ar
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

الذهاب إلى القناة على Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

إظهار المزيد
267
المشتركون
لا توجد بيانات24 ساعات
-37 أيام
-330 أيام
أرشيف المشاركات
photo content
+6

Bio.notes.pdf

सन 1857 की क्रान्ति के महानायक मंगल पांडे ने सर्वप्रथम अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूँका था. उन्होंने अपनी हिम्मत
सन 1857 की क्रान्ति के महानायक मंगल पांडे ने सर्वप्रथम अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूँका था. उन्होंने अपनी हिम्मत और हौसले के दम पर समूची अंग्रेज़ी हुकूमत के सामने चुनौती पेश की थी. भारत माँ के वीर सपूत की जयंती पर शत-शत नमन🙏

🏸🇮🇳 भारत की शटल क्वीन पी. वी. सिंधु ने रचा इतिहास! 🇮🇳🏸 पी. वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब
🏸🇮🇳 भारत की शटल क्वीन पी. वी. सिंधु ने रचा इतिहास! 🇮🇳🏸 पी. वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ वे जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 🏆 फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए गर्व का क्षण है और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती खेल शक्ति का एक और प्रमाण है। 🇮🇳✨

मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी ओलंपिक पदक विजेता म
मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को आगामी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों दिग्गज एथलीट 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में 126-सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की। मीराबाई लगभग एक दशक से भारत की अग्रणी भारोत्तोलक रही हैं। उन्होंने 2021 के तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता और उसके बाद 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, लवलीना बोरगोहेन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य और 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा ▪️'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला ▪️कार्
वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा ▪️'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला ▪️कार्तिक आर्यन और ममूटी को 'चंदू चैंपियन' और 'ब्रह्मयुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) चुना गया ▪️यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार मिला ▪️रणदीप हुड्डा ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के साथ नए (डेब्यू) निर्देशक का पुरस्कार मिला ▪️सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार 'भंगार' को मिला; 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला ▪️राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ब्लॉकबस्टर फिल्में 'कल्कि 2898 एडी', 'पुष्पा: द रूल पार्ट-02', 'स्त्री 2' और 'अमरन' छाई रहीं

विक्रम-वन ने आगमन मिशन के तहत श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे 450 किलोमीटर की कक्षा में पेलोड सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके स
विक्रम-वन ने आगमन मिशन के तहत श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे 450 किलोमीटर की कक्षा में पेलोड सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके साथ ही भारत, स्काईरुट एयरोस्पेस द्वारा निजी क्षेत्र में उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बना है।

👉ऑलराउंडर क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का निधन 1. नीति आयोग ने इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। बड़े राज्यों में गुजरात पहले, महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे। पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा। इंडेक्स में राज्यों का मूल्यांकन बुनियादी ढांचा, व्यापारिक माहौल, सरकारी नीतियां और नियामक सुगमता समेत 8 मानकों के आधार पर किया गया है। 2. ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेस्टइंडीज के सोबर्स ने 93 टेस्ट में 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में उनकी नाबाद 365 रन की पारी 36 साल तक टेस्ट क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड रही। 3. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की घोषणा की। इसका उद्देश्य ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों के बीच AI विकास और AI गवर्नेस को बढ़ाना है। इस संगठन में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया समेत 30 देश शामिल हुए हैं। स्वास्थ्य 4. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने फैटी लि वर की गंभीर बीमारी MASH के इलाज के लिए वेगोवी इंजेक्शन को मंजूरी दी है। यह देश की पहली स्वीकृत GLP-1 थेरेपी है। क्लिनिकल ट्रायल में 63% मरीजों में लि वर की सूजन कम हुई। यह दवा लिवर की चर्बी व सूजन कम करने में मदद करती है। अर्थव्यवस्था 5. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया लॉन्च की। यह 120 अरब डॉलर के देश के डिजिटल वाणिज्य क्षेत्र का पहला राष्ट्रीय मंच है। इससे उद्योग, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को साथ लाकर डिजिटल व्यापार के नियमों को बेहतर बनाया जाएगा। 6. वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज का संशोधित डेटा जारी करेगा। इसमें आधार वर्ष 2011-12 की जगह 2022-23 कर दिया गया है। पहली बार आयरन ओर को नौवें क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही, कोयले के आंकड़ों में अब केवल रॉ कोल को शामिल किया जाएगा, ताकि दोहरी गिनती से बचा जा सके। कोर सेक्टर के आंकड़ों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में लगभग 40% योगदान होता है।

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर (12 जून से 15 जुलाई) 18 हजार 953 शिविर आयोजित 10 हजार 564 सेवा शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में ज
ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर (12 जून से 15 जुलाई) 18 हजार 953 शिविर आयोजित 10 हजार 564 सेवा शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा 08 हजार 389 सेवा शिविरों से शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया

♦️सम्मेलन जयपुर में हाल ही में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्शंस, मीडिया एंड वोटर एजुकेशन' का आयोजन IIDEM नई दिल्ली और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर संस्थानों के सहयोग से किया।

वन नेशन, वन टाइम’ की ओर बड़ा कदम, व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी आधारित IST नेटवर्क का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सा
वन नेशन, वन टाइम’ की ओर बड़ा कदम, व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी आधारित IST नेटवर्क का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को बेंगलुरु के जक्कूर स्थित रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड्स लेबोरेटरी (RRSL) में ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी’ आधारित भारतीय मानक समय (IST) वितरण प्रदर्शन नेटवर्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ‘वन नेशन, वन टाइम’ पहल के तहत शुरू किया गया यह नेटवर्क पूरे देश में एक समान, अत्यधिक सटीक और सुरक्षित समय प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के जरिए भारत को समय निर्धारण के लिए GPS जैसे विदेशी स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे देश की डिजिटल अवसंरचना (Digital Infrastructure) अधिक सुरक्षित होगी और साइबर हमलों तथा डेटा में छेड़छाड़ जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी।

👉ईसीआई ने पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में “हितधारकों को
👉ईसीआई ने पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में “हितधारकों को जोड़ना, लोकतंत्र को मजबूत करना: चुनावों में मीडिया की भूमिका” विषय पर पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित किया

नीति आयोग ने जारी किया 'बायोइकोनॉमी रोडमैप 2035' 1. नीति आयोग ने भारत को 2035 तक दुनिया की शीर्ष तीन बायो टेक्नोलॉजी शक्तियों में शामिल करने के लिए एक रोडमैप जारी किया है। इसके तहत ₹50,000 करोड़ का 'बायोइकोनॉमी ग्रोथ फंड' बनाने का प्रस्ताव है। रिपोर्ट का लक्ष्य भारत की बायोइकोनॉमी को 2025 के $195.3 बिलियन से बढ़ाकर 2035 तक $691 बिलियन करना है। इसमें बायो-मैन्युफैक्चरिंग के लिए छह राष्ट्रीय मिशन शुरू करने की बात कही गई है। 2. ऊर्जा मंत्रालय ने कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE-III) नॉर्म्स का मसौदा जारी किया है। ये नियम CAFE- ॥ नॉर्म्स की जगह लेंगे। नए नियमों के तहत ईंधन खपत के लक्ष्य को 3.996 लीटर / 100 किमी से घटाकर 3.3273 लीटर / 100 किमी करने का प्रस्ताव है। पहली बार इथेनॉल, बायो-फ्यूल और कंप्रेस्ड बायो-गैस की कार्बन-न्यूट्रलिटी को भी इन मानकों में मान्यता दी जाएगी। 3. भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान में 'ऑपरेशन साउदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगी। यह चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास है। इसमें कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) के लगभग 25 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। 4. केंद्र सरकार ने संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पांच नए विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। इनमें आयकर संशोधन, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि और एमएसएमई विकास से जुड़े संशोधन शामिल हैं। इसके अलावा, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक भीपेश कियाजाएगा 5. भारतीय वायु सेना ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 में भाग लेगी। यह अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन और अन्य स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सहित 20 देशों की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी, जिसमें लगभग 100 लड़ाकू विमान और 2,500 सैन्य कर्मी शामिल होंगे। 6. लियोनेल मेसी 3 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले दुनिया के पहले कप्तान बनने वाले हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल जीतने के बाद अर्जेंटीना ने फाइनल पहुंच गई है। बतौर खिलाड़ी की बात करें, तो मेसी ब्राजील के खिलाड़ी काफू के बाद 3 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले इतिहास केदूसरे खिलाड़ी भी बनेंगे।

भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद रेलवे स्टेशन से जींद–सोनीपत के बीच भा
भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद रेलवे स्टेशन से जींद–सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सबसे स्वच्छ ईंधन हाइड्रोजन का उपयोग करके स्वयं बिजली उत्पन्न करती है। उपयोग के समय इससे लगभग शून्य उत्सर्जन होता है

+1
#01 chapter 3.pdf11.58 MB

+3
chapter 2 class 1.pdf22.96 MB

📜'इंडिया सेमीकॉन मिशन 2.0' के लिए 1.27 लाख करोड़ मंजूर 1. केंद्रीय कैबिनेट ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। इस योजना से भारत को चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाना है। इस बार मिशन में चिप बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल, गैस और खनिजों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। 2. भारत सरकार ने नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया' (NIPU-2026) को मंजूरी दी है। इस नई नीति के तहत देश में 8 से 9 नए प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे यूरिया की उत्पादन क्षमता में 10 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी। भारत को अपनी जरूरतों के लिए सालाना करीब 10 मिलियन टन यूरिया आयात करना पड़ता है। 3. 'एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप' में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने कुल 19 पदक जीते हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-19 वर्ग में चंद्रिका भोजेश पुजारी, प्राची और अंडर-23 वर्ग में निशा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 4. केंद्र सरकार ने 'मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' लॉन्च की है। इस स्कीम पर 62,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू होगी। इसका लक्ष्य 39 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल उत्पादन का है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है। 5. बिहार में अब राज्य की पंचायतें अपने क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं, व्यवसायों, उद्योगों और व्यापार पर टैक्स और फीस वसूल सकेंगी। इसके लिए सरकार ने नए नियमों को मंजूरी दी है। इसके अलावा, कैबिनेट ने 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों के क्षेत्रीय परिसीमन को भी मंजूरी दी है। 6. वैज्ञानिकों ने केरल के पश्चिमी घाट में 'स्प्रेडविंग डैमसेलफ्लाई' (एक छोटी ड्रैगनफ्लाई) की नई प्रजाति खोजी है, जिसे 'लेस्टेस पालोटी' नाम दिया गया है। यह खोज प्रसिद्ध वैज्ञानिक जाफर पालोट के सम्मान में नामकरण के साथ इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओडोनैटोलॉजी में प्रकाशित हुई है। भारत में ये नई प्रजाति करीब 40 साल बाद और पश्चिमी घाट में एक सदी बाद मिली है।