल जोशी। विषय: कालिदास का जीवन एवं साहित्य। कालिदास: "भारत का शेक्सपियर"। प्रमुख रचनाएँ: कुमारसंभव, रघुवंश, मेघदूत, ऋतुसंहार, मालविकाग्निमित्रम्, विक्रमोर्वशीयम्, अभिज्ञानशाकुन्तलम
। World Nomad Games 2026
क्रम -6 वा स्थान: बिश्केक, किर्गिस्तान। आयोजन 31 अगस्त – 6 सितंबर 2026। फोकस: घुमंतू संस्कृति और पारंपरिक खेल।
टेनिस हॉल ऑफ़ फ़्रेम' में शामिल रोजर फेडरर मैरी कैरिलो
'गोल्लाल गुड़ी मंदिर'
अवस्थित - तेलगाना घोषित - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा 'राष्ट्रीय महत्व का स्मारक' शैली व काल: यह 12वीं शताब्दी का काकतीय-युगीन 'त्रिकुटालय' शैली का शिव मंदिर है। स्थान: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'रामप्पा मंदिर' के पास स्थित है।
 किशन महाराज जयंती
पद्म विभूषण से भी सम्मानित पंडित किशन महाराज बनारस घराने के सुप्रसिद्ध तबला वादक थे। वे तबले के उस्ताद होने के साथ साथ मूर्तिकार, चित्रकार, वीर रस के कवि और ज्योतिष के मर्मज्ञ भी थे।
🔲16वां एयरो इंडिया शो 2027 ◼️
आयोजन तिथि - 8-12 फरवरी 2027 ◼️स्थान: येलाहांका वायु सेना स्टेशन, बेंगलुरु ◼️आयोजक: रक्षा मंत्रालय का रक्षा उत्पादन विभाग ◼️क्या हैं - एशिया के सबसे बड़े एयर शो ◼️विशेषता: भारतीय वायु सेना और अंतरराष्ट्रीय टीमों द्वारा शानदार हवाई प्रदर्शन।
🔲18th BRICS 2026 शिखर सम्मेलन ◼️
आयोजित - 12-13 सितंबर 2026 (नई दिल्ली में) ◼️अध्यक्षता - भारत ◼️लोगो प्रेरित - राष्ट्रीय फूल कमल (Lotus) से ◼️विषय (Theme): "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" ◼️11 सदस्य देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका (5 संस्थापक ) + 6 नए देश : मिस्र (इजिप्ट), इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया
🔲पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 ◼️
आयोजन 14 से 28 फरवरी 2027 ◼️मेजबानी - भारत (श्रीलंका को हटाने के बाद)
🔲ग्लाइड बम ‘खगंतक-243’ का परीक्षण ◼️
परीक्षण - भारतीय वायुसेना (IAF) ने ◼️तिथि - 2 सितंबर 2026 ◼️डिजाइन और विकसित - स्वदेशी रूप ◼️मारक क्षमता: 140-180 किलोमीटर ◼️परीक्षण मंच - सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान से ◼️विकासकर्ता: JSR Dynamics (भारतीय रक्षा कंपनी)

4 सितंबर करंट अफेयर

एलेना मिश्रा 💡
एलेना मिश्रा 💡

PRESS_NOTIFICATION_STATE_SERVICE_EXAMINATION_2025_MAINS_03_09_2026.pdf

photo content

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगनॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)दूरभाष 0771-2331524, फैक्स-0771- 2446556 वेबसाईट: www.psc.cg.gov.inक्रमांक 207/04/2026/प.गो.रायपुर, दिनांक 03/09/2026-: प्रेस
विज्ञप्ति :-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्राप्त पत्रों तथा कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अभ्यर्थियों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है, कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से वांछित संख्या से कम अभ्यर्थियों का त्रुटिपूर्ण चिन्हांकन किया गया है तथा कुछ प्रश्न-पत्रों हेतु पुनर्मूल्यांकन की मांग की जा रही है। आयोग उक्त संदर्भ में अभ्यर्थियों को सूचित करता है कि –राज्य सेवा परीक्षा-2025 हेतु जारी विज्ञापन की कंडिका 3(iv) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रक्रिया नियम की कंडिका 7 के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षाओं के प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। राज्य सेवा परीक्षा सहित अनेक लिखित परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण चिन्हांकित अभ्यर्थियों की संख्या वांछित संख्या से कम हो सकती है। राज्य सेवा परीक्षा-2025 के संदर्भ में भी यही स्थिति निर्मित हुई है, जिसके कारण 795 अभ्यर्थियों के स्थान पर कुल 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित हुए हैं।विज्ञापन की कंडिका 11(v) के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। अतः किसी भी प्रश्न-पत्र के संदर्भ में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना जैसी कोई प्रक्रिया संभव नहीं है।चयन परिणाम जारी होने के पश्चात प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची तथा मुख्य परीक्षा के कट-ऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं, साथ ही अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा के ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक व प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर अपने परीक्षा परिणाम के संदर्भ में आश्वस्त हो सकते हैं।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा समस्त लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अत्यंत गंभीरता तथा निष्पक्षता के साथ विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से करवाया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के संदर्भ में विशेष तथ्य यह है कि उक्त परीक्षा हेतु प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो कि पूरी तरह पहचान रहित होती है, जिससे मूल्यांकन कार्य में संलग्न किसी भी व्यक्ति के लिए यह जान पाना संभव नहीं होता है, कि कौन सी उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी से संबंधित है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता शामिल होते हैं। उक्त पूर्ण स्थापित एवं पूर्णतः सुरक्षित तथा सिद्ध प्रक्रियाओं, प्रक्रिया नियमों एवं निर्देशों के माध्यम से मूल्यांकन की शुचिता गोपनीयता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे फैलायी जा रही भ्रामक जानकारियों से प्रभावित हुए बिना आयोग के प्रक्रिया नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप की जाने वाली प्रक्रियाओं के संदर्भ में सुनिश्चित हो कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्णतः नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप सही-सही की गई है।(माननीय अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित)अवर सचिवछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगनवा रायपुर

भादो कृष्णपक्ष अश्टमी को आठे कन्हैया
भादो कृष्णपक्ष अश्टमी को आठे कन्हैया

ICC WOMEN champion's trophy 2027 Venue-: india
ICC WOMEN champion's trophy 2027 Venue-: india

गोल्ललाला गुडी मंदिर राष्ट्रीय महत्व का स्मारक+++ तेलंगाना+++
गोल्ललाला गुडी मंदिर राष्ट्रीय महत्व का स्मारक+++ तेलंगाना+++