ar
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

الذهاب إلى القناة على Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

إظهار المزيد
271
المشتركون
لا توجد بيانات24 ساعات
لا توجد بيانات7 أيام
+330 أيام
أرشيف المشاركات
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया राज्यसभा के मानन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया राज्यसभा के माननीय सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज 2026 के द्विवार्षिक चुनावों में नव निर्वाचित/मनोनीत राज्यसभा सदस्यों के लिए दो दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम 'प्रारंभ' का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में राज्यसभा के नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन में होने वाली बहस हमेशा किसी सार्थक निर्णय तक पहुंचनी चाहिए।

राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक मिला, झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा भारोत्‍तोलन में कांस्‍य पदक जीता ग्लास्गो
+1
राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक मिला, झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा भारोत्‍तोलन में कांस्‍य पदक जीता ग्लास्गो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है। पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के नालंदा के रहने वाले झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 196 किलोग्राम का रिकॉर्ड प्रयास भी किया, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके। लाइटवेट वर्ग में अशोक मलिक चौथे और परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जसप्रीत कौर छठे और सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं। झंडू कुमार ने पोलियो और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की।

आयकर दिवस पर निर्मला सीतारमण का 5R मंत्र केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में शुक्रवार क
आयकर दिवस पर निर्मला सीतारमण का 5R मंत्र केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित 167वें आयकर दिवस समारोह में जवाबदेह और करदाता-केंद्रित टैक्स व्यवस्था के लिए ‘5R’ की रूपरेखा पेश की। उन्होंने टैक्स व्यवस्था में अधिक निश्चितता लाने, कानूनी विवादों को कम करने और ईमानदार करदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने करदाता सेवाओं के लिए ‘रिस्पॉन्सिव टैक्स गवर्नेंस’ के 5R सिद्धांत प्रस्तुत किए— पहचानना (Recognise) प्रतिक्रिया देना (Respond) समाधान करना (Resolve) विचार करना (Reflect) सुधार करना (Reform)

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची मे
प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक सारनाथ को दक्षिण कोरिया के बुसान में चल रही यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण-ए.एस.आई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सारनाथ भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है, जिससे वैश्विक मंच पर देश की सांस्कृतिक विरासत और मजबूत हुई है। सारनाथ बौद्ध धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र स्थल है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भारत के रा
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री परामर्श पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अंतर्गत श्री धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के परामर्श, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि मंत्रिमंडल मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के प्रभार के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए। श्री जोशी, वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि उनका यह फैसला छात्रों के हितों की रक्षा करने और देश के युवाओं को “भ्रम के जाल” में फंसने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

👉भारत का पहला 'क्वांटम फाइनेंस हब' आंध्र प्रदेश में बनेगा 23 जुलाई को आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पहला क
👉भारत का पहला 'क्वांटम फाइनेंस हब' आंध्र प्रदेश में बनेगा 23 जुलाई को आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पहला क्वांटम फाइनेंस हब बनाने के लिए समझौता (MoU) किया। ये फाइनेंस हब अमरावती क्वांटम वैली (AQV) में स्थापित किया जाएगा। इस हब का उद्देश्य बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और साइबर सुरक्षा जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग बढ़ाना है

👉चीन ने ग्रेविटी-1 वाई4 रॉकेट का प्रक्षेपण किया चीन ने 22 जुलाई 2026 को समुद्र से रॉकेट प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया, जिसमें प
👉चीन ने ग्रेविटी-1 वाई4 रॉकेट का प्रक्षेपण किया चीन ने 22 जुलाई 2026 को समुद्र से रॉकेट प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया, जिसमें पूर्वी चीन सागर में शंघाई तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर समुद्र से वाणिज्यिक ग्रेविटी-1 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा गया। प्रक्षेपण बीजिंग समयानुसार सुबह 10:54 बजे एक मोबाइल प्रक्षेपण पोत से हुआ, जिसमें सवार सभी नौ उपग्रह अपने निर्धारित ग्रहपथओं में पहुंच गए। यह मिशन चीनी वाणिज्यिक अंतरिक्ष कंपनी ओरिएनस्पेस द्वारा संचालित किया गया था, जिसका प्रक्षेपण संचालन ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के माध्यम से समन्वित किया गया था। यह ग्रेविटी-1 की कुल मिलाकर तीसरी उड़ान और इसका पहला लंबी दूरी का खुले समुद्र से प्रक्षेपण था, जो इसके पहले के दो मिशनों में उपयोग किए गए तटीय जल से काफी आगे निकल गया। चीनी अधिकारियों ने इस मिशन को देश के समन्वित समुद्र-प्रक्षेपण नेटवर्क के निर्माण और भविष्य के वाणिज्यिक मिशनों के लिए परिचालन नम्यता को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बताया। Gravity-1 को चीन के शेडोंग प्रांत की एक प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी, ओरियनस्पेस (Orienspace) ने बनाया है

👉बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोह
👉बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। संसद अध्यक्ष हफीज उद्दीन अहमद ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया। नए राष्ट्रपति के चुनाव तक हफीज उद्दीन कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे। मोहम्मद शहाबुद्दीन अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति बने थे और अपने पांच वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति से दो वर्ष पहले ही त्यागपत्र सौंप दिया।

भारतीय चिकित्सा पद्धति में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए NRDC और NCISM के बीच समझौता राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) और भ
भारतीय चिकित्सा पद्धति में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए NRDC और NCISM के बीच समझौता राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) और भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने भारतीय चिकित्सा प्रणाली में नवाचार, बौद्धिक संपदा (आईपी) प्रबंधन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अनुसंधान के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

✅पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी भारत के महान शतरंज खिलाड़ी और पांच बार
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी भारत के महान शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फिडे) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। रूसी प्रमुख अर्काडी द्वोरकोविच को यूरोपीय संघ (ईयू) की नवीनतम प्रतिबंध सूची में शामिल किए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है

✅23वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 23वें राष्ट्रमंडल खेलों -सीडब्ल्यूजी का शुभारंभ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक भव्य और रंगारं
23वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 23वें राष्ट्रमंडल खेलों -सीडब्ल्यूजी का शुभारंभ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। ओवीओ हाइड्रो में महारानी कैमिला, ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और राष्ट्रमंडल खेल अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे की उपस्थिति में राजा चार्ल्स तृतीय ने खेलों का उद्घाटन किया। 10 दिवसीय इस आयोजन में 74 देशों की टीमें भाग लेंगी। ध्वजवाहक मीराबाई चानू और औपचारिक मशाल वाहक लवलीना बोरगोहेन के नेतृत्व में भारतीय दल ने ओवीओ हाइड्रो एरिना में प्रवेश किया, जहां खिलाड़ियों ने तिरंगे झंडे लहराए। ग्लासगो की भीड़ ने भारतीय दल का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अभियान की शुरुआत का जश्न मनाया। उद्घाटन समारोह से पहले ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदकों की शुरुआत कर दी, जब ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना को बाई मिलने के बाद सीधे महिला 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया

👉आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक भारतीय निशानेबाज संयम ने चीन के हांगझोऊ में शुक्रवार को आईएसएसएफ
👉आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक भारतीय निशानेबाज संयम ने चीन के हांगझोऊ में शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का रजत पदक जीतकर भारत का पदकों का खाता खोला। संयम ने फाइनल में 243.4 अंक हासिल किए। यह उनके करियर का दूसरा आईएसएसएफ विश्व कप पदक है। आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का 36 सदस्यीय दल राइफल, पिस्टल और शॉटगन की व्यक्तिगत तथा मिश्रित टीम स्पर्धाओं में चुनौती पेश कर रहा है। भारतीय टीम में मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, सुरुचि, एलावेनिल वलारिवन, सिफ्ट कौर समरा, सोनम उत्तम मस्कर, अनीश भानवाला, रायजा ढिल्लों, गनेमत सेखों और अनंत जीत सिंह नरुका जैसे प्रमुख निशानेबाज शामिल हैं

📜राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा में तीन समझौते, 2028 होगा ‘भारत-रोमानिया इनोवेशन वर्ष’ भारत और रोमानिया ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों पर बुखारेस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रोमानिया के राष्‍ट्रपति निकुसोर डैन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए। पहला समझौता भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और रोमानिया के नेशनल अथॉरिटी फॉर साइंटिफिक रिसर्च के बीच 2026-2029 की अवधि के लिए विज्ञान एवं तकनीक सहयोग को लेकर हुआ। इसके तहत प्राकृतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं तकनीक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान तथा कृषि विज्ञान के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान और परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। दूसरा समझौता बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन के लिए ‘इंडिया चेयर/आईसीसीआर चेयर’ की स्थापना से संबंधित है। इसका उद्देश्य शिक्षा, भारतीय भाषाओं, संस्कृति और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देना है। तीसरा समझौता भारत के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा रोमानिया की नेशनल स्पोर्ट्स एजेंसी के बीच खेल सहयोग को लेकर हुआ। जिम्नास्टिक और तैराकी जैसे खेलों में रोमानिया की विशेषज्ञता को देखते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, अनुभवों के आदान-प्रदान और खेल सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रोमानिया की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और रोमानिया ने अपने राजनयिक संबंधों के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2028 को ‘भारत-रोमानिया इनोवेशन वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया

👉देश में 10 साल में 400 से ज्यादा हुए स्पेस स्टार्टअप 1. सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया। उनका कार्यकाल दो साल या अगले आदेश तक रहेगा। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने की है। अप्रैल में अशोक कुमार लाहिड़ी आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। 2. DRDO ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली 'कुशा' का सफल परीक्षण किया। यह प्रणाली प्रोजेक्ट कुशा के तहत विकसित की गई है। इसे रूस की S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के बराबर माना जा रहा है। यह 150 से 400 किमी की दूरी तक लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट कर सकती है। 3. भारत ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की 8वीं ट्रेड पॉलिसी रिव्यू (TPR) प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सत्र में 44 सदस्य देशों ने भारत की व्यापार नीतियों पर सवाल पूछे, जिनका भारत ने जवाब दिया। सदस्य देशों ने भारत की 'मछली पालन सब्सिडी समझौते को अपनाने की सराहना की। TPR का उद्देश्य वैश्विक व्यापार में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। 4. केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में कार्बन क्रेडिट बाजार विकसित करने के लिए 11 पायलट प्रोजेक्ट्स को समर्थन दे रही है। इनमें 7 ICAR संस्थान और 4 राज्य कृषि विवि शामिल हैं। इनसे किसानों को धान की खेती, पशुधन प्रबंधन जैसी तकनीकों से कार्बन क्रेडिट कमाने में मदद मिलेगी। 5. अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों को अनुमति मिलने के बाद भारत में स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले 10 वर्षों में इनकी संख्या 400 से अधिक हो गई है। इस क्षेत्र में 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निजी निवेश आया है। स्काईरूट एयरोस्पेस देश का पहला स्पेस यूनिकॉर्न बना है। निजी कंपनियों ने अब तक 30 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। 6. भारत के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में 15 साल 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक 16 साल की उम्र में बनाया था।

photo content
+6

Join@Dharmsinghscience