CGPSC IQ
الذهاب إلى القناة على Telegram
cgpsc; SSB Daily current affairs English, Hindi, PDF And YouTube videos 🩸 with Anil 🩸 contact - @anilkaush Mains writing group https://t.me/cgpscq
إظهار المزيدلم يتم تحديد البلدالفئة غير محددة
681
المشتركون
+224 ساعات
+337 أيام
+18230 أيام
أرشيف المشاركات
681
लोक नृत्यों में जीवंत छत्तीसगढ़ की संस्कृति
छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, परंपरा, आस्था और लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।
लोक नृत्यों से जुड़ी रोचक परंपराएं छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और खास बनाती हैं।
681
जल संरक्षण के संकल्प से छत्तीसगढ़ ने भूजल संरक्षण में रचा इतिहास। जनभागीदारी, किसानों की सहभागिता और जल संरचनाओं के संरक्षण से भूजल की तस्वीर बदल रही है।
681
युवा शक्ति, नई उड़ान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी है, जिसके तहत 5 वर्षों में ₹500 करोड़ खर्च कर 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर विकसित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से युवाओं को कौशल से सीधे औपचारिक रोजगार की राह मिलेगी।
सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल, अवसर और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है।
681
‘सेवा संकल्प अभियान’ जन-जन तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ
सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित कर रही है। इस अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार का यह अभियान शासकीय सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने और जनकल्याण व जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
681
सामाजिक क्रांति के कवि — गिरिवरदास वैष्णव जी
1897 में मांचाभाठ में जन्मे गिरिवरदास वैष्णव जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से अंग्रेजी शासन, अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामंत प्रथा का विरोध किया। उनकी प्रमुख रचनाओं में छत्तीसगढ़ी सुराज, मजदूरन के मरना, हरिजन के हत्या, बुढ़वा बिहाव आदि शामिल हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक चेतना और बदलाव की स्पष्ट आवाज सुनाई देती है। साहित्य के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक करने और नई सोच की राह दिखाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
681
1. श्रेणी बदलाव (Category Migration) का नियम
CGPSC में यदि आपने Prelims में OBC कट-ऑफ (रियायती अंक) का लाभ लेकर क्वालिफाई किया है, तो आपको मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने की अनुमति आपकी अपनी श्रेणी (OBC) में ही मिलती है।
अगर आपने आयु, अंक या किसी अन्य छूट का लाभ लिया है: तो आप पूरी प्रक्रिया में केवल OBC सीट के लिए ही दावेदार रहेंगे। आप General (UR) सीट पर शिफ्ट नहीं हो सकते।
2. General (UR) सीट पर चयन कब संभव है?
CGPSC के नियमों के अनुसार, यदि कोई OBC अभ्यर्थी अंतिम मेरिट सूची (Mains + Interview) में इतने अंक ले आता है कि उसके अंक Unreserved (General) के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक या बराबर हों, तो उसे General सीट पर जगह मिल सकती है, लेकिन केवल तभी जब:
उसने उम्र (Age Limit) में कोई छूट न ली हो।
भर्ती के किसी भी चरण में अनारक्षित वर्ग के लिए तय मानकों में कोई विशेष छूट न प्राप्त की हो।
आसान शब्दों में अंतर (CG SI vs CGPSC Mains):
CG SI (पुलिस भर्ती): यदि Pre या शारीरिक माप में OBC Cut-off/छूट ले ली है, तो आगे हमेशा OBC श्रेणी ही मानी जाएगी।
CGPSC Mains: Pre आपने OBC Cut-off से निकाला हो, तब भी यदि Mains + Interview मिलाकर आपके कुल अंक इतने बेहतरीन आते हैं कि आप बिना किसी छूट के General कट-ऑफ को पार कर लेते हैं, तो अंतिम परिणाम में आपको UR (General) मेरिट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। अन्यथा आपका चयन OBC की निर्धारित सीटों के तहत ही होगा।
हर psc Aspirant के लिए........💡💡
681
🚨अगर 1980 में चले ही गए हो तो
वो sarkari नौकरी जो पकड़ कर देते थे
उसको लेकर ही वापस आना
2026 में कॉम्पिटिशन ज्यादा है ..
